होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 08 Dec 2023

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 9, दिसंबर 2023 08 Dec 2023

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 9, दिसंबर 2023


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams

Date: 9 December 2023


1. GNoME के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह Google की DeepMind प्रयोगशाला द्वारा विकसित एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) उपकरण है।
2. इसे नई सामग्रियों की संरचनाओं की भविष्यवाणी करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
3. GNoME ने सामग्री स्थिरता की भविष्यवाणी करने की सटीकता में 50% से लगभग 80% तक उल्लेखनीय सुधार किया है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं/हैं?

(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं

Answer: (C)

व्याख्या: GNoME का अर्थ सामग्री अन्वेषण के लिए ग्राफ़ नेटवर्क है। यह Google DeepMind के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित एक डीप लर्निंग AI टूल है। इसे नई सामग्रियों की संरचनाओं की भविष्यवाणी करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एक अत्याधुनिक ग्राफ न्यूरल नेटवर्क (जीएनएन) मॉडल है। GNoME के लिए इनपुट डेटा एक ग्राफ़ का रूप लेता है, जो परमाणुओं के बीच कनेक्शन का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक ऐसी तकनीक है जो इस मॉडल को एक छोटे विशेष डेटासेट से बड़े पैमाने पर बढ़ने की अनुमति देती है। इस तकनीक में मशीन लर्निंग को मानव सहायता से नए डेटा को लेबल करने में सक्षम बनाता है। जीएनओएमई की भविष्यवाणियों का नवीकरणीय ऊर्जा, बैटरी अनुसंधान, सेमीकंडक्टर डिजाइन और कंप्यूटिंग दक्षता सहित विभिन्न क्षेत्रों मे अत्यधिक संभावना है। GNoME ने सामग्री स्थिरता की भविष्यवाणी करने की सटीकता में 50% से लगभग 80% तक उल्लेखनीय सुधार किया है। इससे ज्ञात विभिन्न सामग्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। इससे अत्याधुनिक कुशल बैटरी और सुपरकंडक्टर्स जैसी नई प्रौद्योगिकियों के विकास को बढ़ावा मिल सकता है। यह संभावित सामग्रियों की सूची को कम करने के लिए फ़िल्टर का उपयोग करता है। अतः सभी कथन सही हैं।


2. डोडो के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.डोडो (राफस कुकुलैटस) एक विलुप्त उड़ानहीन पक्षी है, जो हिंद महासागर के एक द्वीप मालदीव का मूल निवासी था।
2. इसे मानव-प्रेरित विलुप्ति का अंतिम प्रतीक माना जाता है।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

Answer: (B)

व्याख्या:हाल ही में, आनुवंशिकीविद् और संरक्षणवादी 17 वीं सदी के अंत से विलुप्त हो चुके डोडो को मॉरीशस द्वीप में उसके मूल निवास स्थान पर फिर से लाने के लिए एकजुट हुए हैं। आनुवंशिकीविदों ने पहले से ही डोडो के DNA की कुछ मात्रा को एकत्र कर लिया है। वे इस DNA का उपयोग करके डोडो के समान जीनों वाले पक्षियों को विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं। डोडो (राफस कुकुलैटस) एक विलुप्त उड़ानहीन पक्षी है जो हिंद महासागर के एक द्वीप मॉरीशस का मूल निवासी था। यह जीनस ब्रिसन और कोलंबिडे परिवार का सदस्य था। 1598 में पहली बार मॉरीशस पहुंचे डच नाविकों ने मांस के लिए डोडो का शिकार किया। इसे मानव-प्रेरित विलुप्ति का अंतिम प्रतीक माना जाता है। डोडो लगभग तीन फीट लंबा और उसका वजन 22-40 पाउंड तक था। इसमें नीला-भूरा पंख, और एक सफेद पूंछ थी । अतः कथन 1 सही नहीं है।


3. निम्नलिखित अनुच्छेद पर विचार कीजिए:

इस नदी का उद्भव 12,000 साल पहले पिघले ग्लेशियरों से हुआ था। यह उत्तरी मिनेसोटा में इटास्का झील से निकलती है, एक छोटी सी धारा के रूप में उभरती है और मैक्सिको की खाड़ी में समाप्त होती जाती है। यह उत्तरी अमेरिका की दूसरी सबसे लंबी नदी है। इस नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ अर्कांसस, इलिनोइस, मिसौरी, ओहियो और रेड नदी हैं। यह नील, अमेज़ॅन और यांग्त्ज़ी के बाद विश्व की चौथी सबसे लंबी नदी प्रणाली है।

उपर्युक्त परिच्छेद में निम्नलिखित में से किस नदी की चर्चा की गई है?

(a) मिसिसिपी नदी
(b) मिसौरी नदी
(c) कोलोराडो नदी
(d) कोलंबिया नदी

Answer: (A)

व्याख्या: हाल ही में, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने मिसिसिपी रिवर सिटीज़ एंड टाउन्स इनिशिएटिव (एमआरसीटीआई) के साथ सामान्य प्रयोजन के ज्ञापन (एमओसीपी) पर हस्ताक्षर करके एक महत्वपूर्ण प्रगति की है। मिसिसिपी नदी का उद्भव 12,000 साल पहले पिघले ग्लेशियरों से हुआ था। यह उत्तरी मिनेसोटा में इटास्का झील से निकलती है, एक छोटी सी धारा के रूप में उभरती है और मैक्सिको की खाड़ी में समाप्त होती है। यह उत्तरी अमेरिका की दूसरी सबसे लंबी नदी है। मिसिसिपी नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ ऊपरी मिसिसिपी, अर्कांसस, इलिनोइस, मिसौरी, ओहियो और रेड नदियाँ हैं। यह नील, अमेज़ॅन और यांग्त्ज़ी के बाद विश्व की चौथी सबसे लंबी नदी प्रणाली है। अतः विकल्प (a) सही है।


4. जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2024 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. 2005 से प्रत्येक दो वर्ष में प्रकाशित होने वाला जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (सीसीपीआई) एक स्वतंत्र निगरानी अभिकरण है जो 63 देशों और यूरोपीय संघ के जलवायु संरक्षण प्रदर्शन की निगरानी करता है।
2. सीसीपीआई प्रत्येक देश के प्रदर्शन का आकलन तीन श्रेणियों में करता है; जीएचजी उत्सर्जन (समग्र रैंकिंग का 40%), नवीकरणीय ऊर्जा (20%) और जलवायु नीति (20%)।
3. भारत ने 2022 जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (सीसीपीआई) में दसवीं रैंक हासिल की।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं/हैं?

(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं

Answer: (D)

व्याख्या:2005 से प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाला जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (सीसीपीआई) एक स्वतंत्र निगरानी उपकरण है, जो 63 देशों और यूरोपीय संघ के जलवायु संरक्षण प्रदर्शन को निगरानी करता है। इस सूचकांक का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय जलवायु राजनीति में पारदर्शिता को बढ़ाना और अलग-अलग देशों द्वारा किए गए जलवायु संरक्षण प्रयासों और प्रगति की तुलना करके संभव बनाना है। सीसीपीआई 2024 में डेनमार्क सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग प्राप्त किया है। कोई भी देश सूचकांक में समग्र "बहुत उच्च" रेटिंग प्राप्त करने के लिए सभी श्रेणियों में पर्याप्त अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है। इसलिए ओवरऑल रैंकिंग में पहले तीन रैंक खाली रह जाती हैं। इस वर्ष के सीसीपीआई में डेनमार्क सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गया है, उसके बाद एस्टोनिया 5वें स्थान पर और फिलीपींस 6वें स्थान पर है। सीसीपीआई प्रत्येक देश के प्रदर्शन का आकलन चार श्रेणियों में करता है: जीएचजी उत्सर्जन (समग्र रैंकिंग का 40%), नवीकरणीय ऊर्जा (20%), ऊर्जा उपयोग (20%) और जलवायु नीति (20%)। जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (सीसीपीआई) 2024 रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत 2022 के दौरान जलवायु प्रदर्शन में सातवें स्थान पर है। अतः कोई भी कथन सही नहीं हैं।


5. अधिवक्ता संशोधन विधेयक के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.इसका प्राथमिक उद्देश्य पुराने कानूनी व्यवसायी अधिनियम, 1879 को निरस्त करके और अधिवक्ता अधिनियम, 1961 में संशोधन करके कानूनी प्रणाली से 'दलालों' को समाप्त करना है।
2. नया विधेयक 1961 के अधिनियम में धारा 45A जोड़ता है, जो उच्च न्यायालयों और जिला न्यायाधीशों को दलालों की सूची बनाने और प्रकाशित करने का अधिकार देता है।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

Answer: (C)

व्याख्या: संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा में अधिवक्ता संशोधन विधेयक, 2023 पारित किया गया। अधिवक्ता संशोधन विधेयक, 2023, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में सफलतापूर्वक पारित हो गया। इसका प्राथमिक उद्देश्य पुराने कानूनी व्यवसायी अधिनियम, 1879 को निरस्त करके और अधिवक्ता अधिनियम, 1961 में संशोधन करके कानूनी प्रणाली से 'दलालों' को समाप्त करना है। नया विधेयक 1961 के अधिनियम में धारा 45A जोड़ता है, जो उच्च न्यायालयों और जिला न्यायाधीशों को फ्रेमवर्क बनाने का अधिकार देता है कि दलालों की सूची प्रकाशित करें। किसी के आरोपों का विरोध करने का अवसर प्रदान किए बिना व्यक्तियों के नाम शामिल नहीं किए जाएंगे। कथित दलालों को जांच के लिए अधीनस्थ अदालतों में रिपोर्ट किया जा सकता है, जिसके बाद निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एक दलाल के रूप में दोषसिद्धि के परिणामस्वरूप प्रत्येक अदालत में एक प्रकाशित सूची में शामिल जाएगा , साथ ही संभावित कारावास का प्रावधान भी है। 'दलाल' वह व्यक्ति होता है, जो किसी अदालत के मामले/शिकायत के किसी भी पक्ष को झूठ के आधार पर अदालत में उक्त मामले/शिकायत के संचालन के लिए किसी विशेष वकील को नियुक्त करने के लिए प्रेरित या उकसाता है। अतः दोनों कथन सही हैं।



किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें