होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 18 Jul 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 19, जुलाई 2022 18 Jul 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 19, जुलाई 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 19, जुलाई 2022


प्रश्न 1. डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क (ओएनडीसी ) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. प्लेटफॉर्म केंद्रित मॉडल में, एक ही प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले लेनदेन के लिए खरीदारों और विक्रेताओं को एक ही ऐप पर होना चाहिए।
2. ओएनडीसी एक तटस्थ मंच के रूप में कार्य करेगा जो उत्पादों को अनुमति देगा और सभी पंजीकृत ई-कॉमर्स व्यवसायों और प्लेटफार्मों की सेवाओं को एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा।

उपरोक्त में से कौन सा /से कथन सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों 1 और 2
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • प्लेटफॉर्म केंद्रित मॉडल में, खरीदारों और विक्रेताओं को एक ही प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले लेनदेन के लिए एक ही ऐप पर होना चाहिए।
  • विक्रेता अपने उत्पादों को बेचने में सक्षम होने के लिए फ्लिपकार्ट, अमेज़ॅन आदि जैसी वेबसाइटों पर खुद को सूचीबद्ध करते हैं और खरीदार खरीदारी करने में के लिए इन वेबसाइटों में लॉग इन करते हैं।
  • खरीदारों और विक्रेताओं का डेटाबेस इन प्लेटफार्मों के लिए विशिष्ट है।
  • ओएनडीसी व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए एक स्वतंत्र रूप से सुलभ ऑनलाइन प्रणाली है और यह महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकार का इरादा अमेज़ॅन, फ्लिपकार्ट, ज़ोमैटो और अन्य जैसी विशाल तकनीकी कंपनियों के डिजिटल एकाधिकार को समाप्त करना है।

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन ब्लू पैसिफिक (पीबीपी) पहल में भागीदार है/हैं?

1. ऑस्ट्रेलिया
2. न्यूजीलैंड
3. जापान
4. यूनाइटेड किंगडम
5. भारत

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

a) केवल 1, 3 और 4
b) केवल 1, 2 और 3
c) केवल 1, 2, 3 और 4
d) 1, 2, 3, 4 और 5

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • हाल ही में, अमेरिका और उसके सहयोगियों- ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान और यूनाइटेड किंगडम ने क्षेत्र के छोटे द्वीप राष्ट्रों के साथ "प्रभावी और कुशल सहयोग" के लिए 'पार्टनर्स इन द ब्लू पैसिफिक' नामक एक नई पहल शुरू की है।
  • जिन क्षेत्रों में पीबीपी का उद्देश्य सहयोग बढ़ाना है, उनमें "जलवायु संकट, संपर्क और परिवहन, समुद्री सुरक्षा और सुरक्षा, स्वास्थ्य, समृद्धि और शिक्षा" आदि विषय शामिल हैं।

प्रश्न 3. कभी-कभी खबरों में आने वाला शब्द 'कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (CBAM)' किससे संबंधित है?

a) यूरोपीय संघ
b) भारत
c) यूएसए
d) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर: (A)

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से कौन सा सतत विकास लक्ष्य (SDG) स्वास्थ्य से संबंधित है?

a) एसडीजी 3
b) एसडीजी 4
c) एसडीजी 11
d) एसडीजी 12

उत्तर: (A)

व्याख्या: “स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करें तथा सभी उम्र में सभी के लिए कल्याण को बढ़ावा दें”।

प्रश्न 5. वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक, 2022 के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य हैं?

1. इसे विश्व बैंक द्वारा जारी किया जाता है।
2. वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक, 2022 में भारत की रैंक 135 है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2
D. इनमे से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या: हाल ही में विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने वर्ष 2022 के लिये वैश्विक लैंगिक अंतराल (Global Gender Gap-GGG) सूचकांक जारी किया है। यह चार प्रमुख आयामों में लैंगिक समानता की दिशा में प्रगति पर देशों का मूल्यांकन करता है। ये आयाम है - आर्थिक भागीदारी और अवसर, शिक्षा का अवसर, स्वास्थ्य एवं उत्तरजीविता और राजनीतिक सशक्तीकरण। GGG सूचकांक 0 और 1 के बीच स्कोर प्रदान करता है, जहाँ 1 पूर्ण लैंगिक समानता दिखाता है और 0 पूर्ण असमानता की स्थिति को दर्शाता है। इस सूचकांक की शुरुवात 2006 में हुई थी। 146 देशों में आइसलैंड ने दुनिया के सबसे अधिक लैंगिक समानता वाले देश के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। इसके बाद फिनलैंड, नॉर्वे, न्यूज़ीलैंड और स्वीडन क्रमशः सूची में शीर्ष पाँच देश हैं। रिपोर्ट में अफगानिस्तान सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला देश है। वैश्विक लैंगिक अंतराल (Global Gender Gap-GGG) सूचकांक में भारत को 146 देशों में से 135वें स्थान पर रखा गया है। भारत का समग्र स्कोर 0.625 (वर्ष 2021 में) से बढ़कर 0.629 हो गया है, जो पिछले 16 वर्षों में सातवाँ उच्चतम स्कोर है। वर्ष 2021 में भारत 156 देशों में 140वें स्थान पर था।

प्रश्न 6. ‘राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य हैं?

1. इसकी शुरुवात 2015 में हुई थी।
2. यह श्रम मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमे से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: 15 जुलाई, 2022 को स्किल इंडिया कार्यक्रम की 7वीं वर्षगाँठ मनाई गई। इस योजना को राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन भी कहा जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। स्किल इंडिया मिशन का उद्देश्य भारतीय युवाओं को उद्योग से संबंधित कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने में सक्षम बनाना है, ताकि वे बेहतर आजीविका हासिल सकें। स्किल इंडिया मिशन के तहत हर साल एक करोड़ से अधिक युवा प्रशिक्षित हो रहे हैं। वर्ष 2022 तक 40 करोड़ से अधिक भारतीयों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से इसे शुरू किया गया था। इसमें “राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन”, “कौशल विकास और उद्यमिता के लिये राष्ट्रीय नीति, 2015”, “प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, “कौशल ऋण योजना” आदि विभिन्न पहलें सम्मिलित हैं। यह कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) का प्रमुख कार्यक्रम है, जिसे राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।

प्रश्न 7. भारत में इंटरनेट क्रांति के जनक माने जाने वाले शख्स, जिनका हाल ही में निधन हो गया का नाम क्या था?

A. ब्रिजयेंद्र कुमार सिंगल
B. राहुल सचदेवा
C. मोहन अग्निहोत्री
D. संजय त्रिपाठी

उत्तर: (A)

व्याख्या: विदेश संचार निगम लिमिटेड (VSNL) के पूर्व चेयरमैन ब्रिजयेंद्र कुमार सिंगल का हाल ही में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। ब्रिजयेंद्र कुमार सिंगल को भारत में इंटरनेट क्रांति का जनक माना जाता है। भारत में इंटरनेट की शुरुआत और उसे विकसित करने में उनका अहम योगदान था। इन्होने साल 1991 में वीएसएनएल का कार्यभार संभाला था।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें