होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 09 Sep 2025

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 09 Sep 2025

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन नीलगिरी चाय के संबंध में सही है/हैं?

1.   यह मुख्य रूप से केरल के नीलगिरी जिले में उगाई जाती है।

2.   यह आइस्ड टी मिश्रणों के लिए उपयुक्तता के लिए जानी जाती है।

3.   इसे 2008 में भौगोलिक संकेत (GI) दर्जा प्राप्त हुआ था।

सही उत्तर चुनें:

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2 और 3

C: केवल 1 और 3

D: उपरोक्त सभी

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

·         कथन 1 गलत है: नीलगिरी चाय तमिलनाडु में उगाई जाती है, केरल में नहीं।


·         कथन 2 सही है: इसकी तीव्रता और सुगंध इसे आइस्ड टी के लिए उपयुक्त बनाती है।


·         कथन 3 सही है: 2008 में इसे GI टैग मिला था।


                            

Q2:

भारत के चाय क्षेत्र के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

1.   दक्षिण भारतीय राज्य राष्ट्रीय चाय उत्पादन का लगभग 50% योगदान करते हैं।

2.   भारत में उत्पादित चाय का लगभग 80% घरेलू रूप से उपभोग किया जाता है।

3.   काली चाय भारत के चाय निर्यात का सबसे बड़ा हिस्सा है।

सही उत्तर चुनें:

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2 और 3

C: केवल 1 और 3

D: उपरोक्त सभी

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

·         कथन 1 गलत है: दक्षिण भारत (तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक) का योगदान लगभग 17% है, कि 50%


·         कथन 2 और 3 सही हैं: भारत में 80% चाय घरेलू रूप से खपत होती है, और काली चाय 96% निर्यात में शामिल है।


                            

Q3:

एक पूर्ण चंद्रग्रहण के लिए निम्नलिखित में से कौन सा संरेखण आवश्यक है?

A: चंद्रमा – पृथ्वी – सूर्य

B: पृथ्वी – चंद्रमा – सूर्य

C: सूर्य – पृथ्वी – चंद्रमा

D: सूर्य – चंद्रमा – पृथ्वी

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

एक पूर्ण चंद्रग्रहण में, पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में होती है और सूर्य की सीधी रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंचती यही संरेखण चंद्रमा को पृथ्वी की छाया (अम्ब्रा) में ले जाता है।


                            

Q4:

निम्नलिखित में से कौन से तत्व सामान्यतः प्रोटीन में पाए जाते हैं?

1.   कार्बन

2.   नाइट्रोजन

3.   सल्फर

4.   फॉस्फोरस

सही उत्तर चुनें:

A: केवल 1, 2 और 3

B: केवल 1, 3 और 4

C: केवल 2, 3 और 4

D: 1, 2, 3 और 4

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

प्रोटीन मुख्य रूप से कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन से बना होता है। कुछ में सल्फर भी होता है।
फॉस्फोरस आमतौर पर न्यूक्लिक एसिड (DNA, RNA) में पाया जाता है, प्रोटीन में नहीं।


                            

Q5:

निम्नलिखित में से कौन से कथन मपॉक्स (Mpox) के बारे में सही  है?

1.   यह ऑर्थोपॉक्सवायरस वंश से संबंधित वायरस के कारण होता है।

2.   इसे पहली बार 1970 में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में मनुष्यों में पहचाना गया था।

3.   इस वायरस का प्राकृतिक भंडार( natural host) बंदर हैं।

सही उत्तर चुनें:

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: उपरोक्त सभी

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

·         कथन 1 सही है: मपॉक्स Monkeypox वायरस के कारण होता है, जो Orthopoxvirus वंश का है।


·         कथन 2 सही है: 1970 में DRC में मनुष्यों में पहली बार रिपोर्ट हुआ।


·         कथन 3 गलत है: वायरस का प्राकृतिक भंडार अभी भी स्पष्ट नहीं है, हालांकि छोटे स्तनधारी जैसे कृंतक और बंदर संदिग्ध हैं।


                            

Q6:

NISAR मिशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1.   यह ISRO और NASA के बीच एक संयुक्त मिशन है।

2.   इसे GSLV-F16 के माध्यम से भू-स्थिर कक्षा (Geostationary Orbit) में प्रक्षेपित किया गया।

3.   यह समुद्र तट कटाव और बर्फ पिघलने जैसे पर्यावरणीय परिवर्तनों की निगरानी करेगा।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: उपरोक्त सभी

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

·         कथन 1 सही है: NISAR, NASA-ISRO का संयुक्त पृथ्वी अवलोकन मिशन है।


·         कथन 2 गलत है: इसे सूर्य समकालिक कक्षा (Sun Synchronous Orbit) में प्रक्षेपित किया गया, भू-स्थिर कक्षा नहीं


·         कथन 3 सही है: यह भूकंप, समुद्री बर्फ, समुद्र तट आदि की निगरानी करता है।