होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 15 May 2026

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 15 May 2026

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग (UN DESA) द्वारा जारी 'ग्लोबल फॉरेस्ट गोल्स रिपोर्ट 2026' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1.   अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में पुनर्वनीकरण अभियानों के कारण 2015 से 2025 के बीच वैश्विक वन क्षेत्र में थोड़ी वृद्धि हुई।

2.   रिपोर्ट में ईंधन लकड़ी (Fuelwood) और चारकोल की बढ़ती मांग को विकासशील क्षेत्रों में वन क्षरण का एक प्रमुख कारण बताया गया है।

3.   जैव विविधता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्राथमिक वनों (Primary Forests) ने पिछले दशक में 40 मिलियन हेक्टेयर से अधिक का पूर्ण नुकसान झेला।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 गलत है:
रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक वन क्षेत्र 2015 में 4.18 बिलियन हेक्टेयर से घटकर 2025 में 4.14 बिलियन हेक्टेयर रह गया, अर्थात इसमें वृद्धि नहीं बल्कि कमी हुई।


कथन 2 सही है:
रिपोर्ट में बताया गया है कि ईंधन लकड़ी और चारकोल की मांग, विशेषकर अफ्रीका और एशिया के विकासशील क्षेत्रों में, वन क्षरण का एक प्रमुख कारण है। इसका मुख्य कारण गरीबी और स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों की कमी है।


कथन 3 गलत है:
रिपोर्ट के अनुसार, कुल 40 मिलियन हेक्टेयर वन क्षेत्र का नुकसान हुआ, जबकि लगभग 16 मिलियन हेक्टेयर प्राथमिक वनों का विनाश हुआ। इसलिए पूरा 40 मिलियन हेक्टेयर प्राथमिक वन नहीं था।


                            

Q2:

भारत के वन संरक्षण और पुनर्स्थापन लक्ष्यों (2025 तक) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1.   भारत ने 33% वन एवं वृक्ष आच्छादन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है, जो 2025 के आँकड़ों के अनुसार 35% है।

2.   बॉन चैलेंज (Bonn Challenge) के अंतर्गत भारत ने 2030 तक 26 मिलियन हेक्टेयर क्षतिग्रस्त भूमि के पुनर्स्थापन का संकल्प लिया है।

3.   प्रतिपूरक वनीकरण निधि (CAMPA) और ग्रीन इंडिया मिशन इन पुनर्स्थापन लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रमुख पहलें हैं।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 गलत है:
2025
तक भारत का वन एवं वृक्ष आच्छादन लगभग 25.17% (8,27,357 वर्ग किमी) है, कि 33% या 35% 33% लक्ष्य निर्धारित है, लेकिन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।


कथन 2 सही है:
भारत ने अंतरराष्ट्रीय बॉन चैलेंज के अंतर्गत 2030 तक 26 मिलियन हेक्टेयर क्षतिग्रस्त भूमि के पुनर्स्थापन का संकल्प लिया है।


कथन 3 सही है:
वन आच्छादन बढ़ाने और भूमि पुनर्स्थापन के लिए ग्रीन इंडिया मिशन, CAMPA तथा अरावली ग्रीन वॉल परियोजना जैसी प्रमुख पहलें चलाई जा रही हैं।


                            

Q3:

अटलांटिक मेरिडियनल ओवरटर्निंग सर्कुलेशन (AMOC) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1.   यह महासागरीय धाराओं (Ocean Currents) की एक प्रणाली है, जो कन्वेयर बेल्ट की तरह कार्य करते हुए उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों से गर्म जल को आर्कटिक क्षेत्र तक पहुँचाती है।

2.   आर्कटिक बर्फ के तीव्र पिघलने से उत्तर अटलांटिक जल का घनत्व बढ़ जाता है, जिससे जल के डूबने की प्रक्रिया तेज होकर AMOC मजबूत होता है।

3.   AMOC के महत्वपूर्ण रूप से कमजोर होने से उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर समुद्र-स्तर में वृद्धि होने की संभावना है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है:
AMOC
एक विशाल महासागरीय कन्वेयर बेल्टकी तरह कार्य करता है, जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों से गर्म और लवणीय सतही जल को उत्तर दिशा में आर्कटिक की ओर ले जाता है।


कथन 2 गलत है:
आर्कटिक बर्फ के तेजी से पिघलने से बड़ी मात्रा में मीठा जल (Fresh Water) समुद्र में मिलता है, जिसका घनत्व कम होता है और जो आसानी से नीचे नहीं डूबता। इससे गहरे जल के निर्माण की प्रक्रिया कमजोर होती है, जिससे AMOC कमजोर पड़ता है, कि मजबूत होता है।


कथन 3 सही है:
AMOC
के कमजोर होने से उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर समुद्र-स्तर में वृद्धि तथा वैश्विक वर्षा पैटर्न में बदलाव जैसे गंभीर जलवायु प्रभाव उत्पन्न होने की आशंका है।


 


                            

Q4:

AMOC के कमजोर होने के प्रभाव के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1.   यह दक्षिणी गोलार्ध में शीतलन (Cooling) उत्पन्न कर सकता है, जबकि उत्तरी गोलार्ध में वैश्विक तापन (Global Warming) को तेज कर सकता है।

2.   यह एल नीनोदक्षिणी दोलन (ENSO) घटनाओं को अधिक अनिश्चित और चरम बना सकता है।

3.   कमजोर AMOC वैश्विक वायुमंडलीय परिसंचरण को प्रभावित करके भारतीय मानसून पर अप्रत्यक्ष प्रभाव डाल सकता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 गलत है:
अध्ययनों के अनुसार, कमजोर AMOC दक्षिणी गोलार्ध में अधिक ऊष्मा को रोक सकता है, जिससे वहाँ तापवृद्धि होती है; जबकि उत्तरी गोलार्ध, विशेषकर यूरोप, में शीतलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।


कथन 2 सही है:
AMOC
वैश्विक महासागरीय ऊष्मा वितरण से जुड़ा हुआ है। इसके बाधित होने से एल नीनोदक्षिणी दोलन (ENSO) की घटनाएँ अधिक अनियमित और गंभीर हो सकती हैं।


कथन 3 सही है:
AMOC
के बाधित होने से वैश्विक ऊष्मा वितरण प्रभावित होता है, जिससे भारतीय मानसून के समय और तीव्रता में परिवर्तन सकता है। इसका प्रभाव भारत की कृषि, खाद्य सुरक्षा और जल सुरक्षा पर पड़ सकता है।


                            
Aliganj Gomti Nagar Prayagraj