होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 24 Jun 2025

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 24 Jun 2025

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1.       ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2025 को संयुक्त राष्ट्र (UN-Habitat) द्वारा प्रकाशित किया गया है।

2.      यह सूचकांक पाँच श्रेणियों स्थिरता, स्वास्थ्य, संस्कृति एवं पर्यावरण, शिक्षा, और आधारभूत संरचना पर आधारित होता है।

3.      वर्ष 2025 में, कोपेनहेगन ने लगातार चौथे वर्ष शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

उपयुक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: उपरोक्त सभी

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:


  • कथन 1 गलत है: ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स को The Economist Intelligence Unit (EIU) द्वारा जारी किया जाता है, संयुक्त राष्ट्र (UN-Habitat) द्वारा नहीं।

  • कथन 2 सही है: यह सूचकांक पाँच प्रमुख श्रेणियों पर आधारित होता है स्थिरता, स्वास्थ्य सेवा, संस्कृति और पर्यावरण, शिक्षा, और आधारभूत संरचना।

  • कथन 3 गलत है: वर्ष 2025 में कोपेनहेगन ने पहली बार शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जबकि इससे पहले वियना लगातार तीन वर्षों तक पहले स्थान पर था।


                            

Q2:

हरित हाइड्रोजन (Green Hydrogen) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

1.       हरित हाइड्रोजन उत्पादन की प्रक्रिया में जीवाश्म ईंधनों का प्रयोग किया जाता है।

2.      इसका उत्पादन विद्युत अपघटन द्वारा किया जाता है, जिसमें प्रयुक्त विद्युत ऊर्जा पूरी तरह से नवीकरणीय स्रोतों से आती है।

3.      यह ऊर्जा भंडारण का माध्यम भी हो सकता है और आवश्यकता अनुसार पुनः ऊर्जा में परिवर्तित किया जा सकता है।

सही विकल्प चुनिए:

A: केवल 2 और 3

B: केवल 1 और 2

C: केवल 3

D: 1, 2 और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:


  • कथन 1 गलत है: हरित हाइड्रोजन के उत्पादन में जीवाश्म ईंधनों का उपयोग नहीं होता। यदि जीवाश्म ईंधनों का उपयोग किया जाए तो वह "ग्रे" या "ब्लू" हाइड्रोजन कहलाता है।

  • कथन 2 सही है: हरित हाइड्रोजन का उत्पादन पानी के विद्युत अपघटन (Electrolysis) द्वारा किया जाता है, जिसमें प्रयुक्त विद्युत पूरी तरह से सौर, पवन आदि नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त होती है।

  • कथन 3 सही है: हरित हाइड्रोजन को ऊर्जा भंडारण माध्यम के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। इसे संग्रहीत कर आवश्यकता अनुसार विद्युत या अन्य ऊर्जा में बदला जा सकता है।


                            

Q3:

भारत में अंग प्रतिरोपण (Organ Transplantation) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.       भारत में केवल मृत दाताओं से अंग प्रतिरोपण की अनुमति है।

2.      मस्तिष्क मृत्यु (Brain Death) को भारत में कानूनी रूप से मृत्यु का एक रूप माना गया है।

3.      NOTTO (National Organ and Tissue Transplant Organisation) अंग दान और प्रतिरोपण के लिए शीर्ष संस्था है।

4.     भारत में मृत दाताओं (deceased donors) से अंग प्रतिरोपण की दर वैश्विक औसत से अधिक है।

उपयुक्त विकल्प चुनिए:

A: केवल 1 और 4

B: केवल 2 और 3

C: 1, 2 और 3

D: उपरोक्त सभी

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:


  • कथन 1 गलत है: भारत में जीवित और मृत दोनों प्रकार के दाताओं से अंग प्रतिरोपण की अनुमति है।

  • कथन 2 सही है: Transplantation of Human Organs and Tissues Act, 1994 के अंतर्गत Brain Death को एक मान्य मृत्यु के रूप में स्वीकार किया गया है।

  • कथन 3 सही है: NOTTO अंगों की खरीद, आवंटन और वितरण के लिए भारत की शीर्ष संस्था है।

  • कथन 4 गलत है: भारत में मृत दाताओं की दर (deceased donor rate) अब भी विकसित देशों की तुलना में काफी कम है।


                            

Q4:

भारत में अंग प्रतिरोपण नीतियों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

1.       Transplantation of Human Organs and Tissues Act, 1994 को 2011 में संशोधित किया गया था ताकि अंगों के व्यापार (organ trafficking) को रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कड़े प्रावधान जोड़े जा सकें।

2.      अंग प्रतिरोपण भारत में केवल उन्हीं व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (Ayushman Bharat) के तहत पंजीकृत हैं।

3.      नीति स्तर पर एक प्रमुख लक्ष्य अंग प्रतिरोपण को सुलभ और किफायती बनाना है, खासकर उन लोगों के लिए जो सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली पर निर्भर हैं।

सही विकल्प चुनिए:

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: उपरोक्त सभी

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:


  • कथन 1 सही है: THOTA 1994 (Transplantation of Human Organs and Tissues Act) को 2011 में संशोधित किया गया था, जिससे गैर-कानूनी अंग व्यापार पर रोक और प्रतिरोपण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी व विनियमित बनाया जा सके।

  • कथन 2 गलत है: अंग प्रतिरोपण केवल आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों तक सीमित नहीं है; यह निजी, सार्वजनिक दोनों प्रकार की स्वास्थ्य प्रणालियों के तहत किया जा सकता है।

  • कथन 3 सही है: नीति निर्माता अंग प्रतिरोपण को किफायती और समान रूप से सुलभ बनाने पर बल दे रहे हैं, खासकर कमजोर और गरीब वर्गों के लिए।


                            

Q5:

भारतीय कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से उपयोग उचित व्यवहार (Fair Dealing) की श्रेणी में आता/आते हैं?

1.       समाचार रिपोर्टिंग के दौरान सामग्री का सीमित उपयोग

2.      व्यावसायिक विज्ञापन के लिए किसी लेख की पूर्ण प्रति का उपयोग

3.      शिक्षक द्वारा अध्ययन हेतु एक पुस्तक के अंश का प्रयोग

4.     किसी न्यूज़ वीडियो की आलोचना हेतु उसके छोटे अंश का उपयोग

सही विकल्प चुनिए:

A: केवल 1 और 3

B: केवल 1, 3 और 4

C: केवल 2 और 3

D: उपरोक्त सभी

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:


  • कथन 1 : समाचार रिपोर्टिंग के दौरान सामग्री का सीमित उपयोग धारा 52 के अंतर्गत उचित व्यवहार में आता है।

  • कथन 2 : व्यावसायिक उद्देश्य से पूर्ण लेख का प्रयोग कॉपीराइट का उल्लंघन माना जाएगा और यह फेयर डीलिंग में नहीं आता।

  • कथन 3 : शैक्षणिक संदर्भों (जैसे शिक्षक/छात्र द्वारा उपयोग) को फेयर डीलिंग के अंतर्गत अनुमति प्राप्त है।

  • कथन 4 : आलोचना या समीक्षा के लिए न्यूज़ क्लिप्स का सीमित उपयोग उचित व्यवहार की श्रेणी में आता है।