होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 06 Apr 2026

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 06 Apr 2026

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह निकोबार द्वीप समूह के सबसे उत्तरी द्वीप पर स्थित है।

2.   इस परियोजना में एक अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल शामिल है।

3.   इस परियोजना की परिकल्पना नीति आयोग द्वारा की गई है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 गलत है: ग्रेट निकोबार द्वीप, निकोबार द्वीप समूह का सबसे दक्षिणी द्वीप है, कि सबसे उत्तरी। यही पर भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा प्वाइंट स्थित है।


कथन 2 सही है: इस परियोजना में गैलेथिया बे पर एक अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल (ICTT) शामिल है, जो इसका प्रमुख घटक है।


कथन 3 सही है: ग्रेट निकोबार द्वीप का समग्र विकासपरियोजना की परिकल्पना और पहल नीति आयोग द्वारा की गई है।


 


                            

Q2:

ग्रेट निकोबार परियोजना से प्रभावित जनजातीय समुदायों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   शोंपेन जनजाति को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

2.   निकोबारी जनजाति एक घुमंतू शिकारी-संग्रहकर्ता समुदाय है।

3.   दोनों जनजातियाँ वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत संरक्षित हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है: शोंपेन जनजाति को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। ये ग्रेट निकोबार द्वीप के आंतरिक क्षेत्रों में निवास करते हैं और अत्यंत अलग-थलग जनजातियों में से एक हैं।


कथन 2 गलत है: निकोबारी जनजाति घुमंतू शिकारी-संग्रहकर्ता नहीं है। जबकि शोंपेन अर्ध-घुमंतू शिकारी-संग्रहकर्ता हैं, निकोबारी लोग बागवानी (horticulture) पर आधारित जीवन जीते हैं और स्थायी गाँवों में रहते हैं।


कथन 3 सही है: दोनों जनजातियाँ, अनुसूचित जनजाति (ST) होने के कारण, वन क्षेत्रों में निवास करने पर वन अधिकार अधिनियम, 2006 के अंतर्गत संरक्षित हैं।


 


                            

Q3:

प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) नियम, 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   ये पैकेजिंग में पुनर्नवीनीकृत (recycled) प्लास्टिक के उपयोग को अनिवार्य बनाते हैं।

2.   ये लचीली (flexible) प्लास्टिक पैकेजिंग को पूर्णतः प्रतिबंधित करते हैं।

3.   इनका उद्देश्य एक परिपत्र अर्थव्यवस्था (circular economy) को बढ़ावा देना है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है: प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) नियम, 2026 पहली बार पैकेजिंग में पुनर्नवीनीकृत प्लास्टिक के उपयोग को अनिवार्य बनाते हैं। इन नियमों के तहत उत्पादकों, आयातकों और ब्रांड मालिकों के लिए विभिन्न श्रेणियोंजैसे कठोर (Category I), लचीली (Category II) और बहु-परत (Category III) प्लास्टिकमें न्यूनतम प्रतिशत में पुनर्नवीनीकृत सामग्री का उपयोग करना अनिवार्य किया गया है।


कथन 2 गलत है: ये नियम लचीली प्लास्टिक पैकेजिंग पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाते। इसके बजाय, इसे Category II में वर्गीकृत किया गया है और इसके लिए पुनर्चक्रण एवं पुनर्नवीनीकृत सामग्री के उपयोग के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं (जैसे 2025-26 में 10%, जो 2028-29 तक 20% हो सकता है) हालांकि, कुछ एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध पहले (2021 संशोधन) में लगाया गया था, लेकिन 2026 के नियम मुख्यतः विनियमन और पुनर्चक्रण पर केंद्रित हैं।


कथन 3 सही है: इन संशोधनों का मुख्य उद्देश्य परिपत्र अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। पुनर्नवीनीकृत सामग्री के अनिवार्य उपयोग और विस्तारित उत्पादक दायित्व (EPR) को सुदृढ़ करके, ये नियम नए (virgin) प्लास्टिक पर निर्भरता कम करने और प्लास्टिक अपशिष्ट को आर्थिक चक्र में पुनः उपयोग करने को सुनिश्चित करते हैं।


                            

Q4:

हाल ही में कमीशन किया गया INS Taragiri, निम्नलिखित में से किस श्रेणी के युद्धपोतों से संबंधित है?

A: कोलकाता-श्रेणी के विध्वंसक

B: शिवालिक-श्रेणी के फ्रिगेट

C: प्रोजेक्ट 17A नीलगिरि-श्रेणी के फ्रिगेट

D: तलवार-श्रेणी के फ्रिगेट

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

INS Taragiri, प्रोजेक्ट 17A के अंतर्गत विकसित नीलगिरि-श्रेणी के स्टील्थ फ्रिगेट का हिस्सा है।


यह शिवालिक-श्रेणी के फ्रिगेट का उन्नत (improved) संस्करण है।


                            

Q5:

INS Taragiri के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   इसमें 75% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है।

2.   यह परमाणु प्रणोदन प्रणाली (nuclear propulsion) से संचालित है।

3.   यह बहु-आयामी (surface, air, subsurface) अभियानों में सक्षम है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है: INS Taragiri, प्रोजेक्ट 17A के अंतर्गत निर्मित एक स्टील्थ फ्रिगेट है, जिसे मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा बनाया गया है। इसमें 75% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है और 200 से अधिक MSMEs की भागीदारी रही है।


कथन 2 गलत है: INS Taragiri परमाणु ऊर्जा से संचालित नहीं है। यह CODOG (Combined Diesel or Gas) प्रणोदन प्रणाली का उपयोग करता है। परमाणु प्रणोदन का उपयोग INS Aridhaman जैसे पनडुब्बियों में होता है।


कथन 3 सही है: यह पोत बहु-आयामी अभियानों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें सतह, वायु और पनडुब्बी-रोधी संचालन शामिल हैं। इसमें ब्रह्मोस मिसाइल, Barak-8 सतह से वायु में मार करने वाली मिसाइलें तथा एंटी-सबमरीन वारफेयर (ASW) प्रणालियाँ शामिल हैं।


                            

Q6:

INS Aridhaman के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   इसमें 8 वर्टिकल लॉन्च ट्यूब (VLS) हैं।

2.   यह K-4 बैलिस्टिक मिसाइल ले जा सकता है।

3.   यह गैस टर्बाइन इंजन से संचालित है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है: INS Aridhaman, Arihant-श्रेणी की उन्नत पनडुब्बी है, जिसमें 8 वर्टिकल लॉन्च ट्यूब (VLS) हैं। यह इसकी पूर्ववर्ती पनडुब्बियों—INS Arihant और INS Arighat—की तुलना में दोगुनी क्षमता प्रदान करता है।


कथन 2 सही है: यह K-4 मिसाइल (लगभग 3500 किमी रेंज) तथा K-15 सागरिका मिसाइलों को ले जाने में सक्षम है।


कथन 3 गलत है: INS Aridhaman गैस टर्बाइन इंजन से संचालित नहीं है। यह एक परमाणु-संचालित पनडुब्बी (SSBN) है, जिसमें 83 मेगावाट का कॉम्पैक्ट लाइट वॉटर रिएक्टर (CLWR) उपयोग किया गया है।