होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 08 Jun 2026

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 08 Jun 2026

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

मौद्रिक नीति समिति (MPC) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   MPC को वर्ष 2016 में RBI अधिनियम, 1934 में संशोधन के माध्यम से वैधानिक आधार प्रदान किया गया था।

2.   MPC में छह सदस्य होते हैं, जिनमें भारत सरकार द्वारा नामित तीन बाहरी सदस्य शामिल होते हैं।

3.   मतदान के दौरान मतों की समानता (टाई) की स्थिति में RBI गवर्नर निर्णायक मत (Casting Vote) का प्रयोग करते हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है:
वर्ष 2016 में RBI अधिनियम में संशोधन कर MPC तथा लचीले मुद्रास्फीति लक्ष्यीकरण (Flexible Inflation Targeting) ढाँचे को वैधानिक आधार प्रदान किया गया था।


कथन 2 सही है:
MPC
में कुल छह सदस्य होते हैं, जिनमें भारत सरकार द्वारा नामित तीन बाहरी विशेषज्ञ शामिल होते हैं।


कथन 3 सही है:
मतों की समानता (टाई) की स्थिति में RBI गवर्नर निर्णायक मत (Casting Vote) का प्रयोग करते हैं।


                            

Q2:

नीलगिरि तहर के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह पश्चिमी घाट का स्थानिक (Endemic) जीव है और तमिलनाडु का राज्य पशु है।

2.   इसे IUCN रेड लिस्ट में संकटग्रस्त (Endangered) श्रेणी में रखा गया है तथा यह वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के अंतर्गत संरक्षित है।

3.   यह मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय पर्वतीय घासभूमियों (Tropical Montane Grasslands) और शोला वन पारितंत्रों में पाया जाता है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है:
नीलगिरि तहर पश्चिमी घाट का स्थानिक जीव है और तमिलनाडु का राज्य पशु है।


कथन 2 सही है:
इसे IUCN द्वारा संकटग्रस्त (Endangered) श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है तथा यह वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के अंतर्गत उच्चतम स्तर की सुरक्षा प्राप्त करता है।


कथन 3 सही है:
यह प्रजाति पश्चिमी घाट के उष्णकटिबंधीय पर्वतीय घासभूमियों और शोला वन पारितंत्रों के लिए विशेष रूप से अनुकूलित है।


                            

Q3:

वित्त वर्ष 2025–26 में भारत के मैक्रो-आर्थिक रुझानों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   निजी अंतिम उपभोग व्यय (PFCE), जो घरेलू खर्च का एक संकेतक है, वित्त वर्ष 2024–25 की तुलना में धीमी दर से बढ़ा।

2.   सकल स्थिर पूंजी निर्माण (GFCF) के रुझान मजबूत व्यवसायिक विश्वास को दर्शाते हैं और वित्त वर्ष 2025–26 की अंतिम तिमाही में बहु-तिमाही उच्च स्तर पर पहुँच गए।

3.   कृषि क्षेत्र का सकल मूल्य वर्धन (GVA) नकारात्मक वृद्धि दर्शाता है, जो प्राथमिक क्षेत्र में गंभीर संकुचन को इंगित करता है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2

D: 1, 2, और 3

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 गलत है:
निजी अंतिम उपभोग व्यय (PFCE) वास्तव में तेज गति से बढ़ा। यह वित्त वर्ष 2025–26 में 7.7% बढ़ा, जो 2024–25 के 5.8% से अधिक है, इसलिए यह धीमी वृद्धि नहीं है।


कथन 2 सही है:
सकल स्थिर पूंजी निर्माण (GFCF), जो निवेश का प्रमुख संकेतक है, पूरे वित्त वर्ष में 8.2% बढ़ा और जनवरीमार्च 2026 तिमाही में 13-तिमाही के उच्च स्तर 10.8% तक पहुँचा। यह मजबूत पूंजी निवेश और व्यवसायिक विश्वास को दर्शाता है।


कथन 3 गलत है:
कृषि क्षेत्र में संकुचन नहीं हुआ। इसका GVA केवल 4.2% से घटकर 3% पर गया, जो धीमी सकारात्मक वृद्धि है, कि नकारात्मक वृद्धि।


                            

Q4:

भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में GDP और GVA से संबंधित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   GDP अर्थव्यवस्था के आपूर्ति-पक्षीय प्रदर्शन को आधार मूल्यों पर मापता है, जबकि GVA मांग-पक्षीय प्रदर्शन को बाजार मूल्यों पर मापता है।

2.   यदि किसी वित्तीय वर्ष में वास्तविक GVA वृद्धि, वास्तविक GDP वृद्धि से अधिक हो, तो यह दर्शाता है कि आर्थिक विस्तार मुख्य रूप से आपूर्ति-पक्षीय उत्पादन गतिविधियों पर आधारित था।

3.   GVA उत्पाद करों और सब्सिडी में होने वाले बदलावों से उत्पन्न विकृतियों को अलग करके अर्थव्यवस्था का क्षेत्रवार विश्लेषण प्रदान करता है।

उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 गलत है:
परिभाषाएँ उलटी हैं। GDP मांग-पक्षीय प्रदर्शन को बाजार मूल्यों पर मापता है, जबकि GVA आपूर्ति-पक्षीय उत्पादन प्रदर्शन को आधार मूल्यों पर मापता है।


कथन 2 सही है:
वित्त वर्ष 2025–26 में वास्तविक GVA वृद्धि 7.9% रही, जो GDP वृद्धि 7.7% से अधिक है। यह दर्शाता है कि आर्थिक विस्तार मुख्यतः उत्पादन गतिविधियों पर आधारित था।


कथन 3 सही है:
GVA
मध्यवर्ती उपभोग को घटाकर वास्तविक मूल्य वर्धन को मापता है और उत्पाद करों सब्सिडी के प्रभाव को हटाकर अधिक सटीक क्षेत्रीय विश्लेषण प्रदान करता है।


 


                            
Aliganj Gomti Nagar Prayagraj