होम > Daily-mcqs
Daily-mcqs 16 Jun 2026
Q1:
हाल ही में अपनाई गई BRICS ‘इंदौर घोषणा’ (Indore Declaration) के अंतर्गत स्वीकृत चार नई संस्थागत पहलों में निम्नलिखित में से कौन-कौन शामिल हैं? 1. BRICS नेटवर्क ऑफ सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस ऑन एग्रो-इकोलॉजी एंड रीजेनेरेटिव एग्रीकल्चर 2. ग्लोबल फोरम ऑन फार्मर्स’ राइट्स इन सीड सिस्टम्स 3. BRICS AgriN (एग्रो इनपुट्स, जेनेटिक रिसोर्सेज एंड इन्फॉर्मेशन नेटवर्क) 4. BRICS लैंड रेस्टोरेशन पार्टनरशिप नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
A: केवल 1 और 2
B: केवल 1 ,2 और 3
C: केवल 1,3 और 4
D: 1, 2, 3 और 4
उत्तर: B
स्पष्टीकरण:
इंदौर में आयोजित 16वीं BRICS कृषि मंत्रियों की बैठक में सर्वसम्मति से एक संयुक्त घोषणा (Joint Declaration) को अपनाया गया, जिसमें किसान-केंद्रित पहलों पर विशेष बल दिया गया। इसके अंतर्गत चार प्रमुख संस्थागत पहलों की घोषणा की गई।
BRICS Network of Centres of Excellence on Agro-Ecology and Regenerative Agriculture
इस पहल का उद्देश्य जैविक (Organic) एवं प्राकृतिक खेती (Natural Farming) को बढ़ावा देना है। इसमें Indian Institute of Farming Systems Research (मोदीपुरम) की महत्वपूर्ण भूमिका है।
Global Forum on Farmers’ Rights in Seed Systems
इसका उद्देश्य किसानों के बीज संबंधी अधिकारों, स्वदेशी बीज विविधता तथा पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और संवर्धन को सुनिश्चित करना है।
BRICS AgriN (Agro Inputs, Genetic Resources and Information Network)
यह पहल बीजों, आनुवंशिक संसाधनों (Genetic Resources) तथा कृषि आदानों (Agricultural Inputs) से संबंधित तकनीकी सहयोग और सूचना-साझाकरण को मजबूत करने के लिए बनाई गई है।
BRICS Land Restoration Partnership
यद्यपि भूमि पुनर्स्थापन (Land Restoration) एक महत्वपूर्ण वैश्विक विषय है, लेकिन BRICS Land Restoration Partnership का शुभारंभ पहले (2025 में) किया जा चुका था। इसलिए यह इंदौर सम्मेलन में घोषित चार नई संस्थागत पहलों में शामिल नहीं थी।
Q2:
डेंगू में एंटीबॉडी-निर्भर वृद्धि (Antibody-Dependent Enhancement - ADE) घटना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें क्रॉस-रिएक्टिव (Cross-reactive) एंटीबॉडी डेंगू वायरस को निष्क्रिय (Neutralize) कर देती हैं और भविष्य में होने वाले संक्रमणों को स्थायी रूप से रोक देती हैं। 2. क्रॉस-रिएक्टिव एंटीबॉडी का स्तर समय के साथ कम हो सकता है और वे वायरस को प्रतिरक्षा कोशिकाओं (Immune Cells) में प्रवेश करने में सहायता कर सकती हैं, जिससे गंभीर डेंगू होने की संभावना बढ़ जाती है। 3. ADE, टेट्रावैलेंट (Tetravalent) जीवित-क्षीणित (Live-Attenuated) डेंगू टीकों के विकास में एक प्रमुख सुरक्षा चुनौती बनी हुई है। उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A: केवल 1 और 2
B: केवल 2
C: केवल 2 और 3
D: 1, 2 और 3
उत्तर: C
स्पष्टीकरण:
कथन 1 गलत है।
टाइप-विशिष्ट (Type-Specific) एंटीबॉडी किसी विशेष डेंगू सीरोटाइप (Serotype) के विरुद्ध मजबूत सुरक्षा प्रदान करती हैं। हालांकि, क्रॉस-रिएक्टिव एंटीबॉडी कई सीरोटाइपों को पहचान सकती हैं, लेकिन वे हमेशा उन्हें निष्क्रिय नहीं कर पातीं। इसलिए वे भविष्य के संक्रमणों को स्थायी रूप से नहीं रोकतीं।
कथन 2 सही है।
डेंगू संक्रमण में क्रॉस-रिएक्टिव एंटीबॉडी वायरस से जुड़ सकती हैं। जब इन एंटीबॉडी का स्तर समय के साथ घट जाता है, तो वे वायरस को निष्क्रिय करने के बजाय उसे प्रतिरक्षा कोशिकाओं में प्रवेश कराने में मदद कर सकती हैं। इससे गंभीर डेंगू संक्रमण विकसित हो सकता है। इस प्रक्रिया को Antibody-Dependent Enhancement (ADE) कहा जाता है।
कथन 3 सही है।
डेंगू वायरस के चार अलग-अलग सीरोटाइप — DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4 — होते हैं। इसलिए एक टेट्रावैलेंट टीके को सभी चारों सीरोटाइपों के विरुद्ध संतुलित और सुरक्षित प्रतिरक्षा उत्पन्न करनी होती है। ADE का जोखिम जीवित-क्षीणित डेंगू टीकों के विकास में एक प्रमुख सुरक्षा चुनौती है, जैसा कि ब्राज़ील सहित कुछ देशों में समान टीकों के उपयोग के दौरान देखा गया है।
Q3:
हाल ही में समाचारों में देखे गए "DengiAll" के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. यह भारत में विकसित एक स्वदेशी टेट्रावैलेंट (Tetravalent) डेंगू वैक्सीन है। 2. यह पूरी तरह mRNA प्रौद्योगिकी प्लेटफ़ॉर्म पर विकसित की गई है। 3. इसमें डेंगू वायरस के सभी चार उपप्रकारों (Serotypes) के कमजोर (Weakened) रूप शामिल हैं। उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A: केवल 1 और 2
B: केवल 2 और 3
C: केवल 1 और 3
D: 1, 2 और 3
उत्तर: C
स्पष्टीकरण:
कथन 1 सही है:
DengiAll भारत की पहली स्वदेशी टेट्रावैलेंट डेंगू वैक्सीन उम्मीदवार (vaccine candidate) है। इसका विकास Panacea Biotec Limited और Indian Council of Medical Research (ICMR) के सहयोग से किया जा रहा है।
कथन 2 गलत है:
DengiAll कोई mRNA वैक्सीन नहीं है। यह एक लाइव-एटेन्यूएटेड (Live-Attenuated) अर्थात् कमजोर किए गए वायरस पर आधारित वैक्सीन है।
कथन 3 सही है:
टेट्रावैलेंट वैक्सीन होने के कारण DengiAll को डेंगू वायरस के सभी चार सीरोटाइप (DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4) के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करने तथा मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Q4:
भारत-फ्रांस नीस शिखर सम्मेलन (India-France Nice Summit) के प्रमुख परिणामों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence - AI) में सहयोग को संस्थागत रूप देने के लिए संयुक्त भारत-फ्रांस AI कार्य समूह (Joint India-France AI Working Group) की स्थापना की गई। 2. दोनों देशों ने महत्वपूर्ण खनिजों (Critical Minerals) और उभरती प्रौद्योगिकियों (Emerging Technologies) में सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए आर्थिक सुरक्षा संवाद (Dialogue on Economic Security) प्रारंभ किया है। उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A: केवल 1
B: केवल 2
C: 1 और 2 दोनों
D: कोई नहीं
उत्तर: C
स्पष्टीकरण:
कथन 1 सही है।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में सहयोग को संस्थागत और विस्तारित करने तथा "विश्वसनीय AI (Trusted AI)" को नवाचार साझेदारी का प्रमुख स्तंभ बनाने के उद्देश्य से दोनों देशों ने Joint India-France AI Working Group की स्थापना की।
कथन 2 सही है।
शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के नेताओं ने Dialogue on Economic Security की शुरुआत की। इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिजों, लचीली आपूर्ति शृंखलाओं (Resilient Supply Chains) तथा उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना है।
Q5:
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए, जो नई थोक मूल्य सूचकांक (WPI) श्रृंखला (आधार वर्ष 2022-23) से संबंधित हैं: 1. नई डब्ल्यूपीआई (WPI) टोकरी में सम्मिलित वस्तुओं की कुल संख्या में वृद्धि की गई है। 2. कच्चे पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस को 'प्राथमिक वस्तुएँ' (Primary Articles) समूह से हटाकर 'ईंधन एवं शक्ति' (Fuel and Power) समूह में स्थानांतरित किया गया है। 3. नई श्रृंखला में भार (Weight) निर्धारण की पद्धति को सकल उत्पादन मूल्य (Gross Value of Output) के स्थान पर शुद्ध व्यापारित मूल्य (Net Traded Value) पर आधारित किया गया है। 4. ‘विद्युत’ (Electricity) समूह के अंतर्गत सौर, पवन तथा परमाणु विद्युत को नए रूप में सम्मिलित किया गया है। उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
A: केवल 1,2और 4
B: केवल 1, 2 और 3
C: केवल 2,3 और4
D: 1, 2,3 और 4
उत्तर: A
स्पष्टीकरण:
नई डब्ल्यूपीआई (WPI) श्रृंखला में वस्तुओं की कुल संख्या 697 से बढ़ाकर 957 कर दी गई है।
कोयला, विद्युत तथा पेट्रोलियम उत्पादों जैसे प्रमुख ईंधनों के साथ सामंजस्य स्थापित करने हेतु कच्चे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस को 'प्राथमिक वस्तुएँ' समूह से हटाकर 'ईंधन एवं शक्ति' प्रमुख समूह में सम्मिलित किया गया है।
नई श्रृंखला में भार निर्धारण के लिए सकल उत्पादन मूल्य (Gross Value of Output - GVO) को आधार बनाया गया है, जबकि पूर्ववर्ती WPI (2011-12) श्रृंखला में शुद्ध व्यापारित मूल्य (Net Traded Value = GVO + आयात − निर्यात) का उपयोग किया जाता था।
सकल उत्पादन मूल्य का उपयोग घरेलू उत्पादन को अधिक सटीक रूप से प्रतिबिंबित करता है तथा वस्तुओं के आर्थिक महत्व का बेहतर प्रतिनिधित्व करता है।
ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा तथा परमाणु विद्युत को पहली बार ‘विद्युत’ समूह के अंतर्गत सम्मिलित किया गया है।