होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 09 Mar 2026

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 09 Mar 2026

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

धारीदार लकड़बग्घा (Striped Hyena) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   धारीदार लकड़बग्घा भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाने वाली लकड़बग्घा की एकमात्र प्रजाति है।

2.   यह मुख्यतः मृत जानवरों (scavenger) पर निर्भर रहता है, लेकिन छोटे जानवरों का शिकार भी कर सकता है।

3.   इसे वैश्विक स्तर पर IUCN रेड लिस्ट में Endangered (संकटग्रस्त) श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही:
धारीदार लकड़बग्घा (Hyaena hyaena) भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाने वाली लकड़बग्घा की एकमात्र प्रजाति है।


कथन 2 – सही:
यह मुख्य रूप से मृत जानवरों के अवशेष (carrion) खाकर जीवित रहता है, इसलिए इसे scavenger माना जाता है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर छोटे जानवरों का शिकार भी कर सकता है।


कथन 3 – गलत:
IUCN
रेड लिस्ट में इसकी वैश्विक स्थिति Near Threatened (निकट संकटग्रस्त) है, Endangered नहीं


                            

Q2:

वन्य जीवों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण संबंधी अभिसमय (Convention on the Conservation of Migratory Species of Wild Animals – CMS) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   इसे 1979 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के अंतर्गत अपनाया गया था।

2.   परिशिष्ट I (Appendix I) में सूचीबद्ध प्रजातियों के लिए कड़ा संरक्षण तथा उनके शिकार पर प्रतिबंध आवश्यक है।

3.   परिशिष्ट II (Appendix II) में सूचीबद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता होती है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही:
CMS (
जिसे बॉन कन्वेंशन भी कहा जाता है) को 1979 में UNEP के अंतर्गत अपनाया गया था।


कथन 2 – सही:
परिशिष्ट I में संकटग्रस्त प्रवासी प्रजातियाँ शामिल होती हैं, जिनके लिए कड़ा संरक्षण, आवास संरक्षण तथा शिकार/पकड़ने पर प्रतिबंध आवश्यक होता है।


कथन 3 – सही:
परिशिष्ट II में ऐसी प्रजातियाँ शामिल होती हैं जिनके संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समझौतों की आवश्यकता होती है।


                            

Q3:

वेरी लो अर्थ ऑर्बिट (Very Low Earth Orbit – VLEO) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   VLEO में उपग्रह लगभग 150 किमी से 450 किमी की ऊँचाई पर पृथ्वी के ऊपर संचालित होते हैं।

2.   VLEO पारंपरिक लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) के ऊपर स्थित होता है।

3.   VLEO में स्थित उपग्रहों को स्पष्ट वायुमंडलीय घर्षण (Atmospheric Drag) का सामना करना पड़ता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही:
वेरी लो अर्थ ऑर्बिट (VLEO) सामान्यतः 150 किमी से 450 किमी की ऊँचाई के बीच होती है।


कथन 2 – गलत:
VLEO,
पारंपरिक लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) के नीचे स्थित होता है।


·         VLEO: लगभग 150–450 किमी


·         LEO: लगभग 500–2000 किमी


कथन 3 – सही:
VLEO
में उपग्रहों को पतले वायुमंडलीय कणों का सामना करना पड़ता है, जिससे वायुमंडलीय घर्षण (Atmospheric Drag) उत्पन्न होता है। यह उपग्रहों की गति को धीमा करता है, इसलिए कक्षा बनाए रखने के लिए प्रणोदन प्रणाली (propulsion) की आवश्यकता होती है।


                            

Q4:

विकसित भारतगारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रतिवर्ष 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की गारंटी देता है।

2.   इसने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), 2005 का स्थान ले लिया है।

3.   इस योजना का कार्यान्वयन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही:
यह अधिनियम ग्रामीण परिवारों को प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की गारंटी देता है, बशर्ते वे अकुशल शारीरिक कार्य (unskilled manual work) करने के इच्छुक हों।


कथन 2 – सही:
यह अधिनियम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), 2005 के स्थान पर नया ग्रामीण रोजगार ढांचा प्रदान करता है।


कथन 3 – गलत:
इस योजना का कार्यान्वयन ग्रामीण विकास मंत्रालय (Ministry of Rural Development) द्वारा किया जाता है, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा नहीं।


                            

Q5:

VB-G RAM G अधिनियम, 2025 के वित्तीय प्रावधान (Funding Pattern) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   अधिकांश राज्यों के लिए व्यय का वहन केंद्र और राज्य 60:40 के अनुपात में करते हैं।

2.   उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए वित्तीय साझेदारी का अनुपात 90:10 है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 व 2 दोनों

D: कोई नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही:
सामान्य राज्यों के लिए योजना का वित्तपोषण केंद्र और राज्य के बीच 60:40 के अनुपात में साझा किया जाता है।


कथन 2 – सही:
उत्तर-पूर्वी और हिमालयी राज्यों के लिए वित्तीय साझेदारी का अनुपात 90:10 (केंद्र : राज्य) है।