होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 10 Jan 2026

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 10 Jan 2026

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance–ISA) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   इसका शुभारंभ भारत और फ्रांस द्वारा संयुक्त रूप से पेरिस में COP21 के दौरान किया गया था।

2.   यह भारत में मुख्यालय वाला पहला संधि-आधारित अंतर-सरकारी संगठन है।

3.   यह किसी विधिक ढांचे के बिना एक गैर-बाध्यकारी स्वैच्छिक गठबंधन के रूप में कार्य करता है।

उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है: अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का शुभारंभ वर्ष 2015 में पेरिस में आयोजित COP21 के दौरान भारत और फ्रांस द्वारा किया गया था।


कथन 2 सही है: ISA भारत में मुख्यालय वाला पहला अंतरराष्ट्रीय अंतर-सरकारी संगठन है, जिसका मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित है।


कथन 3 गलत है: ISA एक संधि-आधारित संगठन है, जिसका एक फ्रेमवर्क समझौता संयुक्त राष्ट्र में पंजीकृत है; यह कोई स्वैच्छिक या गैर-बाध्यकारी गठबंधन नहीं है।


                            

Q2:

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance–ISA) की टुवर्ड्स 1000 (Towards 1000)” रणनीति के अंतर्गत वर्ष 2030 तक निम्नलिखित में से किन लक्ष्यों को प्राप्त करने का उद्देश्य है?

1.   वैश्विक स्तर पर 1,000 गीगावाट (GW) सौर ऊर्जा क्षमता की स्थापना

2.   सौर ऊर्जा में 1,000 अरब अमेरिकी डॉलर (USD 1 ट्रिलियन) के निवेश का संसाधन जुटाना

3.   1,000 मिलियन (1 अरब) लोगों को स्वच्छ ऊर्जा तक पहुँच प्रदान करना

4.   प्रति वर्ष 1,000 मिलियन टन CO₂ उत्सर्जन में कमी करना

नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए:

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1,3 और 4

C: केवल 1,2 और 3

D: 1, 2, 3 और 4

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की टुवर्ड्स 1000” रणनीति के अंतर्गत वर्ष 2030 तक निम्नलिखित चार मात्रात्मक वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है:


·         सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (USD 1,000 अरब) का निवेश जुटाना।


·         1,000 गीगावाट (1 टेरावाट) सौर ऊर्जा क्षमता की स्थापना।


·         1,000 मिलियन (1 अरब) लोगों को स्वच्छ ऊर्जा समाधान के माध्यम से ऊर्जा की पहुँच प्रदान करना।


·         प्रतिवर्ष 1,000 मिलियन टन CO₂ उत्सर्जन में कमी लाना।


                            

Q3:

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance–ISA) की सदस्यता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   प्रारंभ में सदस्यता केवल कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच स्थित देशों तक सीमित थी।

2.   वर्ष 2020 के एक संशोधन द्वारा ISA की सदस्यता पात्रता का विस्तार सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों तक कर दिया गया।

3.   वर्तमान में ISA को संयुक्त राष्ट्र महासभा में पर्यवेक्षक (Observer) का दर्जा प्राप्त है।

उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है: प्रारंभ में ISA की परिकल्पना सूर्य-समृद्ध उष्णकटिबंधीय देशों के लिए की गई थी।


कथन 2 सही है: वर्ष 2020 में किए गए संशोधन के माध्यम से ISA की सदस्यता पात्रता को सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों तक विस्तारित कर दिया गया।


कथन 3 सही है: वर्ष 2021 में ISA को संयुक्त राष्ट्र महासभा में पर्यवेक्षक का दर्जा प्रदान किया गया, जिससे वैश्विक जलवायु कूटनीति में इसकी भूमिका और सुदृढ़ हुई।


 


                            

Q4:

टेक्स रैम्प्स (Tex RAMPS) योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह केंद्र और राज्यों के बीच साझा वित्तपोषण वाली एक केंद्र प्रायोजित योजना है।

2.   यह साक्ष्य-आधारित नीतिनिर्माण और डेटा प्रणालियों के माध्यम से वस्त्र क्षेत्र को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है।

3.   इसका उद्देश्य वस्त्र क्षेत्र में अनुसंधान, निगरानी, योजना और नवाचार से जुड़ी कमियों को दूर करना है।

उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 गलत है: टेक्स रैम्प्स एक केंद्रीय क्षेत्र योजना (Central Sector Scheme) है, जिसे पूरी तरह से वस्त्र मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित किया जाता है; यह केंद्र प्रायोजित योजना नहीं है।


कथन 2 सही है: टेक्स रैम्प्स का एक प्रमुख उद्देश्य बेहतर डेटा और विश्लेषण के माध्यम से साक्ष्य-आधारित नीतिनिर्माण को बढ़ावा देना है।


कथन 3 सही है: यह योजना स्पष्ट रूप से अनुसंधान, योजना, निगरानी, क्षमता विकास और नवाचार से संबंधित दीर्घकालिक कमियों को दूर करने का लक्ष्य रखती है।


                            

Q5:

माधव गाडगिल की अध्यक्षता में गठित पश्चिमी घाट पारिस्थितिकी विशेषज्ञ पैनल (WGEEP) निम्नलिखित में से कौन सिफारिशे दी ?

1.   संपूर्ण पश्चिमी घाट को एक एकल, अविच्छिन्न (इनवायोलेट) संरक्षित क्षेत्र घोषित करना

2.   चरणबद्ध (ग्रेडेड) पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों की शुरुआत करना

3.   समुदाय-आधारित पारिस्थितिकी प्रबंधन को बढ़ावा देना

4.   शमन उपायों के साथ बिना प्रतिबंध औद्योगिक विकास की अनुमति देना

नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए:

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

WGEEP (2011) ने संपूर्ण पश्चिमी घाट को एक अविच्छिन्न (इनवायोलेट) क्षेत्र घोषित करने की सिफारिश नहीं की थी।
इसने चरणबद्ध पारिस्थितिक संवेदनशीलता क्षेत्रों का प्रस्ताव किया, जिससे संरक्षण और विकास के विभिन्न स्तरों की अनुमति मिल सके।
रिपोर्ट में समुदाय की भागीदारी और विकेंद्रीकृत शासन पर विशेष बल दिया गया।
बिना प्रतिबंध औद्योगिक विकास को स्पष्ट रूप से हतोत्साहित किया गया था।