होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 23 Feb 2024

Current Affairs MCQs for UPSC & State PSC Exams 23 Feb 2024

image
Current Affairs MCQs for UPSC & State PSC Exams

Q1:

ग्रीन एनाकोंडा के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. वजन और लंबाई के आधार पर यह दुनिया का सबसे बड़ा सांप है।

2. इनका मूल उत्तरी अमेरिका है, तथा यह आम तौर पर पर्णपाती वनों में रहते हैं।

3. यह कंस्ट्रिक्टर्स परिवार का सदस्य है, जो बहुत जहरीले सांप होते हैं।

 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं/हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई नहीं

उत्तर: (a)

स्पष्टीकरण:

अमेज़ॅन जंगल में एक नेशनल ज्योग्राफिक अभियान ने दुनिया के सबसे बड़े सांप को दो आनुवंशिक रूप से अलग प्रजातियों में पुनर्वर्गीकृत किया है: दक्षिणी हरा एनाकोंडा और नया खोजा गया उत्तरी हरा एनाकोंडा (यूनेक्टेस अकायिमा) वजन और लंबाई के आधार पर ग्रीन एनाकोंडा दुनिया का सबसे बड़ा सांप है। इसकी लंबाई 30 फीट (9 मीटर) और वजन 227 किलोग्राम तक हो सकता है। अतः कथन 1 सही है।


इसका मूल दक्षिण अमेरिका(एंडीज़ के पूर्व में) हैं,  तथा कोलंबिया, वेनेजुएला, पेरू, ब्राजील, त्रिनिदाद द्वीप और उत्तरी पैराग्वे जैसे दक्षिण में कई देशों में पाए जा सकते हैं। वे आम तौर पर उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में रहते हैं और उथले, धीमी गति से बहने वाले पानी, जैसे नदियों, बाढ़ वाले घास के मैदानों में रहना पसंद करते हैं। अतः कथन 2 सही नहीं है।


ग्रीन एनाकोंडा सांपों के कंस्ट्रिक्टर परिवार से संबंधित है। कंस्ट्रिक्टर गैर विषैले सांप होते हैं। वे काटकर जहर के माध्यम शिकार नहीं करते इसके बजाय, कंस्ट्रिक्टर अपने शरीर को शिकार के चारों ओर लपेटते हैं और उन्हें तब तक निचोड़ते हैं जब तक कि वे सांस लेना बंद बंद नहीं कर देते। वे जलीय जीवन के लिए उपयुक्त हैं। इन्हें IUCN रेड लिस्ट में सबसे कम चिंता वाली श्रेणी में रखा गया है। अतः कथन 3 सही नहीं है। 


Q2:

राष्ट्रीय उद्यमिता विकास परियोजना के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. हाल ही में, केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री ने केरल में राष्ट्रीय उद्यमिता विकास परियोजना का उद्घाटन किया।

2. इसे विशेष रूप से पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए तैयार किया गया है।

3. भारत सरकार ने स्ट्रीट वेंडरों और छोटे दुकानदारों को कौशल प्रदान करने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है।

 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं/हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई नहीं

उत्तर: (b)

स्पष्टीकरण:

हाल ही में, केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री ने ओडिशा के संबलपुर में राष्ट्रीय उद्यमिता विकास परियोजना का उद्घाटन किया। अतः कथन 1 सही नहीं है।


इसे विशेष रूप से पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए तैयार किया गया है, यह अनूठी राष्ट्रीय उद्यमिता विकास परियोजना देश भर में नौकरी प्रदाताओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। इसका उद्देश्य व्यक्तियों को व्यापक उद्यमिता प्रशिक्षण से लैस करना, नौकरी चाहने वालों के बजाय नौकरी प्रदाता तैयार करना है। यह पहल विघटनकारी प्रौद्योगिकी के युग में अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता और अनुकूलनशीलता को बढ़ाने के लिए कर्मचारियों को फिर से प्रशिक्षित और उन्हे उन्नत करने पर केंद्रित है। अतः कथन 2 सही है।


यह 22 सप्ताह की अवधि में व्यापक उद्यमिता प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिसमें अनुभवात्मक शिक्षा के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव के साथ सैद्धांतिक ज्ञान का संयोजन होगा। प्रशिक्षण ऑफ़लाइन, ऑनलाइन और हाइब्रिड मोड के माध्यम से आयोजित किया जाएगा, जिसके पूरा होने पर प्रमाणपत्र दिए जाएंगे, जिससे पाठ्यक्रम की विश्वसनीयता और मूल्य में वृद्धि होगी। भारत सरकार ने स्ट्रीट वेंडरों और छोटे दुकानदारों को कौशल प्रदान करने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है। पायलट प्रोग्राम के तहत देश के 10 बड़े शहरों के स्ट्रीट वेंडर्स को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग के साथ-साथ मानदेय भी दिया जाएगा। अतः कथन 3 सही है।


Q3:

हाल ही में खबरों में रहापारुवेता महोत्सवनिम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है? 

A: तेलंगाना

B: तमिलनाडु

C: कर्नाटक

D: आंध्र प्रदेश

उत्तर: (d)

स्पष्टीकरण:

इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (INTACH) वार्षिक 'परुवेता' उत्सव के लिए यूनेस्को मान्यता प्राप्त करने के प्रयास कर रहा है।


पारुवेता महोत्सव जिसेदिखावटी शिकार महोत्सव' के रूप में भी जाना जाता है, आंध्र प्रदेश के अहोबिलम शहर में श्री नरसिम्हा स्वामी मंदिर में मनाया जाता है। यह सभी वर्गों के लोगों द्वारा मनाया जाता है, चाहे उनकी जाति कुछ भी हो। यह सांप्रदायिक सद्भाव का त्योहार है, क्योंकि मुस्लिम जैसे अन्य धार्मिक समुदायों के भक्त भी भगवान से प्रार्थना करते हैं। अतः विकल्प (d) सही है।


Q4:

पिजन पी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह एक महत्वपूर्ण फलीदार फसल और प्रोटीन युक्त भोजन है जिसे भारत में मुख्य रूप से दाल के रूप में उपभोग किया जाता है।

2. यह मुख्यतः उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की फसल है, जिसकी खेती मुख्य रूप से भारत के अर्धशुष्क क्षेत्रों में की जाती है।

 

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (c)

स्पष्टीकरण:

इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (ICRISAT) के अनुसार एक नए तीव्र प्रजनन प्रोटोकॉल से वैज्ञानिकों के लिए पिजन पी की फसल की बेहतर गुणवत्ता वाली किस्मों को तेजी से विकसित करना आसान हो जाएगा।


भारत में पिजन पी को अरहर और तुर भी कहा जाता है। यह एक महत्वपूर्ण फलीदार फसल और प्रोटीन युक्त भोजन है जिसका भारत में मुख्य रूप से दाल के रूप में उपभोग किया जाता है। यह मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की फसल है जिसकी खेती मुख्य रूप से भारत के अर्धशुष्क क्षेत्रों में की जाती है। इसके लिए शुरुआती आठ हफ्तों तक नम स्थितियों और फूल आने और फली के विकास के चरण के दौरान शुष्क परिस्थितियों के साथ-साथ 600-650 मिमी वार्षिक वर्षा की आवश्यकता होती है। इसे सभी प्रकार की मिट्टी में उगाया जा सकता है, हालाँकि इसकी खेती के लिए बलुई दोमट या दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन बी-6, फोलेट, विटामिन , कैल्शियम, जिंक, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस से भरपूर होता है। प्रमुख अरहर उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड हैं। अतः दोनों कथन सही हैं।


Q5:

उचित एवं पारिश्रमिक मूल्य के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह सरकार द्वारा घोषित मूल्य है, जिसे मिलें किसानों को उनसे खरीदे गए गन्ने के लिए भुगतान करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य हैं।

2. एफआरपी कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) द्वारा तय किया जाता है।

 

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (a)

स्पष्टीकरण:

आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने 2024-25 सीज़न के लिए गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) के रूप में 340/क्विंटल को अधिकृत किया, जिसमें चीनी रिकवरी दर 10.25% है।


उचित एवं पारिश्रमिक मूल्य सरकार द्वारा घोषित मूल्य है, जिसे मिलें किसानों को उनसे खरीदे गए गन्ने के लिए भुगतान करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य हैं। अतः कथन 1 सही है।


एफआरपी, कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार (आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए)) द्वारा तय की जाती है। पूरे देश में एफआरपी का भुगतान गन्ना नियंत्रण आदेश, 1966 द्वारा नियंत्रित होता है जो गन्ने की डिलीवरी की तारीख से 14 दिनों के भीतर भुगतान को अनिवार्य करता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें