होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 07 Feb 2026

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 07 Feb 2026

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

छोटे वनोपज (Minor Forest Produce – MFP) के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1.   MFP के लिए MSP कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा तय किया जाता है।

2.   MFP के लिए MSP का उद्देश्य आदिवासी संकलकों को बाजार मूल्य की अस्थिरता से बचाना है।

3.   MFP के लिए MSP का पुनरीक्षण प्रत्येक वर्ष अनिवार्य है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – गलत: MFP के लिए MSP जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत मूल्य निर्धारण सेल द्वारा तय किया जाता है, कि कृषि मंत्रालय द्वारा।


कथन 2 – सही: MSP का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदायों को शोषण और मूल्य अस्थिरता से बचाना है।


कथन 3 – गलत: MSP का पुनरीक्षण आमतौर पर तीन वर्ष में एक बार किया जाता है, हालांकि विशेष परिस्थितियों में इसे पहले भी संशोधित किया जा सकता है।


                            

Q2:

निम्नलिखित में से कौन-कौन से कानूनी प्रावधान जनजातीय समुदायों को छोटे वनोपज (Minor Forest Produce – MFP) के संबंध में अधिकार प्रदान करते हैं?

1.   वन अधिकार अधिनियम (Forest Rights Act), 2006

2.   पंचायती (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम (PESA), 1996

3.   जैविक विविधता अधिनियम (Biological Diversity Act), 2002

सही उत्तर चुनने के लिए नीचे दिए गए कोड का प्रयोग करें:

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

FRA, 2006: यह गैर-लकड़ी वाले वनोपज (Non-Timber Forest Produce) पर वनवासियों के स्वामित्व और उपयोग के अधिकार को मान्यता देता है।


PESA, 1996: अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को MFP के प्रबंधन और विपणन के लिए सशक्त बनाता है।


जैविक विविधता अधिनियम, 2002: यह संसाधनों के संरक्षण और जैविक/genetic संसाधनों तक पहुंच पर केंद्रित है, सीधे MFP के लिए आजीविका या विपणन अधिकार नहीं देता।


 


                            

Q3:

भारत और गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) के बीच हाल ही में साइन किए गए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1.   ToR मुक्त व्यापार समझौता (FTA) वार्ताओं का औपचारिक समापन चिन्हित करता है।

2.   ToR FTA वार्ताओं के दायरे, उद्देश्यों और कार्यप्रणाली को परिभाषित करता है।

3.   ToR पर हस्ताक्षर करने से स्वतः ही तुरंत शुल्क (tariff) में कमी हो जाती है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – गलत: ToR FTA वार्ताओं का पूर्वसंधर्भ (precursor) है, समापन नहीं।


कथन 2 – सही: ToR यह तय करता है कि क्या बातचीत होगी, कैसे होगी और किस उद्देश्य के साथ होगी।


कथन 3 – गलत: शुल्क में कमी केवल FTA वार्ता, हस्ताक्षर और अनुमोदन (ratification) के बाद होती है।


                            

Q4:

निम्नलिखित में से कौन-कौन से देश गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) के सदस्य हैं?

1.   बहरीन (Bahrain)

2.   ओमान (Oman)

3.   ईरान (Iran)

4.   क़तर (Qatar)

सही उत्तर चुनने के लिए नीचे दिए गए कोड का प्रयोग करें:

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1,3 और 4

C: केवल 1,2 और 4

D: 1, 2, 3 और 4

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

GCC के सदस्य देश: बहरीन, कुवैत, ओमान, क़तर, सऊदी अरब, और यूएई


ईरान GCC का सदस्य नहीं है


                            

Q5:

प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के फैसले के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-से सिद्धांत राज्य DGP की नियुक्ति को नियंत्रित करना चाहिए?

1.   UPSC द्वारा पैनल में शामिल तीन वरिष्ठतम IPS अधिकारियों में से चयन

2.   न्यूनतम दो वर्ष की निश्चित कार्यकाल

3.   राज्य सरकार के पूर्ण विवेकानुसार नियुक्ति

सही उत्तर चुनने के लिए नीचे दिए गए कोड का प्रयोग करें:

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही: UPSC तीन वरिष्ठतम और योग्य IPS अधिकारियों का पैनल तैयार करती है, जिसमें से राज्य को चयन करना होता है।


कथन 2 – सही: न्यूनतम दो वर्ष का कार्यकाल आवश्यक है ताकि नियुक्ति में निरंतरता बनी रहे।


कथन 3 – गलत: राज्य का विवेक UPSC पैनल और न्यायिक निर्देशों द्वारा सीमित होता है।