होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 16 Mar 2026

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 16 Mar 2026

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

खार्ग द्वीप और होर्मुज़ जलडमरूमध्य

प्रश्न: निम्नलिखित स्थानों पर विचार कीजिए:

1.   खार्ग द्वीप

2.   क़ेश्म द्वीप

3.   बहरीन द्वीप

उपरोक्त में से कौन-से फारस की खाड़ी में स्थित हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2 और 3

C: 1, 2 और 3

D: केवल 1

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:


  • खार्ग द्वीप ईरान के तट से लगभग 25–30 किमी दूर फारस की खाड़ी में स्थित है। यह ईरान का प्रमुख तेल निर्यात टर्मिनल है और देश के अधिकांश कच्चे तेल का निर्यात इसी द्वीप के माध्यम से होता है।

  • क़ेश्म द्वीप ईरान का एक बड़ा द्वीप है, जो होर्मुज़ जलडमरूमध्य पास फारस की खाड़ी में स्थित है। यह फारस की खाड़ी का सबसे बड़ा द्वीप माना जाता है।

  • बहरीन द्वीप फारस की खाड़ी में स्थित द्वीपों का एक समूह है और यही बहरीन देश का मुख्य द्वीप भी है। इस प्रकार तीनों स्थान फारस की खाड़ी में स्थित हैं


                            

Q2:

कथन (A): वैरामुथु को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया है।
कारण (R): वे तमिल भाषा के पहले लेखक हैं जिन्हें यह पुरस्कार मिला है।

सही विकल्प चुनिए:

A: A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है

B: A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है

C: A सही है लेकिन R गलत है

D: A गलत है लेकिन R सही है

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:


  • ज्ञानपीठ पुरस्कार भारत का सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान है, जिसकी स्थापना भारतीय ज्ञानपीठ संस्था द्वारा वर्ष 1961 में की गई थी। यह पुरस्कार भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं तथा अंग्रेज़ी में उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान देने वाले लेखकों को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के अंतर्गत प्रशस्ति-पत्र, वाग्देवी (सरस्वती) की कांस्य प्रतिमा तथा नकद पुरस्कार दिया जाता है। सामान्यतः यह सम्मान जीवित लेखकों को ही प्रदान किया जाता है और मरणोपरांत नहीं दिया जाता।

  • हाल ही में (2025 के लिए) प्रसिद्ध तमिल कवि-गीतकार वैरामुथु को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वे तमिल भाषा के तीसरे साहित्यकार हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है; उनसे पहले अकिलन (1975) और जयकांतन (2002) को यह पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।


                            

Q3:

कोल्ड-वॉटर फिशरीज के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   भारत में कोल्ड-वॉटर फिशरीज मुख्यतः हिमालयी और पर्वतीय क्षेत्रों में पाई जाती हैं।

2.   भारत में इनका विकास मुख्य रूप से समुद्री तटीय क्षेत्रों में किया जाता है।

नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए:

A: केवल 1

B: केवल 2

C: दोनों

D: कोई नहीं

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:


  • कोल्ड-वॉटर फिशरीज मुख्यतः हिमालयी और उच्च ऊँचाई वाले क्षेत्रों में पाई जाती हैं, जहाँ ठंडे पानी की नदियाँ, झीलें और जलाशय उपलब्ध होते हैं। भारत में यह मत्स्य क्षेत्र विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में विकसित हुआ है। इसके अंतर्गत रेनबो ट्राउट, ब्राउन ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछली प्रजातियों का पालन किया जाता है।

  • भारत में लगभग 278 से अधिक कोल्ड-वॉटर मछली प्रजातियाँ पाई जाती हैं और ये लगभग 5.33 लाख वर्ग किमी के पर्वतीय भूभाग में फैले जल संसाधनों से जुड़ी हैं। इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत निवेश को बढ़ावा दिया है और National Vision for Cold Water Fisheries 2030 का लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार, पोषण सुरक्षा और मत्स्य उत्पादन को बढ़ाया जा सके।

  • इसके विपरीत, तटीय क्षेत्रों में मुख्यतः समुद्री मत्स्य पालन किया जाता है, जहाँ समुद्री जल में रहने वाली प्रजातियों का दोहन और पालन किया जाता है।


                            

Q4:

समृद्धि केंद्र पहल मुख्यतः किस उद्देश्य से शुरू की गई है?

A: ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुँच बढ़ाना

B: समुद्री मत्स्य उत्पादन बढ़ाना

C: ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना

D: शहरी परिवहन सुधारना

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:


  • समृद्धि पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुँच बढ़ाना है। यह पहल समृद्ध ग्राम Phygital Services Pilot Initiative के अंतर्गत शुरू की गई है, जिसमें डिजिटल और भौतिक (Physical) सेवाओं को मिलाकर Phygital मॉडल के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों तक विभिन्न सेवाएँ पहुँचाई जाती हैं।

  • इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में -गवर्नेंस सेवाएँ, डिजिटल भुगतान, टेलीमेडिसिन, शिक्षा, कृषि सलाह और अन्य डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। इस पहल में BharatNet जैसी ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी का उपयोग कर गाँवों में इंटरनेट आधारित सेवाओं की पहुँच बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • इस प्रकार समृद्धि केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देना और नागरिकों को एक ही स्थान पर कई सेवाएँ उपलब्ध कराना है।


                            

Q5:

हाल ही में आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के एक मंदिर में मिले ओडिशा के 15वीं शताब्दी के शासकों के शिलालेखों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   ये शिलालेख गजपति वंश के शासनकाल से संबंधित हैं।

2.   गजपति शासकों का प्रभाव वर्तमान ओडिशा तक ही सीमित था।

3.   इन शिलालेखों से पता चलता है कि उस समय गजपति शासकों का प्रभाव आंध्र प्रदेश के कुछ क्षेत्रों तक भी फैला हुआ था।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 3

D: 1, 2 और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

गुंटूर के एक मंदिर में मिले शिलालेख 15वीं शताब्दी के गजपति वंश के शासनकाल से संबंधित बताए गए हैं। उस समय ओडिशा में गजपति शासकों का प्रभुत्व था।गजपति शासकों का प्रभाव केवल ओडिशा तक सीमित नहीं था; उनके साम्राज्य का विस्तार आंध्र प्रदेश और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों तक था।गुंटूर क्षेत्र में मिले शिलालेख इस बात के प्रमाण हैं कि उस समय गजपति वंश का प्रशासनिक और सांस्कृतिक प्रभाव आंध्र प्रदेश के कुछ क्षेत्रों तक फैला हुआ था