होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 19 Jan 2026

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 19 Jan 2026

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम, 2025 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह अधिनियम केवल धनराशि पर आधारित भाग्य (chance) वाले खेलों को प्रतिबंधित करता है।

2.   यह अधिनियम रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म से संबंधित विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाता है।

3.   यह अधिनियम अवैध गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े वित्तीय लेन-देन को अवरुद्ध करने हेतु प्राधिकरणों को अधिकार प्रदान करता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 गलत है: यह अधिनियम रियल मनी गेमिंग को ऐसे किसी भी ऑनलाइन खेल के रूप में परिभाषित करता है जिसमें धनराशि दांव पर लगी हो, चाहे वह खेल कौशल (skill), भाग्य (chance) या दोनों पर आधारित हो।


कथन 2 सही है: रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म से संबंधित विज्ञापनों पर इस अधिनियम के अंतर्गत स्पष्ट रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।


कथन 3 सही है: यह अधिनियम प्राधिकरणों को ऐसे प्लेटफॉर्म से जुड़े वित्तीय लेन-देन को अवरुद्ध करने सहित प्रवर्तनात्मक कार्रवाई करने का अधिकार प्रदान करता है।


 


                            

Q2:

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employees’ State Insurance Corporation – ESIC) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   ESIC, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एक वैधानिक (statutory) निकाय है।

2.   ESIC को अपना अधिदेश सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 से प्राप्त होता है।

3.   ESIC बीमित श्रमिकों एवं उनके परिवारों को चिकित्सा, मातृत्व, दिव्यांगता तथा आश्रित लाभ प्रदान करता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है: ESIC, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एक वैधानिक संगठन है।


कथन 2 गलत है: ESIC की स्थापना कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948 के अंतर्गत की गई थी, कि सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के अंतर्गत (हालाँकि सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 ने पूर्ववर्ती कानूनों को समेकित किया है)


कथन 3 सही है: ESIC बीमित श्रमिकों और उनके परिवारों को समग्र सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करता है, जिनमें चिकित्सा सुविधा, मातृत्व लाभ, दिव्यांगता लाभ तथा आश्रित लाभ शामिल हैं।


                            

Q3:

तिरुक्कुरल (Tirukkural) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह शास्त्रीय तमिल भाषा में रचित 1,330 दोहों (कुरल) का संग्रह है।

2.   यह केवल आध्यात्मिक एवं धार्मिक विषयों तक सीमित है।

3.   इसमें शासन, नैतिकता, अर्थव्यवस्था तथा मानवीय संबंधों से जुड़े विषयों का विवेचन किया गया है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है: तिरुक्कुरल में कुल 1,330 कुरल (दोहे) हैं।


कथन 2 गलत है: तिरुक्कुरल केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं है; यह मुख्यतः नैतिक और लौकिक (secular) ग्रंथ है।


कथन 3 सही है: इसमें धर्म/नैतिकता (अरम्), अर्थ/शासन (पोरुल) और काम/प्रेम (इन्बम्) जैसे विषयों का व्यापक विवेचन किया गया है।


 


                            

Q4:

SPREE योजना (Scheme for Promotion of Registration of Employers and Employees), 2025 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की समय-सीमित, एक बार की पहल है, जिसका उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार करना है।

2.   इस योजना के तहत पंजीकरण भारत में 10 या अधिक कर्मचारियों वाले सभी प्रतिष्ठानों के लिए अनिवार्य है।

3.   यह योजना दिसंबर 2025 के बाद भी बढ़ा दी गई है और 31 जनवरी, 2026 तक लागू रहेगी।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही:
SPREE
योजना एक एक बार की, समय-सीमित पहल है, जिसे ESIC ने उन पहले पंजीकृत किए गए नियोक्ताओं और कर्मचारियों को पंजीकरण के लिए प्रेरित करने के लिए शुरू किया, ताकि सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार हो सके।


कथन 2 – गलत:
SPREE
के तहत पंजीकरण स्वैच्छिक है, अनिवार्य नहीं। यह केवल ESI लागू क्षेत्रों में 10 या अधिक कर्मचारियों वाले योग्य प्रतिष्ठानों पर लागू होता है, पूरे भारत में नहीं।


कथन 3 – सही:
योजना मूल रूप से 1 जुलाई, 2025 से 31 दिसंबर, 2025 तक वैध थी, लेकिन अब इसे 31 जनवरी, 2026 तक बढ़ा दिया गया है, जिससे योग्य नियोक्ताओं को पंजीकरण के लिए अतिरिक्त समय मिल सके।


                            

Q5:

मध्य पूर्व (Middle East) के भौगोलिक विशेषताओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   मध्य पूर्व को अक्सर त्रिखण्डीय (tricontinental) केंद्र कहा जाता है क्योंकि यह अफ्रीका, एशिया और यूरोप को जोड़ता है।

2.   तुर्की और मिस्र को अंतरमहाद्वीपीय देश (transcontinental countries) माना जाता है क्योंकि इनका क्षेत्र एक से अधिक महाद्वीपों में फैला है।

3.   होर्मुज़ की खाड़ी (Strait of Hormuz) और बाब एल-मान्देब (Bab el-Mandeb) महत्वपूर्ण समुद्री संकुचन बिंदु (maritime chokepoints) हैं जो भूमध्यसागर (Mediterranean Sea) को सीधे अरब सागर (Arabian Sea) से जोड़ते हैं

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही:
मध्य पूर्व को त्रिखण्डीय केंद्र कहा जाता है क्योंकि इसका रणनीतिक स्थान अफ्रीका, एशिया और यूरोप को जोड़ता है, जिससे ऐतिहासिक रूप से व्यापार, प्रवास और सांस्कृतिक आदान-प्रदान सुगम हुआ।


कथन 2 – सही:
तुर्की का हिस्सा यूरोप (पूर्वी थ्रेस – East Thrace) और हिस्सा एशिया (अनातोलिया – Anatolia) में है, जबकि मिस्र अफ्रीका और एशिया (सिनाई प्रायद्वीप) में फैला है। इसलिए दोनों अंतरमहाद्वीपीय देश हैं।


कथन 3 – गलत:
होर्मुज़ की खाड़ी पर्सियन खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ती है, और बाब एल-मान्देब लाल सागर (Red Sea) को गल्फऑफ एडन से जोड़ता है। भूमध्यसागर का लाल सागर से संबंध सुइज़ नहर (Suez Canal) के माध्यम से होता है, इन जलसंधियों के द्वारा सीधे नहीं।