होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 13 Jul 2026

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 13 Jul 2026

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

हाल ही में शुरू किए गए ऑपरेशन हार्डबॉल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह अमेरिकी संघीय जाँच ब्यूरो (FBI) के नेतृत्व में संचालित एक बहुराष्ट्रीय जाँच अभियान है, जिसका उद्देश्य भारत-आधारित अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध सिंडिकेटों को निशाना बनाना है।

2.   इस अभियान के परिणामस्वरूप लॉरेंस बिश्नोई आपराधिक नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग (Indictments) दायर किए गए हैं।

3.   संघीय जाँच में सहायता हेतु भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने खुफिया जानकारी एवं साक्ष्य उपलब्ध कराए।

4.   इस अभियान ने यह स्थापित किया कि भारतीय सरकारी अधिकारी विदेशों में इन अंतरराष्ट्रीय अपराधों का प्रत्यक्ष रूप से संचालन कर रहे थे।

उपरोक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1,3 और 4

C: केवल 1,2 और 3

D: 1, 2, 3 और 4

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 एवं 2 सही हैं:
अमेरिकी न्याय विभाग (Department of Justice - DOJ) और संघीय जाँच ब्यूरो (FBI) के नेतृत्व में संचालित ऑपरेशन हार्डबॉल एक व्यापक अंतरराष्ट्रीय जाँच अभियान है, जिसका लक्ष्य अमेरिका, कनाडा और यूरोप में सक्रिय भारत-आधारित तीन संगठित अपराध सिंडिकेट हैं। इस अभियान के तहत 37 आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र दायर किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ शामिल हैं।


कथन 3 सही है:
यह व्यापक जाँच विभिन्न देशों की कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के बीच व्यापक खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान और समन्वय पर आधारित थी। भारतीय सुरक्षा एवं केंद्रीय एजेंसियों ने अपराध नेटवर्क से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य और सत्यापित जानकारी साझा की, जिससे इस कार्रवाई को सफल बनाने में सहायता मिली।


कथन 4 गलत है:
अमेरिका और कनाडा के अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जाँच में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे यह सिद्ध हो कि भारतीय सरकारी अधिकारी इन कथित अंतरराष्ट्रीय अपराधों में शामिल थे या उनका प्रत्यक्ष रूप से संचालन कर रहे थे।


 


                            

Q2:

भारत के प्रत्यर्पण (Extradition) ढाँचे के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   अमेरिका से अपराधियों का भारत को प्रत्यर्पण 1997 की भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि (Extradition Treaty) के अंतर्गत होता है।

2.   इसमें द्वैध आपराधिकता (Dual Criminality) का सिद्धांत लागू होता है, अर्थात जिस अपराध के लिए प्रत्यर्पण माँगा गया है, वह भारत और अमेरिकादोनों देशों के कानूनों के अनुसार अपराध एवं दंडनीय होना चाहिए।

3.   न्यायालय द्वारा प्रत्यर्पण को स्वीकृति दिए जाने के बाद भी भगोड़े को सौंपने का अंतिम निर्णय संबंधित देशों की राष्ट्रीय सरकारों के पास होता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है:
अमेरिका के साथ भारत की प्रत्यर्पण प्रक्रिया 1997 में हस्ताक्षरित भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि (Extradition Treaty) तथा प्रत्यर्पण अधिनियम, 1962 (Extradition Act, 1962) के प्रावधानों द्वारा संचालित होती है।


कथन 2 सही है:
भारत का प्रत्यर्पण ढाँचा द्वैध आपराधिकता (Dual Criminality) के सिद्धांत का पालन करता है। इसका अर्थ है कि जिस कृत्य के लिए किसी व्यक्ति का प्रत्यर्पण माँगा गया है, वह अनुरोध करने वाले देश (जैसे अमेरिका) और अनुरोध प्राप्त करने वाले देश (जैसे भारत) दोनों के कानूनों के अनुसार अपराध तथा दंडनीय होना चाहिए।


कथन 3 सही है:
यद्यपि न्यायालय प्रत्यर्पण के लिए उपलब्ध कानूनी आधारों एवं साक्ष्यों की जाँच करता है, फिर भी भगोड़े को प्रत्यर्पित (सौंपने) करने का अंतिम कार्यकारी (Executive) निर्णय संबंधित देशों की केंद्रीय सरकारों द्वारा विधिक परीक्षण के उपरांत लिया जाता है।


                            

Q3:

केन-बेतवा लिंक परियोजना (Ken-Betwa Link Project - KBLP) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना (National Perspective Plan - NPP) के अंतर्गत भारत की पहली प्रमुख नदी जोड़ो (River Interlinking) परियोजना है।

2.   इस परियोजना के अंतर्गत केन नदी के अधिशेष (Surplus) जल को बेतवा नदी में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है, तथा ये दोनों नदियाँ गंगा की सहायक नदियाँ हैं।

3.   दौधन बाँध (Daudhan Dam) के निर्माण से पन्ना टाइगर रिजर्व का एक बड़ा भाग जलमग्न हो जाएगा।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है:
केन-बेतवा लिंक परियोजना (KBLP) राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना (NPP) के अंतर्गत भारत की पहली प्रमुख नदी जोड़ो परियोजना है।


कथन 2 गलत है:
केन और बेतवा दोनों नदियाँ यमुना नदी की सहायक नदियाँ हैं, कि सीधे गंगा नदी की। यद्यपि यमुना स्वयं गंगा की प्रमुख सहायक नदी है, इसलिए ये दोनों नदियाँ व्यापक रूप से गंगा बेसिन का हिस्सा हैं, लेकिन भौगोलिक दृष्टि से यह परियोजना यमुना उप-बेसिन (Yamuna Sub-basin) के भीतर ही जल का स्थानांतरण करती है।


कथन 3 सही है:
केन-बेतवा लिंक परियोजना से जुड़ी प्रमुख पर्यावरणीय चिंता यह है कि दौधन बाँध के निर्माण के कारण मध्य प्रदेश स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व के लगभग 6,000 हेक्टेयर महत्त्वपूर्ण वन्यजीव आवास के जलमग्न होने की आशंका है। इससे बाघ, गिद्ध और घड़ियाल जैसी महत्वपूर्ण प्रजातियों के आवास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।


                            

Q4:

हाल ही में अपनाए गए भारतन्यूज़ीलैंड रणनीतिक साझेदारी रोडमैप, 2030  के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक वस्तुओं एवं सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने पर सहमति व्यक्त की है।

2.   इस समझौते के तहत न्यूज़ीलैंड को औपचारिक रूप से हिंद-प्रशांत महासागर पहल (Indo-Pacific Oceans Initiative - IPOI) में शामिल किया गया है।

3.   न्यूज़ीलैंड ने भारत के प्रौद्योगिकी (Technology) एवं अवसंरचना (Infrastructure) क्षेत्रों में 20 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑकलैंड यात्रा के दौरान अपनाए गए भारतन्यूज़ीलैंड रणनीतिक साझेदारी रोडमैप 2030 के अंतर्गत दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक वस्तुओं एवं सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने पर सहमति व्यक्त की।


कथन 2 सही है।
इस रणनीतिक साझेदारी में रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा पर विशेष बल दिया गया है। दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत महासागर पहल (Indo-Pacific Oceans Initiative - IPOI) के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की, ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता एवं सुरक्षित समुद्री व्यवस्था को प्रोत्साहन मिल सके।


कथन 3 गलत है।
यद्यपि दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश संबंधों को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया है, किंतु 20 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा इस हालिया रोडमैप या संयुक्त घोषणा का हिस्सा नहीं थी।


                            

Q5:

भारतन्यूज़ीलैंड द्विपक्षीय संबंधों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   न्यूज़ीलैंड में भारतीय मूल का प्रवासी समुदाय (Indian Diaspora) वहाँ की कुल जनसंख्या का लगभग 6% है।

2.   न्यूज़ीलैंड ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता की आकांक्षा के प्रति अपना आधिकारिक समर्थन पुनः व्यक्त किया है।

3.   दोनों देश निम्न-कार्बन विकास (Low-carbon Development) तथा सतत ऊर्जा संक्रमण (Sustainable Energy Transition) के क्षेत्र में सहयोग कर रहे हैं।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है।
भारतन्यूज़ीलैंड संबंधों को वहाँ रहने वाले लगभग 2.9 लाख भारतीय मूल के प्रवासी समुदाय से महत्वपूर्ण बल मिलता है, जो न्यूज़ीलैंड की कुल जनसंख्या का लगभग 6% है।


कथन 2 सही है।
हाल ही में अपनाई गई भारतन्यूज़ीलैंड रणनीतिक साझेदारी के अंतर्गत वैश्विक सहयोग के एक महत्वपूर्ण पहलू के रूप में न्यूज़ीलैंड ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता की आकांक्षा के प्रति अपना आधिकारिक समर्थन पुनः व्यक्त किया।


कथन 3 सही है।
दोनों देशों ने स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy), जैव ईंधन (Biofuels) तथा सतत ऊर्जा संक्रमण (Sustainable Energy Transition) के क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है, ताकि निम्न-कार्बन विकास के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके।


                            
Aliganj Gomti Nagar Prayagraj