होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 27 Jan 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 28, जनवरी 2022 27 Jan 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 28, जनवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 28, जनवरी 2022


प्रश्न 1: हाल ही में ‘गर्किंन’ सुर्खियों में था। यह क्या है?

A. सहारा के रेगिस्तानी इलाके में रहने वाली एक जनजाति
B. खीरे की एक प्रजाति
C. एक क्षुद्र ग्रह
D. रूस द्वारा वृहस्पति पर भेजा जाने वाला एक अंतरिक्ष यान

उत्तर: (B)

व्याख्या: हाल ही में भारत खीरे और ककड़ी के मामले में विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक बनकर उभरा है। भारत ने वर्ष 2020-21 में अप्रैल से अक्टूबर तक 11 करोड़ 40 लाख डॉलर से अधिक मूल्य के 1 लाख 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खीरे और ‘गर्किंन’ का निर्यात किया। बता दें कि ‘गर्किंन’ अचारी खीरे अथवा ककड़ी को कहा जाता है। गर्किंन और वाणिज्यिक खीरे दोनों कुकुमीज़ सेटिवस नाम के एक ही प्रजाति के हैं, लेकिन ये अलग-अलग कृषक समूहों से संबंधित हैं। गर्किंन की कटाई तब होती है जब इनकी लम्बाई 4 से 8 से.मी की होती है तथा कैन्स और मर्तबानों में सिरके के साथ या खारे पानी के साथ इनका अचार डाला जाता है। आज भारत, दुनिया भर की बढ़ती हुई आवश्यकता के मुताबिक़ बेहतरीन ककड़ी की कृषि, प्रोसेसिंग और निर्यातकों के स्त्रोत के रूप में उभर कर आया है।

प्रश्न 2: राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है।
2. राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के इस वर्ष का थीम है - शहरी एवं समुदाय केन्द्रित पर्यटन।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: देश की विविधता को रेखांकित करने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय है- ग्रामीण और समुदाय केन्द्रित पर्यटन। भारत की सांस्कृतिक विरासत काफी समृद्ध है जो विदेशी पर्यटकों को अत्यन्त आकर्षित करती है।

प्रश्न 3: भारतीय स्वाधीनता संग्राम के संदर्भ में ‘हेराका’ आंदोलन का क्या उद्देश्य था?

A. पर्वतीय इलाके में ‘हेराका’ नामक धार्मिक कर को समाप्त करवाना
B. केरल में श्रमिकों के काम करने के घंटे तय कराना
C. पूर्वोत्तर भारत में बाल विवाह को प्रतिबंधित कराना
D. प्राचीन नागा धार्मिक मान्यताओं को फिर से बहाल कराना

उत्तर: (D)

व्याख्या : ‘नागालैंड की रानी लक्ष्मीबाई’ यानी रानी गाइदिन्ल्यू का जन्म 26 जनवरी 1915 को मणिपुर के तमेंगलोंग जिले के नुन्ग्काओ (लोंग्काओ) नाम के एक गांव में हुआ था। यानि बीते 26 जनवरी को इनकी जयन्ती थी। इस महान क्रांतिकारी ने मात्र 13 साल की उम्र में ही क्रांतिकारी आंदोलन में भाग लेना शुरू कर दिया और अपने चचेरे भाई जादोनांग के ‘हेराका’ आंदोलन से जुड़ गयी। हेराका आंदोलन का लक्ष्य प्राचीन नागा धार्मिक मान्यताओं को फिर से बहाल कराना और उन्हें एक नई जिंदगी प्रदान करना था। शुरुआत में, जादोनांग द्वारा चलाया गया यह आंदोलन धार्मिक प्रकृति का था, लेकिन धीरे-धीरे यह राजनीतिक हो गया और इसके जरिए अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया। जल्द ही जादोनांग को गिरफ्तार कर फांसी पर चढ़ा दिया गया। इसके बाद, ‘हेराका’ आंदोलन की बागडोर रानी गाइदिन्ल्यू के हाथ में आ गई। बाद में रानी गाइदिन्ल्यू को भी उनके कई समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर मुकदमा चलाया गया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा दी गई। 1946 में जब अंतरिम सरकार का गठन किया गया, उसके बाद रानी गाइदिनल्यू को जेल से रिहा किया गया।

प्रश्न 4: हाल ही में किसे साल 2021 का आईसीसी महिला क्रिकेटर घोषित किया गया है?

A. टेमी ब्यूमॉन्ड
B. लिजेली ली
C. स्मृति मंधाना
D. मिताली राज

उत्तर: (C)

व्याख्या: भारत की स्मृति मंधाना को वर्ष 2021 का आईसीसी महिला क्रिकेटर घोषित किया गया है। स्मृति ने 2018 के बाद दूसरी बार आईसीसी महिला क्रिकेटर का पुरस्कार जीता है। वे ऑस्ट्रेलिया की ऐलिसी बेरी के बाद एक बार से अधिक यह सम्मान हासिल करने वाली दूसरी महिला क्रिकेट खिलाडी बन गई हैं। स्टार बल्लेबाज मंधाना ने 2021 में 22 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में एक शतक और पांच अर्धशतकों के साथ 38.86 की औसत से 855 रन बनाए थे।

प्रश्न 5: हाल ही में, जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप पृथ्वी से लगभग 16 लाख किलोमीटर की दूरी तय करके अपने फाइनल स्थिर बिंदु यानी दूसरे लाग्रांज पॉइंट (L2) पर पहुंच गया है। यह टेलिस्कोप किस देश से जुड़ा है?

A. जर्मनी
B. फ्रांस
C. अमेरिका
D. जापान

उत्तर: (C)

व्याख्या: हाल ही में नासा का जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप एक महीने में पृथ्वी से लगभग 16 लाख किलोमीटर की दूरी तय करके अपने फाइनल स्थिर बिंदु यानी दूसरे लाग्रांज पॉइंट (L2) पर पहुंच गया है। इस टेलिस्कोप को नासा, यूरोपियन स्पेस एजेंसी और कैनेडियन स्पेस एजेंसी ने तैयार किया है। बता दें कि लाग्रांज पॉइंट वह दूरी है जहां किसी भी वस्तु पर पृथ्वी और सूर्य के गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव एक समान रहता है। इस वजह से वस्तु स्थिर हो जाती है और फ्यूल की खपत कम हो जाती है। हालांकि, नासा की तरफ से कहा गया है कि यह पॉइंट पूरी तरह से भी स्थिर नहीं है। पृथ्वी और सूर्य के बीच पांच लाग्रांज पॉइंट हैं, जिन्हें L1, L2, L3, L4 और L5 कहा जाता है। लाग्रांज पॉइंट का नाम फ्रांस के गणितज्ञ जोसेफ लुई लाग्रांज के नाम पर रखा गया है। दूसरा लाग्रांज पॉइंट या L2 पॉइंट सबसे आदर्श स्थान है। इस जगह पर टेलिस्कोप में लगे उपकरण ज्यादा गर्म नहीं होगें। इसके साथ ही इस पॉइंट पर गुरुत्वाकर्षण संतुलन अन्य पॉइंट के मुकाबले ज्यादा रहता है। यहां नासा इसके ऑप्टिक्स और दूसरे उपकरणों की जांच करेगा। जिसके बाद ये अपना आगे का काम शुरू करेगा।

प्रश्न 6: आंगनवाड़ी के बारें में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. आंगनवाडी सरकार द्वारा प्रायोजित बाल-देखभाल और मातृ-देखभाल विकास कार्यक्रम हैI
2. आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता केंद्र सरकार के अंतर्गत रोजगार करते हैं I

ऊपर दिए गये कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?

A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2 दोनों
D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: आंगनवाडी सरकार द्वारा प्रायोजित बाल-देखभाल और मातृ-देखभाल विकास कार्यक्रम हैI

अत: पहला कथन सही है I

राज्य सरकार के अनुसार - आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता सरकारी कर्मचारी नहीं है बल्कि आईसीडीएस योजना के तहत कार्यरत कार्यकर्ता हैं और इसीलिए केवल मानदेय के हक़दार हैंI अत: दूसरा कथन असत्य हैंI


Aliganj Gomti Nagar Prayagraj