होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 02 Mar 2026

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 02 Mar 2026

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालिया तनाव के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   तनाव मुख्य रूप से ड्यूरंड रेखा से संबंधित विवादों के इर्द-गिर्द केंद्रित है।

2.   पाकिस्तान ने अफगान तालिबान सरकार पर तहरीक--तालिबान पाकिस्तान (TTP) के उग्रवादियों को शरण देने का आरोप लगाया है।

3.   तालिबान सरकार ने ड्यूरंड रेखा को औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा के रूप में मान्यता दी है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही:
ड्यूरंड रेखा लंबे समय से दोनों देशों के बीच तनाव का प्रमुख कारण रही है। हालिया झड़पें और सीमा पार गोलीबारी इसी विवादित सीमा से जुड़ी हैं।


कथन 2 – सही:
पाकिस्तान ने तालिबान शासन पर आरोप लगाया है कि उसने TTP को अफगान क्षेत्र से संचालन की अनुमति दी है।


कथन 3 – गलत:
तालिबान सरकार ने ऐतिहासिक रूप से ड्यूरंड रेखा को औपचारिक और वैध अंतरराष्ट्रीय सीमा के रूप में स्वीकार नहीं किया है।


                            

Q2:

आईएनएस अंजदीप के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह एक विमानवाहक पोत है, जिसे ब्लू-वॉटर नौसैनिक अभियानों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

2.   यह एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) परियोजना का हिस्सा है।

3.   इसे विशेष रूप से तटीय (लिटोरल) जल क्षेत्रों में पनडुब्बी रोधी अभियानों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – गलत:
आईएनएस अंजदीप एक विमानवाहक पोत नहीं है। यह उथले जल क्षेत्रों में संचालित होने वाला पनडुब्बी रोधी युद्धपोत है।


कथन 2 – सही:
यह ASW-SWC परियोजना के अंतर्गत निर्मित चौथा पोत है।


कथन 3 – सही:
इसे रणनीतिक दृष्टि से संवेदनशील तटीय (लिटोरल) जल क्षेत्रों में पनडुब्बियों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।


                            

Q3:

आईएनएस अंजदीप से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषताएँ सही हैं?

1.   हुल-माउंटेड सोनार अभय

2.   हल्के (लाइटवेट) टॉरपीडो

3.   बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण क्षमता

4.   उच्च गति वॉटर-जेट प्रणोदन प्रणाली

सही उत्तर का चयन कीजिए:

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1,3 और 4

C: केवल 1,2 और 4

D: 1, 2, 3 और 4

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही:
इसमें पनडुब्बियों का पता लगाने के लिए हुल-माउंटेड सोनार अभयलगाया गया है।


कथन 2 – सही:
यह पनडुब्बी रोधी युद्ध के लिए हल्के टॉरपीडो से सुसज्जित है।


कथन 3 – गलत:
इसमें बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण क्षमता नहीं है। यह क्षमता आमतौर पर परमाणु पनडुब्बियों (जैसे SSBN) से जुड़ी होती है।


कथन 4 – सही:
वॉटर-जेट प्रणोदन प्रणाली उथले जल क्षेत्रों में उच्च गतिशीलता और तीव्र संचालन की सुविधा प्रदान करती है।


                            

Q4:

अत्यल्प दूरी वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह एक मैन-पोर्टेबल वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली है।

2.   इसे डीआरडीओ के रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है।

3.   इसे केवल भारतीय थलसेना के लिए डिजाइन किया गया है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही:
VSHORADS
एक मैन-पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (MANPADS) है, जिसे अग्रिम मोर्चे पर तैनाती के लिए डिजाइन किया गया है।


कथन 2 – सही:
इसे डीआरडीओ के रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) तथा अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं और औद्योगिक साझेदारों के सहयोग से विकसित किया गया है।


कथन 3 – गलत:
इसे त्रि-सेवा (थलसेना, नौसेना और वायुसेना) के उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है, कि केवल भारतीय थलसेना के लिए।