होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 19 Jan 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 20, जनवरी 2022 19 Jan 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 20, जनवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 20, जनवरी 2022


प्रश्न 1. नाटो-रूस संकट के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. रूस यूक्रेन को नाटो में सम्मिलित होने से रोकने के लिए, जोर दे रहा है।
2. 1997 से 14 और पूर्वी यूरोपीय राष्ट्र नाटो में सम्मिलित हो गए हैं।
3. 2014 में क्रीमिया पर रूस का कब्जा, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद किसी यूरोपीय राष्ट्र द्वारा किसी अन्य देश से क्षेत्र पर कब्जा करने का पहला मामला था।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

a) केवल 1 और 2
b) केवल 1 और 3
c) केवल 2 और 3
d) 1,2, और 3

उत्तर: (D)

प्रश्न 2. भारत ने निम्नलिखित में से किस देश के साथ अपने पहले बीआईटी (BIT) पर हस्ताक्षर किए?

a) यूएसए
b) यूके
c) मॉरीशस
d) चीन

उत्तर: (B)

व्याख्या: भारत द्वारा 1994 में यूनाइटेड किंगडम के साथ अपनी पहली बीआईटी पर हस्ताक्षर किया था। उस समय भारत का एफडीआई प्रवाह मात्र 393 मिलियन था जो 2017-18 में 42 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुका है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

1- लिली थॉमस बनाम भारत संघ मामला, 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8(4) को असंवैधानिक घोषित किया, यह धारा दोषी विधायकों और सांसदों को तब तक पद पर बने रहने की अनुमति देती थी जब तक कि उनके विरुद्ध की गई अपील का निस्तारण नहीं हो जाता था।
2- एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान लोकसभा में घोषित आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों की संख्या में 44% की वृद्धि हुई है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो1 न 2

उत्तर: (C)

व्याख्या : लिली थॉमस बनाम भारत संघ मामला, 2013 :- इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8(4) को असंवैधानिक घोषित किया। यह धारा दोषी विधायकों और सांसदों को तब तक पद पर बने रहने की अनुमति देती थी जब तक कि उनके विरुद्ध की गई अपील का निस्तारण नहीं हो जाता था।

एडीआर वेबसाइट के अनुसार, 2019 के लोकसभा चुनावो में विजयी 539 उम्मीदवारों में से 43% ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 2014 में लोकसभा चुनावों के दौरान विश्लेषण किए गए 542 सांसदों में से 185 (34 प्रतिशत) विजेताओं ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए थे, जबकि 2009 में लोकसभा चुनाव के दौरान 30 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए थे। अतः कथन 2 भी सत्य है।

प्रश्न 4. दुर्लभ पृथ्वी तत्व (रेयर अर्थ एलिमेंट) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. इन खनिजों की कमी के कारण ही इन्हें दुर्लभ पृथ्वी तत्व (रेयर अर्थ एलिमेंट) कहा जाता है।
2. डिपार्टमेंट ऑफ़ रेयर अर्थ, दुर्लभ पृथ्वी तत्व (रेयर अर्थ एलिमेंट) के सन्दर्भ में नियामक निकाय है।
3 .वर्तमान में, संयुक्त राज्य अमेरिका दुर्लभ पृथ्वी तत्व (रेयर अर्थ एलिमेंट) का सबसे बड़ा उत्पादक है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? कूट का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन करें।

a) केवल 1 और 2
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3
d) केवल 1 

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • इन खनिजों की कमी के कारण इन्हें रेयर अर्थ कहा जाने लगा।
  • परमाणु ऊर्जा विभाग इनका नियामक है।
  • वर्तमान में, चीन दुर्लभ पृथ्वी तत्व (रेयर अर्थ एलिमेंट) का सबसे बड़ा उत्पादक है।

प्रश्न 5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

1. गुग्गल ( guggal) एक औषधीय पादप है जिसे IUCN ने हाल ही में रेड डेटा लिस्ट में संकटापन्न के रूप में शामिल किया है।
2. यह अधिकांशतः शुष्क ( Arid) और अर्ध शुष्क (Semi Arid ) क्षेत्रों में पाई जाती है ।

उपरोक्त में से कौन सा कथन सत्य हैं ?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या: गुग्गल (guggal) एक औषधीय पादप है जिसे IUCN ने हाल ही में रेड डेटा लिस्ट में संकटापन्न के रूप में शामिल किया है। यह अधिकांशतः शुष्क ( Arid) और अर्ध शुष्क ( semi arid ) क्षेत्रों में पाई जाती है ।

बहुमूल्य औषधीय पौधा गुग्गुल अथवा गुग्गल का वानस्पतिक नाम कोमिफोरा व्हीटी है। यह राजस्थान की अरावली की पहाडिय़ों पर बहुतायत में पाया जाता है। इस पौधे की गोंद के अतिदोहन के कारण ये पौधा वर्तमान में आईयूसीएन की संकटापन्न श्रेणी ( Endangered category) में रखा गया है।

2008 से राजस्थान में चलाए जा रहे गुग्गुल बचाओ अभियान एवं राजस्थान सरकार के वन विभाग के प्रयास के परिणाम अब सामने आ रहे हैं। अरावली की पहाडिय़ों में इस पौधे की संख्या में वृद्धि हुई है।

 
Aliganj Gomti Nagar Prayagraj