होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 20 Feb 2023

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 21, फरवरी 2023 20 Feb 2023

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 21, फरवरी 2023


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC, BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 21, फरवरी 2023


प्रश्न 1. रक्षा निर्यात और विनिर्माण उपकरणों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर निम्नलिखित कथनों के संदर्भ में विचार कीजिये :

1. रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी)-2020 के तहत घरेलू स्रोतों से पूंजीगत वस्तुओं की खरीद को प्राथमिकता देना शामिल है ।
2. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति का उदारीकरण स्वचालित मार्ग के तहत 74 प्रतिशत निवेश की अनुमति देता है।
3. स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कर्नाटक और तमिलनाडु में दो रक्षा औद्योगिक गलियारे स्थापित किए जाने हैं।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1 और 3
b) 2 और 3 केवल
c) 1 और 2 केवल
d) 1, 2 और 3

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • देश में एक रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए, सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में कई नीतिगत पहल की हैं और रक्षा उपकरणों के स्वदेशी डिजाइन, विकास और निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए सुधार किए हैं, जिससे देश में रक्षा विनिर्माण और प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना शामिल है।
  • रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी)-2020 के तहत घरेलू स्रोतों से बाय इंडियन (आईडीडीएम) श्रेणी में आने वाली पूंजीगत वस्तुओं की खरीद को प्राथमिकता देना शामिल है। इसलिए विकल्प 1 सही है।
  • सेवाओं की कुल 411 मदों की चार 'सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची' और रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (डीपीएसयू) की कुल 3,738 वस्तुओं की तीन 'सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची' की अधिसूचना, जिसके लिए उनके सामने बताई गई समय-सीमा से परे आयात पर प्रतिबंध होगा I
  • प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति का उदारीकरण स्वचालित मार्ग के तहत 74% एफडीआई की अनुमति देता है। इसलिए विकल्प 2 सही हैI
  • दो रक्षा औद्योगिक गलियारों उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में एक-एक की स्थापना की जायेगी इसलिए विकल्प 3 गलत हैI
  • उद्योग के नेतृत्व वाले अनुसंधान एवं विकास के लिए 25% रक्षा अनुसंधान एवं विकास बजट निर्धारित करना; और घरेलू स्रोतों से खरीद के लिए सैन्य आधुनिकीकरण के रक्षा बजट के आवंटन में उत्तरोत्तर वृद्धि शामिल है।

प्रश्न 2. म्यांमार के रखाइन राज्य के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

1.इसकी सीमा भारतीय राज्य मिजोरम को स्पर्श करती है।
2. यह म्यांमार का सबसे पूर्वी राज्य है।
3. सितवे रखाइन राज्य की राजधानी है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a. केवल 2 और 3
b. 1,2 और 3
c. केवल 1 और 3
d. केवल 3

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • मिजोरम को स्पर्श नहीं करता है । अतः कथन 1 सही नहीं है।
  • यह म्यांमार का सबसे पश्चिमी राज्य है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
  • सितवे रखाइन राज्य की राजधानी है। अतः कथन 3 सही है।

प्रश्न 3. हाल ही में निम्नलिखित में से किसे मिलेट्स एंबेसडर के तौर पर नियुक्त किया गया है?

A. लहरी बाई
B. सी एन धींगरा
C. खुशहाल सक्सेना
D. नारायण राव

उत्तर: (A)

व्याख्या: मध्य प्रदेश के आदिवासी जिला डिंडोरी की रहने वाली आदिवासी महिला लहरी बाई को मिलेट्स एंबेसडर घोषित किया गया है। यूनेस्को ने 2023 को ईयर ऑफ मिलेट्स घोषित किया है। इस लिहाज से लहरी बाई की यह उपलब्धि बेहद खास है। लहरी बाई ने अपने घर में ही मिलेट्स का बीज बैंक बनाया है। इनके बीज बैंक में करीब 150 प्रजातियां मौजूद हैं। ध्यान देने वाली बात है कि बीज बैंक बनाने के लिए लहरी बाई ने कोई सरकारी मदद नहीं ली है। पीएम मोदी ने भी ट्वीट करके इनकी तारीफ की है।

प्रश्न 4. रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. यह एक छह सदस्यीय समिति होती है।
2. इसका गठन RBI द्वारा किया जाता है।
3. इसका गठन उर्जित पटेल कमिटी की सिफारिश के आधार किया गया था।

A. केवल 1 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या: बीते 8 फ़रवरी को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की और इससे जुड़े महत्वपूर्ण ऐलान किए। बता दें कि जिस नीति के अनुसार किसी देश का मुद्रा प्राधिकारी मुद्रा की आपूर्ति का नियमन करता है उसे मौद्रिक नीति कहते हैं। भारत में यह काम भारतीय रिजर्व बैंक करती है। RBI की मौद्रिक नीति समिति हर दूसरे महीने मौद्रिक नीति की समीक्षा करती है। मौद्रिक नीति समिति एक छह सदस्यीय समिति होती है जिसका गठन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है। इस तरह के समिति के गठन का फैसला उर्जित पटेल कमिटी की सिफारिश के आधार किया गया था। इसमें तीन सदस्य आरबीआई से होते हैं और तीन अन्य स्वतंत्र सदस्य भारत सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। समिति की अध्यक्षता RBI गवर्नर करता है। मौद्रिक नीति का मक़सद महंगाई पर अंकुश लगाना और कीमतों में स्थिरता बनाए रखना है। इसके अलावा, रोजगार के अवसर तैयार करना और टिकाऊ आर्थिक विकास दर का लक्ष्य हासिल करना भी इसके लक्ष्यों में शामिल है।

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौन-सा/से राजवंश भारतीय इतिहास के विजयनगर से संबंधित है/हैं?

1. संगम वंश
2. सुलुव वंश
3. तुलुव वंश
4. अराविदु वंश

A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3 और 4
D. 1, 2, 3, और 4

उत्तर: (D)

व्याख्या: विजयनगर या "विजय का शहर" (Victory City) एक शहर और साम्राज्य दोनों का नाम था। इसकी स्थापना चौदहवीं शताब्दी (1336 ईस्वी) में संगम वंश के हरिहर और बुक्का ने की थी। इसका विस्तार उत्तर में कृष्णा नदी से लेकर प्रायद्वीप के दूरतम दक्षिण तक था। विजयनगर साम्राज्य पर चार महत्त्वपूर्ण राजवंशों का शासन था जिनमें संगम, सुलुव, तुलुव और अराविदु वंश आदि शामिल हैं। ब्रिटिश भारतीय लेखक सलमान रुश्दी ने अपनी जो नई किताब ‘विक्ट्री सिटी’ का प्रकाशन किया है वो इसी विजयनगर से सम्बंधित है इसीलिए इस प्रश्न को शामिल किया गया है।

प्रश्न 6. हाल ही में चर्चा में रहा 'ऑपरेशन दोस्त' किससे सम्बंधित है?

A. भारत और कजाखस्तान के बीच एक सैन्य अभ्यास
B. तुर्किए में आए भूकंप के संबंध में भारत की ओर से की जाने वाली सहायता
C. अनाथ बच्चों को मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराने से सम्बंधित
D. बलात्कार पीड़ित बच्चियों की मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग

उत्तर: (B)

व्याख्या: तुर्किए और सीरिया में आए भीषण भूकंप के चलते 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं इस संकट की घड़ी में भारत सरकार ने तुर्की की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत की तरफ से ऑपरेशन दोस्त (Operation Dost) के तहत इस अभियान को मानवता के आधार पर चलाया जा रहा है। भारत सरकार की तरफ से ना केवल तुर्किए को मेडिकल मदद मुहैया कराई जा रही है, बल्कि खुद एनडीआरएफ की तीन टीमों को राहत-बचाव के लिए भेजा गया है।

प्रश्न 7. BIND स्कीम के सन्दर्भ में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. यह प्रसार भारती के विकास हेतु केंद्र सरकार द्वारा 100 प्रतिशत वित्त पोषित योजना है।
2. इसका उद्देश्य सुदूर व रणनीतिक क्षेत्रों में प्रसारण को व्यापक तथा अधिक गुणवत्ता पूर्ण बनाना है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या: ब्रॉडकास्टिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डेवलपमेंट (BIND) सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती (जिसके तहत ऑल इंडिया रेडियो (AIR), दूरदर्शन (DD) और अन्य चैनल आते हैं) को आधुनिक बनाने के लिए एक केंद्रीय योजना है। यह देश में AIR FM ट्रांसमीटरों के वर्तमान कवरेज को 59% भौगोलिक क्षेत्र और 68% आबादी से बढ़ा कर क्रमशः 66% और 80% तक पहुंचाने का काम करेगा।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें