होम > Daily-mcqs
Daily-mcqs 18 Mar 2026
Q1:
साहित्य अकादमी पुरस्कार के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. यह पुरस्कार भारत की 24 भाषाओं में उत्कृष्ट साहित्यिक कृतियों के लिए दिया जाता है। 2. यह पुरस्कार भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा सीधे प्रदान किया जाता है। 3. यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष साहित्य अकादमी द्वारा चयनित जूरी की सिफारिश पर दिया जाता है। उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A: केवल 1 और 3
B: केवल 2 और 3
C: केवल 1
D: 1, 2 और 3
उत्तर: A
स्पष्टीकरण:
साहित्य अकादमी पुरस्कार भारत की 24 मान्यता प्राप्त भाषाओं में उत्कृष्ट साहित्यिक कृतियों के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार सीधे सरकार द्वारा नहीं, बल्कि स्वायत्त संस्था “साहित्य अकादमी” (National Academy of Letters) द्वारा प्रदान किया जाता है। पुरस्कार विजेताओं का चयन संबंधित भाषा के विशेषज्ञ जूरी द्वारा किया जाता है, जिसे अकादमी की कार्यकारी परिषद अनुमोदित करती है।
Q2:
98वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर 2026) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. “वन बैटल आफ्टर अनदर” ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Picture) का पुरस्कार जीता। 2. माइकल बी. जॉर्डन को फिल्म “सिनर्स” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। 3. जेसी बकले को फिल्म “हैमनेट” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A: केवल 1 और 2
B: केवल 2 और 3
C: 1, 2 और 3
D: केवल 1
उत्तर: C
स्पष्टीकरण:
फिल्म “वन बैटल आफ्टर अनदर” ने ऑस्कर 2026 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Picture) का पुरस्कार जीता और यह समारोह की सबसे सफल फिल्मों में रही।माइकल बी. जॉर्डन को फिल्म “सिनर्स” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का पुरस्कार प्रदान किया गया।जेसी बकले को फिल्म “हैमनेट” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) का पुरस्कार मिला।
Q3:
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. ट्राइबल आर्ट फेस्ट में पूर्वोत्तर भारत की कला का प्रदर्शन किया जाता है। 2. यह कार्यक्रम भारत सरकार के “समावेशी विकास” के दृष्टिकोण से जुड़ा है। 3. यह पहल जनजातीय कलाकारों को बाजार और वैश्विक मंच से जोड़ने का प्रयास करती है। सही उत्तर चुनिए:
A: केवल 2 और 3
B: केवल 1 और 2
C: केवल 3
D: 1, 2 और 3
उत्तर: A
स्पष्टीकरण:
ट्राइबल आर्ट फेस्ट में केवल पूर्वोत्तर भारत की कला ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों (मध्य भारत, पश्चिम भारत, दक्षिण भारत आदि) की जनजातीय कला का प्रदर्शन किया जाता है। इसलिए यह कथन गलत है।यह कार्यक्रम भारत सरकार के “समावेशी विकास के दृष्टिकोण से जुड़ा है, जिसका उद्देश्य जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ना है।यह पहल जनजातीय कलाकारों को बाजार, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और वैश्विक मंच से जोड़ने का प्रयास करती है, जिससे उनकी आय और पहचान दोनों में वृद्धि हो सके।
Q4:
ग्लेशियर पिघलने के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. हिमालय क्षेत्र वैश्विक औसत से अधिक तेजी से गर्म हो रहा है। 2. ग्लेशियर पिघलने से केवल समुद्र स्तर में वृद्धि होती है, अन्य कोई प्रभाव नहीं पड़ता। नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए:
A: केवल 1
B: केवल 2
C: दोनों
D: कोई नहीं
उत्तर: A
स्पष्टीकरण:
हिमालय क्षेत्र वैश्विक औसत से अधिक तेजी से गर्म हो रहा है, जिससे ग्लेशियर पिघलने की प्रक्रिया तेज हो रही है। ग्लेशियर पिघलने से केवल समुद्र स्तर ही नहीं बढ़ता, बल्कि बाढ़, भूस्खलन, जल संकट और पारिस्थितिकी अस्थिरता जैसी समस्याएँ भी उत्पन्न होती हैं।
Q5:
“अभ्यास सी ड्रैगन 2026” के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. यह एक बहुराष्ट्रीय पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास है। 2. इसका आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा किया जाता है। 3. इसमें भाग लेने वाले देशों में भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया शामिल हैं। उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A: केवल 1 और 2
B: केवल 2 और 3
C: 1, 2 और 3
D: केवल 1
उत्तर: C
स्पष्टीकरण:
अभ्यास सी ड्रैगन एक बहुराष्ट्रीय पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) अभ्यास है, जिसका उद्देश्य समुद्र में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाना और उन्हें निष्क्रिय करना है।इस अभ्यास का आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना (US Navy) द्वारा किया जाता है।इसमें भारत सहित अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया जैसे देश भाग लेते हैं, जिससे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री सहयोग मजबूत होता है।