होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 13 Oct 2025

दैनिक करेंट अफेयर्स MCQs – UPSC और राज्य PSC परीक्षाओं के लिए | Dhyeya IAS 13 Oct 2025

image
दैनिक करेंट अफेयर्स MCQs – UPSC और राज्य PSC परीक्षाओं के लिए | Dhyeya IAS

Q1:

SAKSHAM के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. SAKSHAM को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा विकसित किया गया है।

2. सक्षम एक स्वदेशी मानवरहित हवाई प्रणाली (यूएएस) ग्रिड है

3. यह प्रणाली आर्मी डेटा नेटवर्क (ADN) का उपयोग करके संचालित होती है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है: BEL, SAKSHAM का विकासकर्ता है।


कथन 2 सही है: सक्षम एक स्वदेशी मानवरहित हवाई प्रणाली (यूएएस) ग्रिड है जिसे भारतीय सेना वास्तविक समय में शत्रु ड्रोनों का पता लगाने, उन्हें ट्रैक करने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए खरीद रही है


कथन 3 सही है: यह वास्तविक समय में हवाई क्षेत्र डेटा साझा करने के लिए आर्मी डेटा नेटवर्क (ADN) का उपयोग करता है।


                            

Q2:

मारिया कोरिना मचाडो के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. वे नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली वेनेज़ुएला निवासी हैं।

2. उन्होंने वेनेज़ुएला में चुनाव पारदर्शिता पर केंद्रित सुमाते संगठन की सह-स्थापना की।

3. वे 2024 में वेनेज़ुएला की राष्ट्रपति चुनी गईं।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: केवल 1 और 2

D: 1, 2, और 3

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है: मचाडो वेनेज़ुएला की पहली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता हैं।


कथन 2 सही है: उन्होंने चुनाव निगरानी और पारदर्शिता पर केंद्रित सुमाते की सह-स्थापना की।


कथन 3 गलत है: उन्होंने 2023 के विपक्षी प्राइमरी चुनाव जीते लेकिन उन्हें 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से रोक दिया गया।


                            

Q3:

भारत सरकार द्वारा हाल ही में शुरू किए गए राष्ट्रीय लाल सूची मूल्यांकन (एनआरएलए) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. इसका उद्देश्य भारत में केवल जीव-जंतुओं की प्रजातियों के विलुप्त होने के जोखिम का आकलन करना है।

2. यह मूल्यांकन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत आईयूसीएन दिशानिर्देशों के अनुरूप होगा।

3. यह जैव विविधता सम्मेलन (सीबीडी) के तहत भारत के दायित्वों से जुड़ा है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 गलत है: एनआरएलए वनस्पतियों (लगभग 7,000 प्रजातियाँ) और जीवों (लगभग 4,000 प्रजातियाँ) दोनों का आकलन करेगा।


कथन 2 सही है: यह आईयूसीएन-संरेखित वैज्ञानिक दिशानिर्देशों का पालन करेगा।


कथन 3 सही है: यह सीबीडी और कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता फ्रेमवर्क (जीबीएफ) के तहत भारत के दायित्वों के अनुरूप है।


                            

Q4:

निम्नलिखित में से कौन सा/से जैव विविधता अभिसमय (CBD) का/के उद्देश्य है/हैं?

1. जैव विविधता का संरक्षण

2. सभी सदस्य देशों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना

3. जैव विविधता घटकों का सतत उपयोग

4. आनुवंशिक संसाधनों से लाभों का उचित और न्यायसंगत बंटवारा

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनें:

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1,3 और 4

C: केवल 2,3 और 4

D: 1, 2, 3 और 4

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

उद्देश्य 1: सही, संरक्षण एक मुख्य स्तंभ है।


उद्देश्य 2: गलत, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना CBD का स्पष्ट उद्देश्य नहीं है (हालाँकि अप्रत्यक्ष रूप से संबंधित है)


उद्देश्य 3: सही, यह जैव विविधता के सतत उपयोग को बढ़ावा देता है।


उद्देश्य 4: सही, उचित और न्यायसंगत लाभ बंटवारा एक प्रमुख लक्ष्य है।


                            

Q5:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. दक्षिण चीन सागर प्रशांत महासागर की एक शाखा है।

2. दक्षिण चीन सागर ताइवान जलडमरूमध्य के माध्यम से पूर्वी चीन सागर से जुड़ा हुआ है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 व 2 दोनों

D: कोई नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

दक्षिण चीन सागर को प्रशांत महासागर के सीमांत सागर के रूप में वर्गीकृत किया गया है।


यह ताइवान जलडमरूमध्य के माध्यम से पूर्वी चीन सागर से जुड़ा हुआ है।


                            

Q6:

भारत की जैव विविधता के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारत में विश्व की लगभग 8% पादप प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

2. भारत में वनस्पतियों या जीवों की कोई स्थानिक प्रजाति नहीं है।

3. भारत पृथ्वी की भूमि सतह के लगभग 10% भाग पर स्थित है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है: भारत में वैश्विक पादप प्रजातियों का लगभग 8% पाया जाता है।


कथन 2 गलत है: भारत में स्थानिकता उच्च है; कई प्रजातियाँ केवल भारत में ही पाई जाती हैं।


कथन 3 गलत है: भारत पृथ्वी के भूमि क्षेत्र का लगभग 2.4% भाग कवर करता है, कि 10%


                            

Q7:

अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1.  IUCN संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत एक अंतर-सरकारी संगठन है।
  2. यह IUCN रेड लिस्ट प्रकाशित करने के लिए ज़िम्मेदार है, जो वैश्विक स्तर पर प्रजातियों की संरक्षण स्थिति का आकलन करती है।
  3. भारत IUCN का सदस्य है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: कोई नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 गलत है: IUCN एक संयुक्त राष्ट्र निकाय नहीं है, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन और सदस्यता संघ है, जो सरकारों और नागरिक समाज संगठनों दोनों से बना है।


कथन 2 सही है: यह IUCN रेड लिस्ट के लिए जाना जाता है, जो प्रजातियों की वैश्विक संरक्षण स्थिति की दुनिया की सबसे व्यापक सूची है।


कथन 3 सही है: भारत IUCN का सदस्य है और इसके साथ राष्ट्रीय एजेंसियां ​​और गैर सरकारी संगठन संबद्ध हैं।