होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 21 Jan 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 22, जनवरी 2022 21 Jan 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 22, जनवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 22, जनवरी 2022


प्रश्न 1. पीत (पीली) क्रांति के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए खाद्य तेल, विशेष रूप से सरसों और तिल के बीज के उत्पादन को बढ़ाने के लिए हरित क्रांति की शुरुआत के बाद 1966-1967 में क्रांति शुरू की गई थी।
2. क्रांति शुरू होने के 10 साल बाद भारत में तेल का उत्पादन 5 गुना बढ़ा ।
3. सरसों की फसल का सर्वाधिक जोत क्षेत्र मध्य प्रदेश राज्य में है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? कूट का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन करें।

a) केवल 1और 2
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3
d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • तिलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए खाद्य तेल, विशेष रूप से सरसों और तिल के बीज के उत्पादन को बढ़ाने के लिए 1986-1987 पीली क्रांति का आरम्भ किया गया।
  • पीली क्रांति आरम्भ होने के समय भारत में तेल का उत्पादन लगभग 12 मिलियन टन था जो 10 वर्षों में दोगुना होकर लगभग 24 मिलियन टन हो गया।
  • सरसों की फसल का सर्वाधिक जोत क्षेत्र राजस्थान राज्य में है।

प्रश्न 2. द्वितीयक कृषि के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. द्वितीयक कृषि को एक ऐसे उत्पादन गतिविधि के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसमें कृषि की स्थिरता तथा कृषि की उद्यम में परिवर्तनशीलता सम्मिलित होती है।
2. भारत में द्वितीयक कृषि की कोई औपचारिक परिभाषा नहीं है,
3. द्वितीयक कृषि में खाद्य और गैर-खाद्य प्रसंस्करण शामिल हैं जो रोजगार तथा पूरक आय उत्पन्न कर सकते हैं।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? कूट का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन करें।

a) केवल 1और 2
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3
d) ये सभी

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • द्वितीयक कृषि को एक उत्पादन गतिविधि तथा रणनीति के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जो उत्पादन की सततता, कृषि उत्पादों के मौद्रीकरण तथा कृषि को उद्यम में परिवर्तित करने का कार्य करे।
  • भारत में द्वितीयक कृषि की कोई औपचारिक परिभाषा नहीं है,
  • द्वितीयक कृषि में खाद्य और गैर-खाद्य प्रसंस्करण शामिल हैं जो सृजित नौकरियों और पूरक आय को बढ़ावा दे सकती है।

प्रश्न 3. स्थानीय शहरी सरकार और आपदा प्रबंधन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे।
2. आपदा प्रबंधन अधिनियम के अनुसार, सभी स्थानीय निकायों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके कर्मचारी और अधिकारी आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित हैं।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? कूट का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन कारण

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 न 2

उत्तर: (C)

व्याख्या :

  • आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के अनुसार, दोनों कथन सही हैं
  • जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्षता कलेक्टर या उपायुक्त या जिला मजिस्ट्रेट द्वारा की जाती है।
  • स्थानीय निकाय का निर्वाचित प्रतिनिधि प्राधिकरण का सह-अध्यक्ष बनाया जाता है

प्रश्न 4: भारत में किसी भी कंपनी को ‘स्टार्टअप’ की श्रेणी में शामिल किए जाने के लिए कुछ मानक तय किए गए हैं। इस संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से है कथन सत्य है हैं?

1. ऐसे कंपनी का मुख्यालय भारत में स्थित होना चाहिए;
2. उसकी वार्षिक आय 10 करोड़ रूपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए;
3. इसकी शुरुआत हुए 5 वर्ष से अधिक न हुआ हो; और
4. उसके पास कुछ नया आईडिया होना चाहिए

A. केवल 1 और 4
B. केवल 2, 3 और 4
C. केवल 1, 3 और 4
D. 1 2 3 और 4

उत्तर: (A)

व्याख्या: मौजूदा वक्त में देश में लगभग 60,000 स्टार्टअप्स हैं। साथ ही, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। यही कारण है कि स्टार्टअप्स और इसके इकोसिस्टम को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसी क्रम में अभी हाल ही में प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि अब से हर साल 16 जनवरी को देश में स्टार्टअप दिवस मनाया जाएगा। स्टार्टअप नई आईडिया वाली एक ऐसी कंपनी होती है जिसने हाल ही में अपना कामकाज शुरू किया हो। नए कारोबारी एक नए आइडिया पर मिलकर काम करते हैं। इस तरह की कंपनी के जरिए ग्राहकों को एक नए तरह का प्रोडक्ट या सर्विस दी जाती है। स्टार्टअप सफल होने के बाद ये एक बड़ी कंपनी के तौर पर अपनी पहचान बना लेते हैं। भारत सरकार ने स्टार्टअप्स की कुछ परिभाषा तय की हुई है जैसे कि ऐसे कंपनी का मुख्यालय भारत में स्थित होना चाहिए; उसकी वार्षिक आय 100 करोड़ रूपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए; इसकी शुरुआत हुए 10 वर्ष से अधिक न हुआ हो और उसके पास कुछ नया आईडिया होना चाहिए।

प्रश्न 5: हाल ही में ‘बैगनी क्रांति’ चर्चा में थी। यह किससे संबंधित है?

A. तिलहन उत्पादन से
B. उर्वरक एवं चमड़ा उत्पादन से
C. मसालों के उत्पादन से
D. लैवंडर उत्पादन से

उत्तर: (D)

व्याख्या: जम्मू में डोडा ज़िले के गाँवों के लगभग 500 किसान जो कि पहले मक्के की खेती किया करते थे बाद में धीरे-धीरे वे लैवेंडर की खेती करने लगे। लैवेंडर की खेती की वजह से इन किसानों की आय में चौगुनी वृद्धि हुई है। इसे ही ‘बैगनी क्रांति’ का नाम दिया जा रहा है। यह अरोमा मिशन के तहत की गई पहल के कारण संभव हो पाया है। बता दें कि मेंथा, खस, पामारोजा, जिरेनियम जैसी कई सगंध फसलें उन इलाकों में भी हो सकती हैं जहां पानी कम बरसता है और वहां भी जहां कई बार बाढ़ आ जाती है। कम लागत में पैदा होने वाली ऐसी फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एरोमा मिशन शुरु किया है।

प्रश्न 6: महादेव गोविन्द रानाडे के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा कथन असत्य है?

A. वे एक प्रसिद्ध विद्वान, समाज सुधारक, न्यायविद और भारतीय राष्ट्रवादी थे।
B. ये साल 1946 में भारत के अंतरिम सरकार में वित्त मंत्री थे।
C. रानाडे ‘दक्कन एजुकेशनल सोसायटी’ के संस्थापकों में से एक थे।
D. इन्होंने एंग्लो-मराठी समाचार पत्र ‘इन्दुप्रकाश’ का भी सम्पादन किया।

उत्तर: (B)

व्याख्या: भारत की महान विभूति महादेव गोविन्द रानाडे का जन्म 18 जनवरी, 1842 को महाराष्ट्र के एक छोटे से कस्बे निफाड़ में हुआ था। यानि कल इनकी जयन्ती थी। वे एक प्रसिद्ध विद्वान, समाज सुधारक, न्यायविद और भारतीय राष्ट्रवादी थे। रानाडे को तत्कालीन समाज सुधारक संगठनों जैसे कि प्रार्थना समाज, आर्य समाज और ब्रह्म समाज आदि ने काफी प्रभावित किया। तात्कालिक सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वासों का कड़ा विरोध करते हुए इन्होंने समाज सुधार के कामों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इन्होंने कई सार्वजनिक संगठनों के गठन में अपना योगदान दिया। इनमें अहमदनगर शिक्षा समिति, पूना सार्वजानिक सभा और प्रार्थना समाज जैसे महत्वपूर्ण संगठन शामिल थे। रानाडे ‘दक्कन एजुकेशनल सोसायटी’ के संस्थापकों में से भी एक थे। इन्होंने एंग्लो-मराठी समाचार पत्र ‘इन्दुप्रकाश’ का भी सम्पादन किया। ये अपने जीवनकाल में कई प्रतिष्ठित पदों आसीन रहे जिनमें बॉम्बे विधान परिषद् का सदस्य, केंद्र सरकार के वित्त समिति के सदस्य और बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जैसे पद शामिल हैं। 16 जनवरी, 1901 को इन्होंने इस संसार को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। यानी बीते 16 जनवरी को उनकी पुण्यतिथि भी थी।

प्रश्न 7: हाल ही में लक्ष्य सेन चर्चा में थे। यह कौन हैं?

A. तुर्कमेनिस्तान में भारत के नए राजदूत
B. कोलकाता उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश
C. इंडिया ओपन-2022 के पुरुष एकल वर्ग विजेता
D. भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक मामले की जांच समिति के अध्यक्ष

उत्तर: (C)

व्याख्या: हाल ही में, भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने विश्व चैंपियन लोह कीन यीव को फाइनल में हराकर इंडिया ओपन-2022 के पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। लक्ष्य ये खिताब जीतने वाले तीसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 1981 में प्रकाश पादुकोण और फिर 2015 में किदांबी श्रीकांत ने पहला सुपर 500 चैंपियनशिप खिताब जीता था। महिला एकल की श्रेणी में थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबामरुंगफान ने हमवतन सुपनिदा कटेथोंग को हराकर महिला एकल का खिताब अपने नाम किया।

प्रश्न 8: खान अब्दुल गफ्फार खान के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. इन्होंने खुदाई खिदमतगार नमक सामाजिक संगठन की स्थापना की थी।
2. इन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या: महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न से सम्मानित खान अब्दुल गफ्फार खान को “सीमान्त गांधी”, “फ्रंटियर गांधी”, “बच्चा खाँ” तथा “बादशाह खान” के नाम से भी पुकारा जाता है। उन्होंने ना केवल ब्रिटिश सरकार से भारत की आजादी के लिए संघर्ष किया, बल्कि वे ‘स्वतंत्र पख्तूनिस्तान’ आंदोलन के प्रणेता भी थे। खान अब्दुल गफ्फार खान ने एक संयुक्त, स्वतन्त्र और धर्मनिरपेक्ष भारत बनाने के लिए 'खुदाई खिदमतगार' नामक सामाजिक संगठन प्रारंभ किया था। खुदाई खिदमतागर, गांधी जी के अहिंसात्मक आंदोलन से प्रेरित था। इन्होने कांग्रेस के समर्थन से भारत के पश्चिमोत्तर सीमान्त प्रान्त में ऐतिहासिक 'लाल कुर्ती' आन्दोलन भी चलाया था। 20 जनवरी 1988 को इनका निधन हो गया था। यानि आज 20 जनवरी को इनकी पुण्यतिथि है। साल 1987 में भारत सरकार ने इनको देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था।


Aliganj Gomti Nagar Prayagraj