होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 12 Jun 2026

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 12 Jun 2026

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

हिंदू कुश हिमालय (HKH) क्षेत्र से निकलने वाली निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए:

1.   गंगा

2.   ब्रह्मपुत्र

3.   सिंधु

4.   मेकांग

उपरोक्त में से कितनी नदियाँ HKH क्षेत्र के हिम (ice) और हिमपात (snow) भंडारों से पोषित होती हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

हिंदू कुश हिमालय (HKH) को "एशिया का जल स्तंभ (Water Tower of Asia)" कहा जाता है। ध्रुवीय क्षेत्रों के बाहर विश्व के सबसे बड़े हिम एवं बर्फ भंडार इसी क्षेत्र में पाए जाते हैं। यह क्षेत्र एशिया की दस प्रमुख नदी प्रणालियों का उद्गम स्थल है, जो लगभग दो अरब लोगों की जल एवं खाद्य सुरक्षा का आधार हैं।


इन प्रमुख नदी प्रणालियों में गंगा, ब्रह्मपुत्र, सिंधु, मेकांग, यांग्त्ज़ी तथा इरावदी आदि शामिल हैं। ये सभी नदियाँ HKH क्षेत्र के हिमनदों (glaciers) तथा हिमपात से प्राप्त जल पर निर्भर हैं।


अतः दिए गए चारों नदियाँ HKH क्षेत्र के हिम एवं बर्फ भंडारों से पोषित होती हैं, इसलिए सही उत्तर (D) सभी चार है।


                            

Q2:

भारत में आने वाले प्रेषण (Inward Remittances) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   पारंपरिक प्रभुत्व के बावजूद, भारत को प्राप्त कुल प्रेषणों में खाड़ी (GCC) देशों की हिस्सेदारी में हाल के वर्षों में गिरावट देखी गई है।

2.   संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और यूनाइटेड किंगडम (UK) जैसी विकसित अर्थव्यवस्थाएँ अब भारत के प्रेषणों में सबसे बड़े क्षेत्रीय योगदानकर्ताओं के रूप में उभरी हैं।

3.   प्रेषणों को भुगतान संतुलन (Balance of Payments - BoP) के पूंजी खाते (Capital Account) के अंतर्गत वर्गीकृत किया जाता है क्योंकि वे देश में प्रत्यक्ष विदेशी मुद्रा लाते हैं।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है:


परंपरागत रूप से खाड़ी देश (GCC) भारत के लिए प्रेषणों का सबसे बड़ा स्रोत रहे हैं। किंतु पिछले दशक में उनकी हिस्सेदारी में उल्लेखनीय गिरावट आई है। यह लगभग 47% (2016–17) से घटकर हाल के वर्षों में लगभग 38% रह गई है। इसका प्रमुख कारण प्रवासन पैटर्न में परिवर्तन तथा खाड़ी देशों की स्थानीयकरण (Localization) नीतियाँ हैं।


कथन 2 सही है:


प्रेषणों की भौगोलिक संरचना में एक संरचनात्मक बदलाव (Structural Shift) आया है। अमेरिका और ब्रिटेन जैसी विकसित अर्थव्यवस्थाएँ अब प्रमुख योगदानकर्ता बन गई हैं तथा उनकी संयुक्त हिस्सेदारी खाड़ी क्षेत्र से अधिक हो गई है। यह विकसित देशों में उच्च-कौशल वाले भारतीय पेशेवरों के बढ़ते प्रवासन को दर्शाता है।


कथन 3 गलत है:


प्रेषण वे व्यक्तिगत धनराशियाँ हैं जो विदेशों में कार्यरत व्यक्ति अपने परिवारों को भेजते हैं। चूँकि इनके बदले में कोई स्वामित्व दावा या प्रतिफल नहीं होता, इसलिए इन्हें अप्रतिदत्त अंतरण (Unrequited Transfers) माना जाता है।


इसी कारण इन्हें भुगतान संतुलन (BoP) के चालू खाते (Current Account) के अंतर्गत अदृश्य मदों (Invisibles) में शामिल किया जाता है, पूंजी खाते (Capital Account) में नहीं।


                            

Q3:

डिकेटर्स ऑफ ग्लोबल क्लाइमेट चेंज (IGCC) अध्ययन, 2025 के निष्कर्षों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   वर्ष 2025 में वैश्विक तापमान वृद्धि के अधिकांश हिस्से के लिए मानव गतिविधियाँ जिम्मेदार थीं, और उनका योगदान अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया।

2.   नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) को तेजी से अपनाने के कारण वर्ष 2025 में वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

3.   प्राकृतिक जलवायु परिवर्तनशीलता, विशेष रूप से ला नीना (La Niña) परिस्थितियों ने 2025 को 2024 से अधिक गर्म वर्ष बनने से रोक दिया।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है:


वर्ष 2025 में वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर (Pre-industrial Levels) की तुलना में लगभग 1.39°C अधिक था। इसमें से लगभग 1.37°C तापवृद्धि का कारण मानव गतिविधियाँ थीं, जो मानव-जनित योगदान का अब तक का सर्वाधिक दर्ज स्तर है।


कथन 2 गलत है:


वर्ष 2025 में वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी नहीं आई, बल्कि यह 56.8 अरब टन CO₂ समतुल्य (CO₂ Equivalent) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँच गया। इसका प्रमुख कारण जीवाश्म ईंधनों (Fossil Fuels) पर निरंतर निर्भरता रहा।


कथन 3 सही है:


ला नीना (La Niña) परिस्थितियों का अस्थायी शीतलन (Cooling) प्रभाव पड़ा, जिसके कारण 2025, 2024 को पीछे छोड़कर अब तक का सबसे गर्म वर्ष नहीं बन सका।


                            

Q4:

वैश्विक कार्बन बजट (Global Carbon Budget) तथा मानव-जनित वैश्विक तापन (Human-Induced Global Warming) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   वर्तमान उत्सर्जन दर पर, तापवृद्धि को 1.5°C तक सीमित रखने के लिए उपलब्ध शेष वैश्विक कार्बन बजट कुछ ही वर्षों में समाप्त हो सकता है।

2.   संवर्धित ग्रीनहाउस प्रभाव (Enhanced Greenhouse Effect) मुख्यतः कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂), मीथेन (CH₄) तथा नाइट्रस ऑक्साइड (N₂O) के मानव-जनित उत्सर्जनों द्वारा संचालित होता है।

3.   एल नीनो (El Niño) और ला नीना (La Niña) जैसे महासागर-वायुमंडलीय प्रतिरूपों में परिवर्तन समय के साथ दीर्घकालिक वैश्विक तापन की प्रवृत्तियों को उलट देते हैं।

उपरोक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है:


IGCC सहित विभिन्न जलवायु आकलनों के अनुसार, वैश्विक तापवृद्धि को 1.5°C तक सीमित रखने के लिए उपलब्ध शेष कार्बन बजट तेजी से घट रहा है। वर्तमान उत्सर्जन दर जारी रहने पर यह बजट अगले कुछ वर्षों में समाप्त हो सकता है।


कथन 2 सही है:


संवर्धित ग्रीनहाउस प्रभाव मुख्यतः CO₂, CH₄ तथा N₂O जैसी ग्रीनहाउस गैसों के बढ़ते उत्सर्जन के कारण होता है। इन गैसों का प्रमुख स्रोत जीवाश्म ईंधनों का उपयोग, कृषि गतिविधियाँ तथा औद्योगिक प्रक्रियाएँ हैं।


कथन 3 गलत है:


एल नीनो और ला नीना केवल अल्पकालिक जलवायु परिवर्तनशीलता (Short-term Climate Variability) को प्रभावित करते हैं। ये दीर्घकालिक मानव-जनित वैश्विक तापन (Global Warming) की प्रवृत्ति को तो समाप्त करते हैं और ही उसे उलटते हैं।


 


                            

Q5:

भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   भारतीय अंतरिक्ष नीति, 2023 अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी भागीदारी के लिए नियामकीय स्पष्टता (Regulatory Clarity) प्रदान करती है।

2.   IN-SPACe अंतरिक्ष गतिविधियों में गैर-सरकारी भागीदारी को बढ़ावा देने तथा उसे अधिकृत करने के लिए उत्तरदायी है।

3.   IN-SPACe, ISRO की वाणिज्यिक शाखा (Commercial Arm) के रूप में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों के विपणन का कार्य करती है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है।
भारतीय अंतरिक्ष नीति, 2023 विभिन्न हितधारकों (Stakeholders) को रणनीतिक दिशा और नियामकीय स्पष्टता प्रदान करती है, जिससे निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहन मिलता है।


कथन 2 सही है।
IN-SPACe (Indian National Space Promotion and Authorization Centre)
अंतरिक्ष मूल्य श्रृंखला (Space Value Chain) में निजी क्षेत्र की भागीदारी को सुविधाजनक बनाने, प्रोत्साहित करने, अधिकृत करने तथा उसकी निगरानी करने का कार्य करता है।


कथन 3 गलत है।
ISRO
की वाणिज्यिक शाखा NewSpace India Limited (NSIL) है, कि IN-SPACe NSIL का कार्य अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों एवं सेवाओं का व्यावसायीकरण (Commercialization) और विपणन (Marketing) करना है।


 


                            
Aliganj Gomti Nagar Prayagraj