होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 20 Jan 2026

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 20 Jan 2026

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

भारत की पहली ओपन सी मरीन फिश फार्मिंग परियोजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह परियोजना गुजरात तट के पास अरब सागर में प्रारंभ की गई है।

2.   यह खुले समुद्री परिस्थितियों में केज-आधारित समुद्री मत्स्य पालन से जुड़ी भारत की पहली पहल है।

3.   राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (NIOT) ने ऐसे केज (पिंजरे) डिजाइन किए हैं जो अपतटीय समुद्री परिस्थितियों में संचालन करने में सक्षम हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – गलत: यह परियोजना अरब सागर में नहीं, बल्कि अंडमान सागर के नॉर्थ बे में प्रारंभ की गई है।


कथन 2 – सही: यह भारत की पहली ओपन सी केज-आधारित मरीन फिश फार्मिंग परियोजना है, जो तटीय मत्स्य पालन से अपतटीय (ऑफशोर) जलीय कृषि की ओर बदलाव को दर्शाती है।


कथन 3 – सही: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (NIOT) ने वास्तविक अपतटीय समुद्री परिस्थितियों को सहन करने में सक्षम उन्नत ओपन सी केज डिजाइन किए हैं।


                            

Q2:

भारत में ब्लू इकोनॉमी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   भारत का विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (Exclusive Economic Zone – EEZ) 20 लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है।

2.   भारत के कुल वस्तु व्यापार (मर्चेंडाइज़ ट्रेड) का लगभग 95% भाग मात्रा के आधार पर समुद्री मार्गों के माध्यम से होता है।

3.   समुद्री क्षेत्र का भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में योगदान 10% से अधिक है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही: भारत का EEZ 20 लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में विस्तृत है, जो मत्स्य पालन, ऊर्जा और खनिज संसाधनों के लिए विशाल संभावनाएँ प्रदान करता है।


कथन 2 – सही: भारत के व्यापार का लगभग 95% भाग मात्रा के आधार पर समुद्री मार्गों से होता है, जो महासागरों के रणनीतिक महत्व को दर्शाता है।


कथन 3 – गलत: समुद्री क्षेत्र का GDP में योगदान लगभग 4% है, कि 10% से अधिक।


                            

Q3:

भारतीय सेना की भैरव बटालियनों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   ये शत्रु क्षेत्र में गहराई तक घुसपैठ करने वाले अभियानों के लिए विशेष रूप से गठित रणनीतिक बल हैं।

2.   इन्हें पैरा स्पेशल फोर्सेज़ और नियमित इन्फैंट्री इकाइयों के बीच की परिचालन खाई को पाटने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

3.   इन्हें त्वरित प्रतिक्रिया तथा अल्प सूचना पर आक्रामक अभियानों के लिए अनुकूलित किया गया है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – गलत: गहरे रणनीतिक अभियानों की भूमिका पैरा स्पेशल फोर्सेज़ की होती है। भैरव बटालियनें मुख्यतः त्वरित, सामरिक से परिचालन स्तर के आक्रामक अभियानों पर केंद्रित हैं।


कथन 2 – सही: भैरव इकाइयाँ एक मध्यवर्ती बल के रूप में कार्य करती हैं, जो घातक (Ghatak) प्लाटून और पैरा स्पेशल फोर्सेज़ के बीच की खाई को भरती हैं।


कथन 3 – सही: इन्हें तत्काल सीमा संबंधी परिस्थितियों और अल्प सूचना पर आक्रामक अभियानों के लिए तैयार किया गया है।


                            

Q4:

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व (1026–2026) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह सोमनाथ मंदिर के प्रथम दर्ज विनाश के 1,000 वर्ष पूर्ण होने का प्रतीक है।

2.   यह स्मरणोत्सव भारत की सभ्यतागत दृढ़ता और सांस्कृतिक निरंतरता को रेखांकित करता है।

3.   मंदिर पर पहला प्रमुख दर्ज हमला मुहम्मद गोरी द्वारा किया गया था।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही: यह पर्व 1026 . में सोमनाथ पर हुए हमले के 1,000 वर्ष पूर्ण होने का स्मरण करता है।


कथन 2 – सही: इसका विषय बार-बार हुए विनाश के बावजूद आस्था, दृढ़ता और सांस्कृतिक निरंतरता पर बल देता है।


कथन 3 – गलत: पहला प्रमुख दर्ज हमला महमूद ग़ज़नवी द्वारा किया गया था, कि मुहम्मद गोरी द्वारा।


                            

Q5:

सोमनाथ मंदिर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह गुजरात के वेरावल के निकट प्रभास पाटन में स्थित है।

2.   इसे भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है।

3.   मंदिर बंगाल की खाड़ी की ओर मुख किए हुए है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही: सोमनाथ मंदिर गुजरात के गिर सोमनाथ ज़िले के प्रभास पाटन में स्थित है।


कथन 2 – सही: इसे भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है।


कथन 3 – गलत: मंदिर बंगाल की खाड़ी की ओर नहीं, बल्कि अरब सागर की ओर मुख किए हुए है।