होम > Daily-mcqs
Daily-mcqs 02 Feb 2026
Q1:
कोकिंग कोयले को महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज घोषित करने संबंधी अधिसूचना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. यह अधिसूचना खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 11C के अंतर्गत जारी की गई । 2. कोकिंग कोयले को MMDR अधिनियम की प्रथम अनुसूची के भाग-D में सम्मिलित किया गया है। 3. इस घोषणा का अर्थ है कि अब रॉयल्टी और नीलामी प्रीमियम केवल केंद्र सरकार को प्राप्त होंगे। उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A: केवल 1 और 2
B: केवल 2
C: केवल 2 और 3
D: 1, 2, और 3
उत्तर: A
स्पष्टीकरण:
कथन 1 सही है: MMDR अधिनियम की धारा 11C केंद्र सरकार को महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिजों को अधिसूचित करने हेतु प्रथम अनुसूची में संशोधन करने का अधिकार प्रदान करती है।
कथन 2 सही है: कोकिंग कोयले को प्रथम अनुसूची के भाग-D में शामिल किया गया है, जिसमें महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज सूचीबद्ध हैं।
कथन 3 गलत है: अधिसूचना के बाद भी रॉयल्टी, नीलामी प्रीमियम तथा अन्य वैधानिक भुगतान राज्य सरकारों को ही प्राप्त होते हैं, जिससे संघीय वित्तीय संरचना बनी रहती है।
Q2:
भारत के महत्वपूर्ण खनिज (Critical Minerals) ढाँचे के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. भारत ने स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक 30 महत्वपूर्ण खनिजों की पहचान की है। 2. लिथियम, कोबाल्ट, निकेल और ग्रेफाइट को इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) और रक्षा प्रौद्योगिकियों में उनकी भूमिका के कारण शामिल किया गया है। 3. कोकिंग कोयले का समावेशन केवल ऊर्जा संक्रमण पर केंद्रित दृष्टिकोण से आगे बढ़कर औद्योगिक सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दर्शाता है। उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A: केवल 1 और 2
B: केवल 1 और 3
C: केवल 2 और 3
D: 1, 2, और 3
उत्तर: D
स्पष्टीकरण:
कथन 1 सही है: भारत ने आधिकारिक रूप से 30 महत्वपूर्ण खनिजों की पहचान की है।
कथन 2 सही है: ये खनिज इलेक्ट्रिक वाहन, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स, एयरोस्पेस तथा रक्षा क्षेत्रों की आधारशिला हैं।
कथन 3 सही है: कोकिंग कोयले को शामिल करने से यह ढाँचा स्वच्छ ऊर्जा तक सीमित न रहकर औद्योगिक एवं सामरिक सुदृढ़ता (विशेषकर इस्पात क्षेत्र) को भी समाहित करता है।
Q3:
FY25–26 में भारत के बाहरी क्षेत्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. भारत के सेवाओं के निर्यात ने वस्तु निर्यात की तुलना में वृद्धि की गति में बढ़त हासिल की। 2. भारत दुनिया में प्रवासी रेमिटेंस का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता बनकर उभरा। 3. विदेशी मुद्रा भंडार ने छह महीने से कम का आयात कवरेज प्रदान किया। उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
A: केवल 1 और 2
B: केवल 2
C: केवल 2 और 3
D: 1, 2, और 3
उत्तर: A
स्पष्टीकरण:
कथन 1 – सही:
सेवाओं के निर्यात USD 387.6 बिलियन तक पहुँच गया, 13.6% की वृद्धि दर से, जिसने कुल निर्यात को रिकॉर्ड USD 825.3 बिलियन तक पहुच गया।
कथन 2 – सही:
भारत ने USD 135.4 बिलियन रेमिटेंस प्राप्त किया, जिससे यह वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता बन गया।
कथन 3 – गलत:
विदेशी मुद्रा भंडार USD 701.4 बिलियन था, जो लगभग 11 महीने का आयात कवरेज प्रदान करता है, छह महीने से कम नहीं।
Q4:
आर्थिक सर्वेक्षण 2025–26 में उजागर निम्नलिखित क्षेत्रीय रुझान भारत के संरचनात्मक परिवर्तन को किस प्रकार दर्शाते हैं? 1. बागवानी (Horticulture) उत्पादन ने खाद्य अनाज (Foodgrain) उत्पादन को पार कर लिया। 2. विनिर्माण (Manufacturing) की वृद्धि PLI योजनाओं और सेमीकंडक्टर पहलों द्वारा समर्थित। 3. सेवाएँ (Services) क्षेत्र GDP का आधे से अधिक और FDI inflows का अधिकांश हिस्सा देता है। नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए:
A: केवल 1 और 2
B: केवल 1 और 3
C: केवल 2 और 3
D: 1, 2, और 3
उत्तर: D
स्पष्टीकरण:
कृषि (Agriculture):
बागवानी उत्पादन 362 मिलियन टन तक पहुँच गया, जो खाद्य अनाज उत्पादन से अधिक है।
उद्योग (Industry):
PLI योजनाओं ने ₹2 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित किया और 12 लाख रोजगार सृजित किए।
सेवाएँ (Services):
GDP में 53%, GVA में 56%, और FDI inflows का 80% से अधिक योगदान।
Q5:
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (SWM) नियम, 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें: 1. ये नियम पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत अधिसूचित किए गए हैं। 2. ये सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम, 2016 की जगह लेते हैं। 3. ये नियम 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगे। उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
A: केवल 1 और 2
B: केवल 1 और 3
C: केवल 2 और 3
D: 1, 2, और 3
उत्तर: D
स्पष्टीकरण:
कथन 1 – सही:
SWM नियम, 2026 को पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के तहत अधिसूचित किया गया है, जो केंद्र सरकार को पर्यावरणीय नियम बनाने का अधिकार प्रदान करता है।
कथन 2 – सही:
ये नियम SWM नियम, 2016 की जगह लेते हैं और प्रवर्तन, कचरे का पृथक्करण, और उत्तरदायित्व (accountability) में मौजूद अंतराल को पूरा करते हैं।
कथन 3 – सही:
ये नियम 1 अप्रैल, 2026 से पूरी तरह लागू होंगे।
Q6:
SWM नियम, 2026 के तहत, निम्नलिखित में से कौन-सी इकाई को बल्क वेस्ट जेनरेटर (BWG) माना जाएगा? 1. कोई ऐसा प्रतिष्ठान जो प्रतिदिन 100 किलो से अधिक ठोस अपशिष्ट उत्पन्न करता है। 2. ऐसी सुविधा जिसका निर्मित क्षेत्रफल कम से कम 20,000 वर्ग मीटर हो। 3. ऐसा आवासीय परिसर जो प्रतिदिन 40,000 लीटर से अधिक पानी का उपभोग करता है। नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए:
A: केवल 1 और 2
B: केवल 2
C: केवल 2 और 3
D: 1, 2, और 3
उत्तर: D
स्पष्टीकरण:
SWM नियम, 2026 में बल्क वेस्ट जेनरेटर (BWG) को कई मानदंडों के आधार पर परिभाषित किया गया है:
महत्व: BWG भारत के नगर निगम क्षेत्र के लगभग 30% ठोस अपशिष्ट के लिए जिम्मेदार हैं और इन्हें सीधे उत्तरदायी बनाया गया है।