होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 22 Nov 2025

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 22 Nov 2025

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

भारत न्याय रिपोर्ट (IJR) के किशोर न्याय और कानून के साथ संघर्ष में बच्चेसंबंधी अध्ययन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. अक्टूबर 2023 तक भारत में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के सामने आधे से ज़्यादा मामले पेंडिंग थे।
  2. देश के लगभग एक-तिहाई JJBs पूर्ण पीठ (फुल बेंच) के बिना कार्य कर रहे हैं।
  3. भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 16-18 साल के उन बच्चों के लिए कम से कम एक सेफ्टी प्लेसहै जिन पर गंभीर अपराधों का आरोप है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है।
IJR
अध्ययन के अनुसार 31 अक्टूबर 2023 तक 362 JJBs के समक्ष मौजूद 1,00,904 मामलों में से 55% मामले लंबित थे। यह बच्चों के मामलों में उच्च लंबितता और न्यायिक प्रक्रिया में देरी को दर्शाता है।


कथन 2 गलत  है।
रिपोर्ट के अनुसार देश के लगभग एक-चौथाई  JJBs पूर्ण पीठ (फुल बेंच) के बिना कार्य कर रहे हैं, जबकि एक पूर्ण पीठ में प्रधान मजिस्ट्रेट + 2 सामाजिक कार्यकर्ता (जिनमें से एक महिला होनी चाहिए) शामिल होते हैं।


कथन 3 गलत है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर में एक भी प्लेस ऑफ सेफ्टी नहीं है जबकि 16–18 आयु वर्ग के गंभीर अपराधों के आरोपी बच्चों के लिए यह संस्थाएँ अनिवार्य हैं।
इसलिए, सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में ये सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं।


                            

Q2:

किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह अधिनियम 16–18 वर्ष आयु के उन किशोरों को, जो जघन्य अपराधों में शामिल हों, किशोर न्याय बोर्ड (JJB) द्वारा आकलन के बाद वयस्क के रूप में मुक़दमा चलाने की अनुमति देता है।

2.   2015 का अधिनियम गोद लेने से संबंधित सभी पूर्व व्यक्तिगत कानूनोंजैसे हिंदू दत्तक और भरण-पोषण अधिनियम, 1956—को पूरी तरह प्रतिस्थापित कर देता है।

3.   यह अधिनियम गोद लेने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने हेतु केंद्रीय दत्तक संसाधन प्राधिकरण (CARA) को वैधानिक दर्जा प्रदान करता है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है।
2015
के अधिनियम ने न्यायिक वेवर प्रणाली (judicial waiver system)” की शुरुआत की, जिसके तहत 16–18 वर्ष के वे किशोर जो जघन्य अपराधों के आरोपी हैं, किशोर न्याय बोर्ड द्वारा किए गए मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक आकलन के बाद वयस्क के रूप में मुक़दमे का सामना कर सकते हैं


कथन 2 गलत है।
यह अधिनियम व्यक्तिगत कानूनों को प्रतिस्थापित नहीं करता
जैसे


·         हिंदू दत्तक और भरण-पोषण अधिनियम, 1956 तथा


·         गार्जियन एंड वार्ड्स एक्ट, 1890
दोनों पहले की तरह लागू रहते हैं।
2015
का अधिनियम केवल सभी समुदायों के लिए सार्वभौमिक रूप से सुलभ गोद ग्रहण ढांचा प्रदान करता है, लेकिन व्यक्तिगत कानूनों का स्थान नहीं लेता।


कथन 3 सही है।
गोद लेने को आसान बनाने के लिए, यह एक्ट CARA को कानूनी दर्जा देता है, जिससे उसकी शक्तियां और मज़बूत होती हैं।


                            

Q3:

नवंबर 2025 में आयोजित कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) की 7वीं NSA-स्तरीय बैठक के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1.   बैठक की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने नई दिल्ली में की।

2.   सेशेल्स ने CSC में पर्यवेक्षक राज्य के रूप में भाग लिया।

3.   मलेशिया ने पहली बार अतिथि देश के रूप में बैठक में भाग लिया।

निम्नलिखित में से कौन सा/कौन से कथन सही हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 1 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है। 7वीं CSC बैठक भारत द्वारा आयोजित की गई थी और NSA अजीत डोभाल ने नई दिल्ली में इसकी अध्यक्षता की।


कथन 2 गलत है। सेशेल्स पहले पर्यवेक्षक के रूप में भाग ले चुका था, लेकिन इस 7वीं बैठक में इसे CSC का पूर्ण सदस्य के रूप में स्वागत किया गया।


कथन 3 सही है। मलेशिया ने पहली बार अतिथि के रूप में भाग लिया, जो CSC में बढ़ती बाहरी रुचि को दर्शाता है।


                            

Q4:

UNICEF के “State of the World’s Children 2025” रिपोर्ट के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1.   दुनिया भर में 400 मिलियन से अधिक बच्चे कम से कम दो मूलभूत आयामों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, या स्वच्छता में गंभीर रूप से वंचितहैं।

2.   रिपोर्ट बच्चों के लिए अत्यधिक मौद्रिक गरीबी को परिभाषित करती है जैसे कि प्रतिदिन 3 अमेरिकी डॉलर से कम में जीना।

3.   बहुआयामी बाल गरीबी का उच्चतम संकेंद्रण लैटिन अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/कौन से सही हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है। UNICEF रिपोर्ट के अनुसार, कम और मध्यम आय वाले देशों में 417 मिलियन से अधिक बच्चे (यानि 400 मिलियन से अधिक) कम से कम दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों (शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पोषण, स्वच्छता, पानी) में गंभीर रूप से वंचित हैं।


कथन 2 सही है। रिपोर्ट बताती है कि विश्व में 19% से अधिक बच्चे अत्यधिक मौद्रिक गरीबी में जीते हैं, जो प्रतिदिन 3 अमेरिकी डॉलर से कम पर जीवन यापन करने के रूप में परिभाषित है।


कथन 3 गलत है। रिपोर्ट बताती है कि बहुआयामी बाल गरीबी की उच्चतम दर सब-सहारा अफ्रीका और दक्षिण एशिया में है, कि लैटिन अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया में।


                            

Q5:

UNICEF के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1.   UNICEF मूल रूप से 1946 में विश्व युद्ध II से प्रभावित बच्चों को राहत देने के लिए बनाया गया था।

2.   UNICEF अपनी फंडिंग के लिए मुख्य रूप से UN सदस्य देशों से निर्धारित योगदानों पर निर्भर करता है।

3.   UNICEF 1953 में UN सिस्टम का स्थायी हिस्सा बन गया

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/कौन से सही हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है। UNICEF 11 दिसंबर 1946 को UN Relief Rehabilitation Administration द्वारा विश्व युद्ध II से प्रभावित बच्चों और माताओं को आपातकालीन सहायता देने के लिए बनाया गया था।


कथन 2 गलत है। UNICEF पूरी तरह से स्वैच्छिक योगदानों द्वारा वित्तपोषित है, अनिवार्य निर्धारित योगदानों द्वारा नहीं। इसका फंडिंग सरकारों, NGOs, निजी दाताओं और कॉर्पोरेट साझेदारियों से आता है।


कथन 3 सही है। 1953 में UNICEF UN का स्थायी एजेंसी बन गया और इसका नाम United Nations Children’s Fund कर दिया गया।