होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 23 Jan 2026

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 23 Jan 2026

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

ग्लोबल रिस्क्स रिपोर्ट 2026 के संदर्भ में, भूराजनीतिकआर्थिक टकराव (Geoeconomic Confrontation) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   इसमें भूराजनीतिक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबंधों और व्यापार प्रतिबंधों जैसे आर्थिक साधनों का उपयोग शामिल है।

2.   यह अल्पकालिक अवधि (2026–2028) में सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक जोखिम के रूप में उभरा है।

3.   यह मुख्य रूप से पर्यावरणीय क्षरण और जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न होता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही: भूराजनीतिकआर्थिक टकराव से तात्पर्य भूराजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए आर्थिक साधनोंजैसे प्रतिबंध, व्यापार अवरोध, निवेश नियंत्रण और प्रौद्योगिकी प्रतिबंधके रणनीतिक उपयोग से है।


कथन 2 – सही: रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से भूराजनीतिकआर्थिक टकराव को अल्पकालिक अवधि का शीर्ष वैश्विक जोखिम बताया गया है।


कथन 3 – गलत: यद्यपि पर्यावरणीय जोखिम महत्वपूर्ण हैं, भूराजनीतिकआर्थिक टकराव का मुख्य कारण रणनीतिक आर्थिक प्रतिस्पर्धा है, कि सीधे तौर पर पर्यावरणीय कारक।


                            

Q2:

भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   अनुच्छेद 21 जीवन के अधिकार की रक्षा करता है, लेकिन प्रतिष्ठा की नहीं।

2.   गिरफ्तारी होने पर संवैधानिक संरक्षण स्वतः निलंबित हो जाते हैं।

3.   आपराधिक कार्यवाही के दौरान भी गरिमा (दिग्निटी) का अधिकार बना रहता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – गलत: प्रतिष्ठा और गरिमा का अधिकार, अनुच्छेद 21 का अभिन्न अंग है।


कथन 2 – गलत: गिरफ्तारी से मौलिक अधिकार स्वतः समाप्त या निलंबित नहीं हो जाते।


कथन 3 – सही: न्यायालय ने यह पुनः पुष्टि की कि आपराधिक कार्यवाही के दौरान भी व्यक्ति की गरिमा का संरक्षण निरंतर बना रहता है।


                            

Q3:

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक रिपोर्ट में उल्लिखित वैश्विक जल दिवालियापन (Global Water Bankruptcy)” शब्द के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह ऐसी स्थिति को दर्शाता है जिसमें मीठे पानी की निकासी प्राकृतिक पुनर्भरण से इतनी अधिक हो जाती है कि वह अपरिवर्तनीय (irreversible) स्तर तक पहुँच जाती है।

2.   यह जल तनाव (Water Stress) और मौसमी जल अभाव का ही दूसरा नाम है।

3.   यह केवल जल की भौतिक उपलब्धता के बजाय अस्थिर जल प्रबंधन पर अधिक बल देता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही: जल दिवालियापन का अर्थ नदियों, भूजल भंडार (एक्विफर) और हिमनदों का अपरिवर्तनीय क्षय है।


कथन 2 – गलत: यह जल तनाव या जल संकट से आगे की स्थिति है, जो अक्सर अस्थायी या पुनर्वर्तनीय हो सकते हैं।


कथन 3 – सही: यह अवधारणा केवल कमी पर नहीं, बल्कि कुप्रबंधन और अत्यधिक दोहन पर प्रकाश डालती है।


                            

Q4:

भारत को वैश्विक जल दिवालियापन (Global Water Bankruptcy) के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील क्यों माना जाता है?

1.   भारत विश्व की लगभग 18% जनसंख्या का भरण-पोषण करता है, जबकि उसके पास केवल 4% मीठे जल संसाधन हैं।

2.   भारत में लगभग 60 करोड़ लोग उच्च से अत्यधिक जल तनाव का सामना कर रहे हैं।

3.   वर्ष 2030 तक भारत में जल की मांग, आपूर्ति से लगभग 70% तक अधिक हो सकती है।

4.   भारत मुख्य रूप से मीठे जल की आपूर्ति के लिए विलवणीकरण (Desalination) पर निर्भर है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1,3 और 4

C: केवल 1,2 और 3

D: 1, 2, 3 और 4

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही: भारत के पास विश्व के केवल 4% नवीकरणीय जल संसाधन हैं, जबकि वह लगभग 18% वैश्विक जनसंख्या को सहारा देता है।


कथन 2 – सही: नीति आयोग के अनुसार, भारत में लगभग 60 करोड़ लोग उच्च से अत्यधिक जल तनाव की स्थिति में हैं।


कथन 3 – सही: अनुमानों के अनुसार, वर्ष 2030 तक जल की मांग आपूर्ति से काफी अधिक हो जाएगी, जिसे अक्सर लगभग 70% तक बताया जाता है।


कथन 4 – गलत: भारत मुख्य रूप से विलवणीकरण पर निर्भर नहीं है; बल्कि वह भारी रूप से भूजल पर निर्भर है, जिसका अत्यधिक दोहन हो रहा है।


                            

Q5:

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (Universal Health Coverage – UHC) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   UHC निवारक, संवर्धनात्मक, उपचारात्मक, पुनर्वासात्मक तथा उपशामक (पैलेएटिव) स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित करता है।

2.   UHC का उद्देश्य सभी निजी स्वास्थ्य सेवाओं को समाप्त करना है।

3.   UHC का उद्देश्य स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च के कारण होने वाली वित्तीय कठिनाइयों से लोगों को बचाना है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही: UHC आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के पूरे दायरे को कवर करता है।


कथन 2 – गलत: UHC निजी सेवा प्रदाताओं को बाहर नहीं करता; यह पहुँच, वहनीयता और विनियमन पर केंद्रित है।


कथन 3 – सही: विनाशकारी (कैटास्ट्रॉफिक) स्वास्थ्य व्यय से सुरक्षा UHC का एक प्रमुख उद्देश्य है।