होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 04 Jun 2025

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 04 Jun 2025

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

पेराग्वे की सीधी सीमा किन देशों से लगती है?

1.        ब्राज़ील

2.      उरुग्वे

3.      बोलिविया

4.     अर्जेंटीना

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1, 3 और 4

C: केवल 2, 3 और 4

D: सभी चार

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

पेराग्वे की सीमाएँ ब्राज़ील, अर्जेंटीना और बोलिविया से मिलती हैं। इसका उरुग्वे से कोई सीमा संपर्क नहीं है क्योंकि उरुग्वे उससे दूर दक्षिण-पूर्व में स्थित है और इसके बीच अर्जेंटीना स्थित है।


                            

Q2:

निम्नलिखित में से किन कथनों में औद्योगिक प्रदूषण के महासागरीय पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रभाव के बारे में सही जानकारी दी गई है?

1.        वायु प्रदूषण से उत्पन्न मानवजनित लोहा फाइटोप्लांकटन की वृद्धि को प्रोत्साहित करता है।

2.      फाइटोप्लांकटन की बढ़ी हुई वृद्धि सतही जल में पोषक तत्वों के नुकसान को धीमा कर देती है।

3.      लोहे के स्तर में बदलाव महासागर में पारिस्थितिकी तंत्र की सीमाओं को बदल रहा है।

4.     महासागरों में लोहे का प्रदूषण उसके मूल स्रोतों तक नहीं पहचाना जा सकता।

ऊपर दिए गए कितने कथन सही हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: केवल 3

D: सभी चार

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 और 3 सही हैं क्योंकि अध्ययन में दिखाया गया है कि मानवजनित लोहा फाइटोप्लांकटन को बढ़ावा देता है और ट्रांजिशन ज़ोन क्लोरोफिल फ्रंट (TZCF) को उत्तर की ओर स्थानांतरित कर दिया है। कथन 2 गलत है: फाइटोप्लांकटन की बढ़ी हुई सक्रियता पोषक तत्वों, विशेष रूप से नाइट्रेट्स की कमी को तेज करती है। कथन 4 भी गलत है अध्ययन ने विशिष्ट समस्थानिक संकेतों का उपयोग कर औद्योगिक लोहे को प्रदूषण स्रोतों तक ट्रेस किया।


                            

Q3:

निम्नलिखित में से भारत में इलेक्ट्रिक यात्री कारों के विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना” (SPMEPCI) के बारे में कौन-से कथन सही हैं?

1.        यह योजना एक निश्चित मूल्य सीमा से कम कीमत वाले इलेक्ट्रिक चार-पहिया वाहनों के लिए 100% कस्टम ड्यूटी में छूट प्रदान करती है।

2.      लाभ बनाए रखने के लिए निर्माताओं को 3 वर्षों के भीतर न्यूनतम 25% घरेलू मूल्य संवर्धन (DVA) प्राप्त करना अनिवार्य है।

3.      यह योजना विशिष्ट शर्तों के अधीन ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड दोनों प्रकार के निवेश की अनुमति देती है।

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2 और 3

C: केवल 1 और 3

D: सभी चार

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 गलत है जबकि कथन 2 और 3 सही हैं:
भारत में इलेक्ट्रिक पैसेंजर कारों के निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए लाई गई योजना (SPMEPCI) इलेक्ट्रिक चार-पहिया वाहनों पर 100% कस्टम ड्यूटी छूट प्रदान नहीं करती। इसके बजाय, यह योजना उन पूरी तरह से निर्मित इकाइयों (CBUs) पर 15% की रियायती कस्टम ड्यूटी प्रदान करती है जिनका न्यूनतम लागत, बीमा और मालभाड़ा (CIF) मूल्य $35,000 है और यह लाभ पांच वर्षों तक वैध रहेगा। इसका उद्देश्य प्रारंभिक चरण में उच्च-मूल्य वाले ईवी आयात को आकर्षित करना है।


इस योजना के अंतर्गत, निर्माताओं को लाभ बनाए रखने के लिए तीन वर्षों के भीतर कम-से-कम 25% घरेलू मूल्य संवर्धन (DVA) हासिल करना अनिवार्य है। इसके अलावा, योजना में ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड दोनों प्रकार के निवेश की अनुमति है, बशर्ते ब्राउनफील्ड परियोजनाएं मौजूदा सुविधाओं से भौतिक रूप से अलग हों ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह वास्तविक विस्तार हो।


                            

Q4:

भारत जेन (Bharat Gen), जो कि भारत का स्वदेशी एआई-आधारित लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) है, के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1.        भारत जेन बहुविध (multimodal) एआई क्षमताओं का समर्थन करता है, जिनमें टेक्स्ट, वाणी और छवि शामिल हैं।

2.      यह केवल हिंदी और अंग्रेज़ी भाषाओं को समर्थन देता है।

3.      भारत जेन का विकास राष्ट्रीय अंतर्विषयी साइबर-भौतिक प्रणाली मिशन (National Mission on Interdisciplinary Cyber-Physical Systems - NM-ICPS) के तहत किया गया है।

4.     यह मॉडल स्वास्थ्य, शिक्षा, शासन और कृषि जैसे क्षेत्रों में उपयोग के लिए लक्षित है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-से कथन सही हैं?

A: केवल 1, 3 और 4

B: केवल 2 और 3

C: केवल 1 और 4

D: उपरोक्त सभी

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

भारत जेन टेक्स्ट, वाणी और छवियों को समाहित करते हुए बहुविध एआई कार्यों का समर्थन करता है। यह केवल हिंदी और अंग्रेज़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि 22 भारतीय भाषाओं को समर्थन देता है, जिससे कथन 2 गलत हो जाता है। इसका विकास आईआईटी बॉम्बे द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के समर्थन से NM-ICPS पहल के तहत किया गया है। यह मॉडल भारत की बहुभाषी और बहुसांस्कृतिक आवश्यकताओं के अनुरूप एआई समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, शिक्षा, शासन और कृषि जैसे विविध क्षेत्रों में सुधार लाने के लिए बनाया गया है।


                            

Q5:

नॉमिनल जीडीपी’ (Nominal GDP) शब्द का अर्थ है:

 

A: मुद्रास्फीति समायोजित जीडीपी

B: वर्तमान बाजार मूल्यों पर मापी गई जीडीपी, जिसमें मुद्रास्फीति का समायोजन नहीं किया गया हो

C: सरकार के व्यय को छोड़कर जीडीपी की वृद्धि दर

D: सब्सिडी और करों के बाद की जीडीपी वृद्धि दर

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

नॉमिनल जीडीपी (Nominal GDP) की गणना वर्तमान बाजार मूल्यों पर की जाती है और इसमें मुद्रास्फीति का प्रभाव शामिल होता है। यह किसी अर्थव्यवस्था में एक निश्चित अवधि के दौरान उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य को दर्शाता है, बिना मूल्य परिवर्तनों (price changes) को समायोजित किए। इसके विपरीत, वास्तविक जीडीपी (Real GDP) मुद्रास्फीति को समायोजित करती है और मूल्य स्तर में परिवर्तन से स्वतंत्र रूप से अर्थव्यवस्था की वास्तविक वृद्धि को दर्शाती है।