होम > Daily-mcqs
Daily-mcqs 05 Sep 2025
Q1:
हाल ही में, भारत और सिंगापुर ने कई क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए। निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र कवर नहीं किया गया था?
A: ग्रीन और डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर
B: नागरिक विमानन
C: रक्षा खरीद
D: डिजिटल एसेट इनोवेशन
उत्तर: C
स्पष्टीकरण:
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वांग के 2025 के भारत दौरे के दौरान पांच MoUs पर हस्ताक्षर किए गए, जो निम्नलिखित क्षेत्रों में है:
1. नागरिक विमानन
2. अंतरिक्ष
3. कौशल विकास
4. डिजिटल एसेट इनोवेशन
5. ग्रीन और डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर
• रक्षा खरीद इस दौरे के दौरान हस्ताक्षरित MoUs में शामिल नहीं था, हालांकि रक्षा संबंध अन्य माध्यमों जैसे संयुक्त अभ्यासों के जरिए मौजूद हैं।
Q2:
भारत-सिंगापुर आर्थिक संबंधों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें: 1. सिंगापुर, ASEAN क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। 2. दोनों देशों के बीच 2016 में दोहरा कर बचाव समझौता (DTAA) किया गया। 3. 2024–25 के अनुसार, भारत का सिंगापुर के साथ व्यापार में व्यापार अधिशेष है।
A: केवल 1
B: केवल 2 और 3
C: केवल 1 और 3
D: 1, 2 और 3
उत्तर: A
स्पष्टीकरण:
कथन 1: सही - सिंगापुर आसियान में भारत का सबसे बड़ा और वैश्विक स्तर पर छठा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है।
कथन 2: गलत - डीडीटीए पर 1994 में हस्ताक्षर किए गए थे और अंतिम बार 2016 में संशोधित किया गया था। नवीनतम संशोधन के अनुसार, ओईसीडी (आर्थिक सहयोग और विकास संगठन) के बहुपक्षीय उपकरण सिंगापुर और भारत के लिए लागू हो गए हैं।
कथन 3: गलत - 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार, भारत सिंगापुर के साथ अपने व्यापार में शुद्ध आयातक बना हुआ है।
Q3:
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. भारत खनिज सुरक्षा साझेदारी में एक सदस्य के रूप में शामिल हुआ है। 2. भारत अपने द्वारा चिन्हित सभी 30 महत्वपूर्ण खनिजों में संसाधन-समृद्ध है। 3. संसद ने 2023 में खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 में संशोधन किया, जिससे केंद्र सरकार को कुछ महत्वपूर्ण खनिजों के लिए विशेष रूप से खनन पट्टों और समग्र लाइसेंसों की नीलामी करने का अधिकार मिल गया। ऊपर दिए गए कौन से कथन सही हैं?
A: केवल 1 और 2
B: केवल 2 और 3
C: केवल 1 और 3
D: 1, 2 और 3
उत्तर: C
स्पष्टीकरण:
• कथन 1 सही है। खनिज सुरक्षा साझेदारी (MSP) एक अमेरिकी नेतृत्व वाली पहल है जिसका उद्देश्य वैश्विक महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत और विविध बनाना है। जून 2023 में, भारत MSP का 14वाँ सदस्य बन गया।
• कथन 2 गलत है। हालाँकि भारत ने 30 महत्वपूर्ण खनिजों की पहचान की है, लेकिन यह उन सभी में संसाधन-समृद्ध नहीं है।
• कथन 3 सही है। MMDR अधिनियम, 1957 में 2023 का संशोधन, केंद्र सरकार को महत्वपूर्ण खनिजों के लिए खनन पट्टों और समग्र लाइसेंसों की नीलामी का अधिकार देता है।
Q4:
निम्नलिखित में से कौन सी संस्था ग्लोबल पीस इंडेक्स (GPI) प्रकाशित करती है?
A: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
B: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF)
C: इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP)
D: इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS)
उत्तर: C
स्पष्टीकरण:
सिडनी, ऑस्ट्रेलिया स्थित वैश्विक थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) हर साल ग्लोबल पीस इंडेक्स प्रकाशित करता है, जो 163 देशों में शांति के स्तर को 23 संकेतकों के आधार पर मापता है।
Q5:
ग्लोबल पीस इंडेक्स (GPI) 2025 में भारत की रैंकिंग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें: 1. भारत को 163 देशों में 115वां स्थान मिला। 2. भारत के GPI स्कोर में पिछले वर्ष की तुलना में 0.58% सुधार हुआ। 3. भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 10 सबसे शांतिपूर्ण देशों में शामिल है। कौन सा/से कथन सही है/हैं?
A: केवल 1 और 2
B: केवल 2 और 3
C: केवल 1 और 3
D: 1, 2 और 3
उत्तर: A
स्पष्टीकरण:
कथन 1 सही है – भारत की रैंकिंग 115वीं है।
• कथन 2 सही है – भारत की शांति सूचकांक में पिछले साल कि तुलना में 0.58% सुधार हुआ।
• कथन 3 गलत है – भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 10 देशों में नहीं है; जैसे न्यूजीलैंड और सिंगापुर शीर्ष 10 में हैं।