होम > Daily-mcqs
Daily-mcqs 06 Sep 2025
Q1:
1. एनआईआरएफ रैंकिंग्स को 2016 से शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित किया जाता है। 2. 2025 की रैंकिंग में शामिल श्रेणियों की संख्या 23 थी। 3. एनआईआरएफ 2025 में IISc बेंगलुरु ने ओवरऑल और विश्वविद्यालय दोनों श्रेणियों में पहला स्थान प्राप्त किया। उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
A: केवल 1 और 2
B: केवल 1 और 3
C: केवल 2 और 3
D: केवल 1
उत्तर: D
स्पष्टीकरण:
· कथन 1 सही है – एनआईआरएफ को 2015 में लॉन्च किया गया था, और पहली रैंकिंग 2016 में शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रकाशित की गई थी।
· कथन 2 गलत है – एनआईआरएफ 2025 रैंकिंग में केवल 17 श्रेणियां शामिल थीं, 23 नहीं।
· कथन 3 गलत है – IISc बेंगलुरु ने विश्वविद्यालय श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि ओवरऑल श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
Q2:
1. यह अधिनियम Foreigners Act, 1946 और Passport (Entry into India) Act, 1920 को निरस्त करता है। 2. यह बिना दस्तावेजों के प्रवेश या अधिक समय तक रहने पर 10 वर्षों तक की सजा का प्रावधान करता है। 3. यह अधिनियम कुछ अपराधों को बिना न्यायालय की प्रक्रिया के निपटाने की अनुमति देता है। उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?Immigration and Foreigners Act, 2025 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
A: केवल 1 और 2
B: केवल 1 और 3
C: केवल 2 और 3
D: 1, 2 और 3
उत्तर: B
स्पष्टीकरण:
· कथन 1 सही है – यह अधिनियम चार पुराने कानूनों को निरस्त करता है, जिनमें शामिल हैं:
o Foreigners Act, 1946
o Passport (Entry into India) Act, 1920
o Registration of Foreigners Act, 1939
o Immigration (Carriers’ Liability) Act, 2000
· कथन 2 गलत है – इस अधिनियम के अंतर्गत अधिकतम सजा 5 वर्ष तक है, 10 वर्ष नहीं।
· कथन 3 सही है – यह अधिनियम एक compounding mechanism शुरू करता है जिससे कुछ अपराधों को न्यायालय की प्रक्रिया के बिना प्रशासनिक रूप से निपटाया जा सकता है।
Q3:
NIRF Rankings 2025 में शीर्ष रैंक प्राप्त संस्थानों के संदर्भ में निम्नलिखित जोड़ों पर विचार कीजिए: श्रेणी प्रथम स्थान प्राप्त संस्थान 1. इंजीनियरिंग IIT दिल्ली 2. मेडिकल AIIMS, नई दिल्ली 3. कॉलेज मिरांडा हाउस, दिल्ली 4. विश्वविद्यालय IISc बेंगलुरु उपरोक्त में से कौन-से जोड़े सही हैं?
A: केवल 2 और 4
B: केवल 1, 2 और 4
C: केवल 2, 3 और 4
D: केवल 1 और 3
उत्तर: A
स्पष्टीकरण:
Q4:
1. PVTG श्रेणी ढेबर आयोग की सिफारिशों के आधार पर बनाई गई थी। उपरोक्त में से कितने कथन सही हैं?भारत में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
2. PVTGs को शुरू में पाँचवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान आदिम जनजातीय समूहों के रूप में जाना जाता था।
3. वर्तमान में, 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 75 PVTG समुदाय फैले हुए हैं।
A: केवल एक
B: केवल दो
C: सभी तीन
D: कोई नहीं
उत्तर: B
स्पष्टीकरण:
· कथन 1: सही – Dhebar आयोग (1960–61) ने कुछ अनुसूचित जनजातियों को अधिक संवेदनशील मानने की आवश्यकता बताई थी।
· कथन 2: सही – PVTGs को शुरू में पांचवी पंचवर्षीय योजना (1974–1979) के दौरान Primitive Tribal Groups के रूप में शुरू की गई थी।
· कथन 3: गलत – भारत में 75 PVTGs हैं, जो 18 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) में फैले हैं, न कि 2 केंद्रशासित प्रदेशो में
Q5:
'Mission for Atmanirbharta in Pulses' के अंतर्गत लक्षित दालों में से कौन-सी दाल शामिल नहीं है?
A: अरहर (Pigeonpea/Tur)
B: उड़द (Black gram/Urad)
C: चना (Chickpea/Chana)
D: मसूर (Lentil/Masoor)
उत्तर: C
स्पष्टीकरण: