होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 17 Jul 2026

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 17 Jul 2026

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

सेवा उत्पादन सूचकांक के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   इसे सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा औपचारिक (Formal) तथा अनौपचारिक (Informal) दोनों सेवा क्षेत्रों को शामिल करने के लिए विकसित किया गया है।

2.   इसका आधार वर्ष (Base Year) 2024–25 है तथा यह एक उच्च-आवृत्ति (High-Frequency) मासिक संकेतक के रूप में कार्य करता है।

3.   इसे इसलिए शुरू किया गया क्योंकि वर्तमान औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (Index of Industrial Production - IIP) केवल औद्योगिक गतिविधियों को मापता है और सेवा क्षेत्र को कवर नहीं करता।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – गलत है।
सेवा उत्पादन सूचकांक (ISP) विशेष रूप से औपचारिक (Formal) सेवा क्षेत्र के उत्पादन में होने वाले अल्पकालिक परिवर्तनों को मापने के लिए विकसित किया गया है। इसमें अनौपचारिक (Informal) या असंगठित (Unorganized) सेवा क्षेत्र को शामिल नहीं किया गया है।


कथन 2 – सही है।
सेवा उत्पादन सूचकांक (ISP) एक मासिक (Monthly), उच्च-आवृत्ति (High-Frequency) आर्थिक संकेतक है, जिसका आधार वर्ष 2024–25 रखा गया है। इसका उद्देश्य सेवा क्षेत्र के उत्पादन की मात्रा (Volume of Output) में होने वाले अल्पकालिक परिवर्तनों का आकलन करना है।


कथन 3 – सही है।
ISP
के प्रारंभ होने से पहले, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) ही प्रमुख उच्च-आवृत्ति आर्थिक संकेतक था। किंतु IIP केवल औद्योगिक गतिविधियों को मापता है। ISP इस कमी को दूर करते हुए सेवा क्षेत्र के लिए एक समर्पित संकेतक के रूप में कार्य करता है, जो भारत की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान देने वाला क्षेत्र है।


                            

Q2:

वैश्विक टीकाकरण प्रणाली (Global Immunisation System) तथा हाल ही में जारी WHO/UNICEF रिपोर्ट के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   इम्यूनाइजेशन एजेंडा 2030 (Immunisation Agenda 2030 - IA2030) एक वैश्विक रणनीति है, जिसका उद्देश्य केवल पोलियो और खसरा (Measles) का उन्मूलन करना है।

2.   "जीरो-डोज़ बच्चे (Zero-dose Children)" वे शिशु हैं जिन्हें डीटीपी (DTP) टीके की पहली खुराक मिल चुकी है, लेकिन इसके बाद की सभी खुराकें छूट गई हैं।

3.   हालिया निष्कर्षों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर खसरा (Measles) टीकाकरण कवरेज अभी भी प्रकोप (Outbreak) रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है, जिसके लिए कम-से-कम 95% टीकाकरण कवरेज आवश्यक है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – गलत है।
इम्यूनाइजेशन एजेंडा 2030 (IA2030) केवल पोलियो और खसरे तक सीमित नहीं है। यह एक व्यापक वैश्विक रणनीति है, जिसका उद्देश्य सभी के लिए टीकों तक समान (Equitable) पहुँच सुनिश्चित करना, टीकाकरण में आई बाधाओं से उबरना तथा इस दशक में विभिन्न रोगों से 5 करोड़ (50 मिलियन) से अधिक लोगों का जीवन बचाना है।


कथन 2 – गलत है।
"
जीरो-डोज़ बच्चे (Zero-dose Children)" वे शिशु होते हैं, जिन्हें जीवन के पहले वर्ष में कोई भी टीका नहीं मिला होता, अर्थात् उन्हें डीटीपी (DTP) टीके की पहली खुराक भी प्राप्त नहीं हुई होती। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, विश्वभर में लाखों बच्चे अब भी इस श्रेणी में आते हैं।


कथन 3 – सही है।
खसरा (Measles) जैसे अत्यधिक संक्रामक रोगों के विरुद्ध सामुदायिक प्रतिरक्षा (Herd Immunity) प्राप्त करने के लिए कम-से-कम 95% टीकाकरण कवरेज आवश्यक होती है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर केवल 84% बच्चों को पहली खुराक तथा 77% बच्चों को दूसरी खुराक प्राप्त हुई, जिससे अनेक समुदाय अब भी खसरे के प्रकोप के प्रति संवेदनशील बने हुए हैं।


                            

Q3:

हाल ही में स्वीकृत सेमिकॉन मिशन 2.0 (Semicon Mission 2.0) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह76,000 करोड़ के पूर्व आवंटन के बाद शुरू की गई एक पूर्णतः नई पहल है।

2.   यह मिशन केवल तैयार (Finished) सेमीकंडक्टर चिपों के निर्माण के लिए प्रोत्साहन प्रदान करता है तथा कच्चे माल, गैसों और खनिजों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

3.   नव स्वीकृत वित्तीय प्रावधान (Outlay) से इसके मूल्य की लगभग चार गुना निवेश राशि आकर्षित होने की अपेक्षा है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – गलत है।
सेमिकॉन मिशन 2.0 (Semicon Mission 2.0), इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (India Semiconductor Mission - ISM) का दूसरा चरण (Second Phase) है, कि एक पूर्णतः नई पहल। पहले चरण के लिए ₹76,000 करोड़ का आवंटन किया गया था, जिसके अंतर्गत 12 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई थी।


कथन 2 – गलत है।
सेमिकॉन मिशन 2.0 को संपूर्ण सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला (Value Chain) को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत कच्चे माल (Raw Materials), गैसों (Gases), खनिजों (Minerals) के आपूर्तिकर्ताओं के साथ-साथ चिप डिज़ाइन, निर्माण (Manufacturing), पैकेजिंग (Packaging) तथा परीक्षण (Testing) इकाइयों को भी प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है।


कथन 3 – सही है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सेमिकॉन मिशन 2.0 के लिए ₹1.27 लाख करोड़ के कुल वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है। सरकार का अनुमान है कि इस वित्तीय पैकेज के माध्यम से लगभग ₹4 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित होगा तथा ₹2 लाख करोड़ मूल्य का सेमीकंडक्टर उत्पादन संभव हो सकेगा।


                            

Q4:

हाल ही में स्वीकृत मोबाइल फोन विनिर्माण योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह योजना उन कंपनियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन प्रदान करती है, जो प्रमुख (Key) घटकों की घरेलू स्रोतों (Domestic Sourcing) से खरीद में निवेश करती हैं।

2.   यह योजना उत्पाद डिज़ाइन (Product Design) तथा अनुसंधान एवं विकास (Research & Development - R&D) में किए गए निवेश के लिए विशेष अतिरिक्त प्रोत्साहन प्रदान करती है।

3.   यह योजना केवल घरेलू बाजार को लक्षित करती है तथा निर्यात-उन्मुख (Export-Oriented) उत्पादन को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही है।
मोबाइल फोन विनिर्माण योजना (MPMS) के अंतर्गत पात्र मोबाइल फोन बिक्री पर 2.25% से 5% तक प्रोत्साहन दिया जाता है। इसके अतिरिक्त, प्रमुख घटकों की घरेलू स्रोतों से खरीद (Domestic Sourcing) को बढ़ावा देने और स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला (Localized Supply Chain) विकसित करने के लिए 1.5% अतिरिक्त प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाता है।


कथन 2 – सही है।
नवाचार (Innovation) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस योजना में उत्पाद डिज़ाइन (Product Design) तथा अनुसंधान एवं विकास (R&D) में किए गए निवेश पर 3% अतिरिक्त प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है।


कथन 3 – गलत है।
इस योजना का उद्देश्य भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्र (Global Electronics Manufacturing Hub) के रूप में स्थापित करना है। यद्यपि यह घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देती है, लेकिन स्मार्टफोन निर्यात (Smartphone Exports) में वृद्धि इसका प्रमुख लक्ष्य है। योजना के तहत ₹39 लाख करोड़ मूल्य के कुल मोबाइल फोन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


                            

Q5:

हाल ही में स्वीकृत राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति -2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   इस नीति का उद्देश्य नीति अवधि के अंत तक देश में यूरिया के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना है।

2.   यह नीति गैस-आधारित (Gas-based) यूरिया विनिर्माण संयंत्रों की स्थापना को बढ़ावा देती है।

3.   इस नीति में स्थिर (Fixed) एवं परिवर्ती (Variable) लागतों का पृथक्करण तथा लक्षित इक्विटी प्रतिफल (Return on Equity - RoE) की गारंटी का प्रावधान किया गया है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – गलत है।
यद्यपि राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति (NIPU-2026) का उद्देश्य विदेशी मुद्रा पर निर्भरता कम करना तथा भारत की लगभग 1 करोड़ टन (10 मिलियन टन) यूरिया की कमी को दूर करना है, लेकिन इसका उद्देश्य यूरिया आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना नहीं है। यह नीति आयात को कम करने (Curtail) तथा यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता (Self-Reliance) प्राप्त करने पर केंद्रित है।


कथन 2 – सही है।
यह नीति देशभर में 8–9 नए गैस-आधारित यूरिया विनिर्माण संयंत्रों की स्थापना को प्रोत्साहित करती है, जिससे घरेलू उर्वरक उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हो सके।


कथन 3 – सही है।
NIPU-2026
की प्रमुख विशेषताओं में स्थिर एवं परिवर्ती लागतों का स्पष्ट पृथक्करण तथा निवेश जोखिम को कम करने के लिए 12% से 16% तक सुनिश्चित इक्विटी प्रतिफल (Return on Equity - RoE) का प्रावधान शामिल है।


 


                            
Aliganj Gomti Nagar Prayagraj