होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 23 Mar 2026

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 23 Mar 2026

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

मासी मगम उत्सव के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह तमिल माहमासीकी अमावस्या के दिन मनाया जाता है।

2.   इसमें समुद्र या जल स्रोतों में स्नान का विशेष महत्व होता है।

3.   यह तमिलनाडु की इरुलर जनजाति से जुड़ा हुआ है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2 और 3

C: केवल 1 और 3

D: 1, 2 और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

मासी मगम तमिलनाडु का एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव है, जो तमिल महीने मासी(फरवरीमार्च) में मगम नक्षत्र के दिन मनाया जाता है, कि अमावस्या के दिन। इस अवसर पर देवताओं की मूर्तियों को समुद्र, नदी अथवा अन्य जल स्रोतों तक ले जाकर पवित्र स्नान (थीर्थवारी ) कराया जाता है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व है। समकालीन संदर्भ में, यह उत्सव इरुलर जनजाति के लिए भी विशेष महत्व रखता है, जो इस अवसर पर ममल्लापुरम के समुद्र तट पर एकत्र होकर अपनी सांस्कृतिक पहचान एवं परंपराओं से पुनः जुड़ते हैं।


                            

Q2:

‘PRARAMBH 2026’ अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?

A: कृषि उत्पादन बढ़ाना

B: नए आयकर अधिनियम 2025 के बारे में जागरूकता फैलाना

C: निर्यात को बढ़ावा देना

D: डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

‘PRARAMBH 2026’ एक जागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य नए आयकर अधिनियम 2025 (Income Tax Act 2025) के प्रावधानों को आम जनता, करदाताओं एवं हितधारकों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। यह अभियान सरकार द्वारा प्रस्तावित सरल और स्थिर कर व्यवस्था  के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत कर कानूनों को अधिक सरल बनाया जा रहा है, अनुपालन (Compliance) को आसान किया जा रहा है तथा करदाताओं के लिए पारदर्शिता और पूर्वानुमेयता बढ़ाई जा रही है। इसी संदर्भ मेंPRARAMBH 2026’ अभियान का उद्देश्य लोगों को नए कर प्रावधानों के प्रति जागरूक करना, भ्रम एवं जटिलता को कम करना तथा स्वैच्छिक कर अनुपालन को प्रोत्साहित करना है।


                            

Q3:

त्रिंकोमाली ऊर्जा परियोजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह परियोजना श्रीलंका में एक ऊर्जा हब विकसित करने से संबंधित है।

2.   इसमें भारत और संयुक्त अरब अमीरात की भागीदारी है।

3.   इसका उद्देश्य केवल नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन है।

सही विकल्प चुनिए:

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2 और 3

C: केवल 1 और 3

D: 1, 2 और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

त्रिंकोमाली ऊर्जा परियोजना श्रीलंका के पूर्वी तट पर स्थित त्रिंकोमाली क्षेत्र को एक रणनीतिक ऊर्जा हब के रूप में विकसित करने से संबंधित है। यह परियोजना भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा एवं कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करना है। यह केवल नवीकरणीय ऊर्जा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें तेल भंडारण पेट्रोलियम अवसंरचना, LNG तथा अन्य ऊर्जा घटक भी शामिल हैं, जो इसे एक व्यापक और बहुआयामी ऊर्जा परियोजना बनाते हैं।


                            

Q4:

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2026 का विषय किससे संबंधित है?

1.   केवल जलवायु परिवर्तन

2.   वनों का आर्थिक योगदान

3.   आजीविका एवं सतत विकास

4.   शहरी वानिकी

सही विकल्प चुनिए:

A: केवल 1 और 4

B: केवल 2 और 3

C: 1, 2 और 3

D: 2, 3 और 4

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2026 का विषय वनों के आर्थिक योगदान तथा आजीविका एवं सतत विकास से संबंधित है, जो इस बात पर बल देता है कि वन केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे लाखों लोगों की आजीविका का आधार होने के साथ-साथ सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


                            

Q5:

“The Golden Road” पुस्तक मुख्यतः किस विषय पर आधारित है?

A: औपनिवेशिक भारत का इतिहास

B: प्राचीन भारत का वैश्विक प्रभाव

C: आधुनिक भारत की राजनीति

D: केवल धार्मिक इतिहास

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

गोल्डन रोड में विलियम डैलरिम्पल बताते हैं कि प्राचीन भारत कोई अलग-थलग सभ्यता नहीं था, बल्कि वैश्विक स्तर पर व्यापार, संस्कृति, धर्म और ज्ञान के आदान-प्रदान का प्रमुख केंद्र था। भारत से बौद्ध धर्म का एशिया में व्यापक प्रसार हुआ, वहीं शून्य और दशमलव प्रणाली जैसी गणितीय अवधारणाओं ने विश्व को गहराई से प्रभावित किया। इसके अतिरिक्त, समुद्री और स्थलीय मार्गों के माध्यम से भारत का संपर्क रोमन साम्राज्य तथा दक्षिण-पूर्व एशिया तक स्थापित था। यह पुस्तक दर्शाती है कि भारत प्रारंभिक वैश्वीकरण का एक सक्रिय भागीदार था, जिसकी विरासत आज भी भारत की सॉफ्ट पावर, भारतीय ज्ञान प्रणाली तथा आधुनिक कनेक्टिविटी पहल जैसे इंडियामिडिल ईस्टयूरोप आर्थिक गलियारा में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।