होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 17 Mar 2026

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 17 Mar 2026

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

बीसीसीआई नमन पुरस्कार के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.        पॉली उमरीगर पुरस्कार पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को दिया जाता है।

2.      बीसीसीआई नमन पुरस्कार केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन के लिए ही दिए जाते हैं।

3.      सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भारतीय क्रिकेट में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 3

D: 1, 2 और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

पॉली उमरीगर पुरस्कार


यह पुरस्कार पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को दिया जाता है।


बीसीसीआई नमन पुरस्कार


ये पुरस्कार केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए नहीं बल्कि घरेलू क्रिकेट, जूनियर क्रिकेट, अंपायरिंग तथा अन्य श्रेणियों में भी दिए जाते हैं।


सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार


यह पुरस्कार भारतीय क्रिकेट में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है।


                            

Q2:

हाल ही में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पीड़ित परिवारों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.        जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने आतंकवाद पीड़ितों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति के तहत नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

2.      यह नियुक्तियाँ जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अनुकंपा नियुक्ति नियमों के अंतर्गत दी गईं।

3.      इस पहल के तहत अब तक 400 से अधिक आतंकवाद पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2 और 3

C: 1, 2 और 3

D: केवल 1

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में आतंकवाद पीड़ितों के 50 परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह नियुक्तियाँ जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अनुकंपा नियुक्ति नियमों के तहत दी गई हैं, जिनका उद्देश्य आतंकवाद से प्रभावित परिवारों को आजीविका और पुनर्वास का अवसर प्रदान करना है।


प्रशासन के अनुसार, इस पहल के अंतर्गत 400 से अधिक आतंकवाद पीड़ित परिवारों को अब तक सरकारी नौकरियाँ दी जा चुकी हैं, और कई अन्य मामलों पर भी प्रक्रिया जारी है। यह कार्यक्रम प्रभावित परिवारों को रोज़गार के माध्यम से पुनर्वास और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।


                            

Q3:

निम्नलिखित रॉकेट प्रणालियों का उनके संबंधित देशों के साथ मिलान कीजिए:

सूची–I (रॉकेट प्रणाली)

सूची–II (देश)

A. Pinaka

1. चीन

B. HIMARS

2. भारत

C. PHL-03

3. संयुक्त राज्य अमेरिका

D. Smerch

4. रूस

नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए:

A: A-2, B-3, C-1, D-4

B: A-3, B-2, C-4, D-1

C: A-2, B-1, C-3, D-4

D: A-4, B-3, C-1, D-2

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

Pinaka भारत द्वारा विकसित स्वदेशी मल्टी-बैरेल रॉकेट लॉन्चर (MBRL) प्रणाली है, जिसे DRDO ने विकसित किया है और इसका उपयोग भारतीय सेना की Regiment of Artillery करती है।


HIMARS (High Mobility Artillery Rocket System) संयुक्त राज्य अमेरिका की उन्नत रॉकेट आर्टिलरी प्रणाली है, जिसका उपयोग यूक्रेन युद्ध में भी व्यापक रूप से हुआ।


PHL-03 चीन द्वारा विकसित लंबी दूरी की मल्टी-बैरेल रॉकेट प्रणाली है।


Smerch रूस की एक शक्तिशाली लंबी दूरी की रॉकेट आर्टिलरी प्रणाली है, जिसका उपयोग भारत की सेना भी करती है।


                            

Q4:

सुजल गाँव आईडी पहल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.        इसका उद्देश्य ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है।

2.      इसके अंतर्गत प्रत्येक जल योजना को एक विशिष्ट डिजिटल पहचान दी जाती है।

3.      यह पहल कृषि सिंचाई परियोजनाओं की निगरानी के लिए शुरू की गई है।

सही उत्तर चुनिए:

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2 और 3

C: केवल 1

D: 1, 2 और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:


  • सुजल गाँव आईडी का उद्देश्य ग्रामीण पेयजल योजनाओं का डिजिटल मैपिंग, निगरानी और प्रबंधन करना है। इसके अंतर्गत प्रत्येक ग्रामीण जलापूर्ति योजना को एक अद्वितीय डिजिटल पहचान (Unique ID) प्रदान की जाती है, जिससे स्रोत से नल तक पूरे जल वितरण तंत्र का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा सके। इससे जल योजनाओं की पारदर्शिता, प्रभावी निगरानी और बेहतर सेवा वितरण सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।

  • यह पहल जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयासों को मजबूत करने के लिए शुरू की गई है। इसलिए यह पहल पेयजल आपूर्ति प्रणाली से संबंधित है, जबकि कृषि सिंचाई परियोजनाओं से इसका सीधा संबंध नहीं है।


                            

Q5:

मेगमलाई वन्यजीव अभयारण्य के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.        यह पश्चिमी घाट में स्थित एक जैव विविधता समृद्ध क्षेत्र है।

2.      यह श्रीविल्लिपुथुर–मेगमलाई टाइगर रिजर्व का हिस्सा है।

3.      यहाँ हाल ही में भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) द्वारा नई प्रजातियों की खोज की गई।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2 और 3

C: केवल 1

D: 1, 2 और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

मेगमलाई वन्यजीव अभयारण्य तमिलनाडु में स्थित पश्चिमी घाट का एक महत्वपूर्ण जैव विविधता क्षेत्र है। यह श्रीविल्लिपुथुर–मेगमलाई टाइगर रिजर्व का हिस्सा है, जिसे 2021 में अधिसूचित किया गया था। नई प्रजातियों की खोज Zoological Survey of India (ZSI) द्वारा की गई थी, न कि Forest Survey of India (FSI) द्वारा