होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 18 Apr 2023

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 19, अप्रैल 2023 18 Apr 2023

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 19, अप्रैल 2023


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC, BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 19, अप्रैल 2023


प्रश्न 1. बंदी प्रत्यक्षीकरण के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

1. इस रिट के आधार पर, न्यायालय निरुद्ध व्यक्ति को उसके निरोध की वैधता की जांच करने के लिए उसके समक्ष लाने का निर्देश देता है।
2. इसे केवल सार्वजनिक प्राधिकरणों के खिलाफ जारी किया जा सकता है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (A)

व्याख्या:

बन्दी प्रत्यक्षीकरण

  • 'बंदी प्रत्यक्षीकरण' का शाब्दिक अर्थ है "सशरीर होना "। इस रिट का उपयोग किसी ऐसे व्यक्ति को रिहा करने के लिए किया जाता है जिसे गैरकानूनी रूप से हिरासत में
    रखा गया है या कैद किया गया है।
  • इस रिट के आधार पर, न्यायालय निरुद्ध व्यक्ति को निरोध की वैधता की जांच करने के लिए उसके समक्ष लाने का निर्देश देता है। ( इसलिए कथन 1 सही है)
  • यदि न्यायालय का निष्कर्ष है कि निरोध अवैध था, तो वह उस व्यक्ति को तुरंत रिहा करने का निर्देश देता है। अवैध हिरासत की परिस्थितियाँ हैं:
  • निरोध निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नहीं किया गया था। उदाहरण के लिए, गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर व्यक्ति को मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया गया।
  • उस व्यक्ति को तब गिरफ्तार किया गया जब उसने किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया।
  • असंवैधानिक कानून के तहत गिरफ्तारी की गई है।
  • यह रिट कैदी की कथित अवैध हिरासत की त्वरित न्यायिक समीक्षा और उसके स्वतंत्रता के अधिकार के तत्काल निर्धारण को सुनिश्चित करती है। हालांकि, बंदी प्रत्यक्षीकरण की अनुमति नहीं दी जा सकती है, जहां एक व्यक्ति को एक सक्षम अदालत के आदेश के तहत गिरफ्तार किया गया है और जब प्रथम दृष्टया आदेश पूरी तरह से अवैध या अधिकार क्षेत्र के बिना प्रतीत नहीं होता है।
  • यह रिट हिरासत में लिए गए व्यक्ति द्वारा स्वयं या उसके रिश्तेदारों या मित्रों द्वारा उसकी ओर से दायर की जा सकती है । इसे सार्वजनिक प्राधिकरणों और व्यक्तियों दोनों के खिलाफ जारी किया जा सकता है। ( इसलिए कथन 2 गलत है)

चूंकि केवल पहला कथन सही है, विकल्प a सही है ।

प्रश्न 2. बाजरा आधारित उत्पादों के लिए पीएलआई योजना (पीएलआईएसएमबीपी) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

1. बाजरा आधारित उत्पादों के लिए पीएलआई योजना (पीएलआईएसएमबीपी) बाजरा आधारित उत्पादों के उत्पादन और बिक्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक योजना है।
2. यह योजना कृषि मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।
3. वज़न/मात्रा के हिसाब से 15% से अधिक बाजरा सामग्री वाले बाजरा-आधारित उत्पाद ( पीएलआईएसएमबीपी ) योजना के तहत बिक्री-आधारित प्रोत्साहन प्राप्त करने के पात्र हैं।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?

a) केवल 1 और 3
b) 2 और 3 केवल
c) 1 और 2 केवल
d) 1, 2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या:

बाजरा आधारित उत्पादों के लिए पीएलआई योजना ( पीएलआईएसएमबीपी ) के बारे में :

  • बाजरा आधारित उत्पादों के लिए पीएलआई योजना ( पीएलआईएसएमबीपी ) बाजरा आधारित उत्पादों के उत्पादन और बिक्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य पर आधारित एक योजना है। ( इसलिए विकल्प 1 सही है)
  • खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, पीएलआईएसएमबीपी योजना को लागू कर रहा है। पीएलआईएसएमबीपी योजना 2022-2023 से 2026-2027 की अवधि के दौरान लागू की जाएगी । ( इसलिए विकल्प 2 असत्य है)।
  • वज़न/मात्रा के हिसाब से 15% से अधिक बाजरा सामग्री वाले बाजरा-आधारित उत्पाद पीएलआईएसएमबीपी योजना के तहत बिक्री-आधारित प्रोत्साहन प्राप्त करने के पात्र हैं। ( इसलिए विकल्प 3 सही है )

प्रश्न 3. भारतीय संविधान में आरक्षण के प्रावधानों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1. संविधान अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में सीटों के आरक्षण का प्रावधान करता है।
2. संविधान धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में सीटों के आरक्षण का प्रावधान करता है।
3. संविधान समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में सीटों के आरक्षण का प्रावधान करता है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • भारत का संविधान क्रमशः अनुच्छेद 330 और अनुच्छेद 332 के तहत अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में सीटों के आरक्षण का प्रावधान करता है। इस प्रकार, कथन 1 सही है।
  • संसद या राज्य विधान सभाओं में धार्मिक अल्पसंख्यकों या समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सीटों के आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। इस प्रकार, कथन 2 और 3 गलत हैं।

प्रश्न 4. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. भारत में ग्रीनहाउस गैसों में ऊर्जा क्षेत्र का सबसे बड़ा योगदान है।
2. नाइट्रस ऑक्साइड में कार्बन डाइऑक्साइड गैस की तुलना में अधिक ग्लोबल वार्मिंग क्षमता है।
3. चीन के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जक है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही कथन का चयन करें।

A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • भारत में, उच्चतम जीएचजी उत्सर्जन ऊर्जा क्षेत्र (~69%) से आता है, इसके बाद कृषि, औद्योगिक प्रक्रियाओं का स्थान आता है।
  • इस प्रकार कथन 1 सही है।
  • ग्लोबल वार्मिंग क्षमता (GWP) वातावरण में किसी भी ग्रीनहाउस गैस द्वारा अवशोषित गर्मी है, गर्मी के एक गुणक के रूप में जो कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के समान द्रव्यमान द्वारा अवशोषित की जाएगी।
  • कार्बन डाइऑक्साइड गैस की तुलना में नाइट्रस ऑक्साइड में ग्लोबल वार्मिंग क्षमता अधिक है।
  • अत: कथन 2 सही है।
  • चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद भारत तीसरा सबसे बड़ा ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जक है।
  • इस प्रकार कथन 3 सही नहीं है।

प्रश्न 5. राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य हैं?

1. राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण का गठन 1 अक्टूबर, 2015 को किया गया था।
2. इसे कंपनी एक्ट, 2013 की धारा 132 के तहत गठित किया गया था।

A. केवल 2
B. केवल 1
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: हाल ही में राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण ने भारत के कॉर्पोरेट के कुछ सेक्शंस द्वारा भारतीय लेखा मानकों का पालन न किए जाने पर डांट लगाई है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण का गठन 1 अक्टूबर, 2018 को किया गया था। इसे कंपनी एक्ट, 2013 की धारा 132 के तहत गठित किया गया था। NFRA इस बात की समीक्षा करता है कि कंपनियां अपना एकाउंटिंग भारतीय लेखा मानकों के मुताबिक कर रही हैं कि नहीं।

प्रश्न 6. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है?

A. तमिलनाडु
B. केरल
C. आँध्र प्रदेश
D. तेलंगाना

उत्तर: (B)

व्याख्या: केरल में स्थित एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान को एक बार फिर विजिटर्स के लिए खोल दिया गया है। ये उद्यान केरल के इडुक्की जिले में स्थित एक वन्यजीव अभयारण्य है। ये अभ्यारण लुप्तप्राय नीलगिरी तहर और अन्य जानवरों, पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही ये उद्यान अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ट्रेकिंग ट्रेल्स के साथ ही मनोरम दृश्यों के लिए जाना जाता है। इस अभयारण्य में लोग विशिष्ट नीलकुरिंजी फूलों की खूबसूरती निहारने भी दूर-दूर से आते हैं जो हर 12 साल पर एक बार खिलते हैं।

प्रश्न 7. 'कोप इंडिया' नामक सैन्याभ्यास किन दो देशों के बीच आयोजित किया जाएगा?

A. भारत तथा फ़्रांस के मध्य
B. भारत तथा अमेरिका के मध्य
C. भारत तथा न्यूज़ीलैण्ड के मध्य
D. भारत तथा बांग्लादेश के मध्य

उत्तर: (B)

व्याख्या: 'कोप इंडिया' भारतीय और अमेरिकी वायु सेना के बीच होने वाला एक द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास है। इसे वर्ष 2004 से आयोजित किया जा रहा है। इस बार भारत और अमेरिका की वायु सेनाएँ पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरबेस पर 10 से 21 अप्रैल, 2023 तक कोप इंडिया अभ्यास आयोजित करने के लिये तैयार हैं। इसमें जापान एक पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होगा। इस अभ्यास से वायु शक्ति के सामरिक और परिचालनके कामों में नवीनतम विकास को समझने में मदद मिलेगी।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें