होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 17 Jun 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 18, जून 2022 17 Jun 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 18, जून 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 18, जून 2022


प्रश्न 1. राज्य सभा के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है/हैं?

1. इसका गठन 3 अप्रैल 1952 को किया गया था।
2. विधायी मामलों में राज्य सभा को लोक सभा के समान अधिकार प्राप्त हैं ।
3. राज्य सभा धन विधेयक में सीधे संशोधन कर सकती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

a) केवल 1
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3
d) 1,2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • राज्य सभा का गठन 3 अप्रैल 1952 को हुआ था और इसका पहला सत्र 13 मई 1952 को आयोजित किया गया था।
  • विधायी मामलों में, राज्य सभा को लोक सभा के लगभग समान शक्तियाँ प्राप्त हैं, धन विधेयकों के मामले को छोड़कर , जहां लोकसभा को अनन्य शक्ति प्राप्त हैI
  • राज्य सभा धन विधेयक में सीधे संशोधन नहीं कर सकती ; यह केवल विधेयक में संशोधन की सिफारिश कर सकती है। लोक सभा, राज्य सभा द्वारा की गई सिफारिशों को स्वीकार या अस्वीकार कर सकती है। यदि, लोक सभा राज्य सभा द्वारा की गयी किसी भी सिफारिश को स्वीकार नहीं करती है धन विधेयक को संसद के दोनों सदनों द्वारा उसी रूप में पारित माना जाता है जिस रूप में इसे लोक सभा द्वारा पारित किया गया था, राज्य सभा द्वारा अनुशंसित किसी भी संशोधन के बिना।

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन सा संगठन सहायक प्रौद्योगिकी (GReAT) पर पहली वैश्विक रिपोर्ट लेकर आया?

a) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (UNICEF)
b) विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)
c) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
d) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

उत्तर: (A)

व्याख्या: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने संयुक्त रूप से 16 मई 2022 को सहायक प्रौद्योगिकी (GReAT) पर पहली वैश्विक रिपोर्ट लॉन्च की।

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1. भारतीय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी इंडिया) शिक्षा मंत्रालय के तहत स्थापित एक गैर-सांविधिक लेकिन कार्यकारी निकाय है।
2. नए यूजीसी के नियमों ने ऑनलाइन सीखने और खुले और दूरस्थ शिक्षा के लिए विदेशी संस्थानों के साथ अकादमिक सहयोग की अनुमति दी।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) इनमें से कोई भी नहीं

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • यूजीसी के नियम ऑनलाइन सीखने और खुले और दूरस्थ शिक्षा (ODL) के लिए विदेशी संस्थानों के साथ अकादमिक सहयोग की अनुमति नहीं देते हैं, यह हैरान करने वाला है
  • भारतीय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी इंडिया) यूजीसी अधिनियम 1956 के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित एक वैधानिक निकाय है और इसे उच्च शिक्षा के मानकों के समन्वय, निर्धारण और रखरखाव के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है।

प्रश्न 4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1. डिजिटल लेनदेन का हिस्सा व्यापारी लेनदेन के 80% में योगदान देता है।
2. यूपीआई वर्तमान में लेनदेन की मात्रा के मामले में देश का सबसे बड़ा खुदरा भुगतान मंच है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) इनमें से कोई भी नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • डिजिटल लेनदेन का हिस्सा व्यापारी लेनदेन के 40% में योगदान देता है।
  • एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस या यूपीआई वर्तमान में लेनदेन की मात्रा के मामले में देश में सबसे बड़ा खुदरा भुगतान मंच है, जो इसकी व्यापक स्वीकृति को दर्शाता है, आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 में कहा गया है। यूपीआई ने दिसंबर 2021 में 8.26 लाख करोड़ रुपये के 4.6 अरब लेनदेन किए।

प्रश्न 5. निओबैंक के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. नियोबैंक एक तरह का 100% डिजिटल बैंक है जिसकी कोई शाखा नहीं है।
2. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक ने निओबैंक को लाइसेंस दे दिया है।
3. रेजरपेएक्स, जुपिटर, नियो और ओपन आदि भारत के शीर्ष नियोबैंक के उदाहरण हैं।

A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (B)

व्याख्या: नियो बैंक का कामकाज 100 फीसदी डिजिटल होता है। इसकी कोई फिजिकल ब्रांच नहीं होती है। इसका मतलब यह है कि परंपरागत बैंकों की तरह नियो बैंक की कोई शाखा नहीं होती है। नियो बैंक हर ऐसी बैंकिंग सुविधाएं ऑफर करते हैं, जो आपको किसी परंपरागत बैंक में मिलती है। इसमें यूजर को हर तरह की बैंकिंग सुविधाएं एप के जरिए मिलती हैं। भारत में करीब एक दर्जन नियो बैंक हैं। इनमें रेजरपेएक्स, जुपिटर, नियो और ओपन आदि शामिल हैं। भारत में अभी तक भारतीय रिजर्व बैंक ने नियो बैंक को लाइसेंस नहीं दिया है। इस वजह से ये बैंक परंपरागत बैंकों के साथ मिलकर बैंकिंग सेवाएं देते हैं। चूंकि, नियो बैंक की कोई ब्रांच नहीं होती, इसलिए इनकी सेवाएं परंपरागत बैंकों के मुकाबले सस्ती हैं। इनका कामकाज पूरी तरह टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसलिए ये क्लाउड टेक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। पूरी तरह से डिजिटल होने के कारण फ्रॉड की संभावनाएं ज़्यादा रहती हैं। नियोबैंक के इन्हीं चुनौतियों को देखते हुए RBI नियोबैंक बिज़नेस मॉडल पर कड़ी नज़र रख रहा है। हालांकि भारत में आरबीआई की इजाजत मिल जाने के बाद नियो बैंक की ग्रोथ तेज हो सकती है, क्योंकि नई पीढ़ी के ग्राहकों में इसकी सेवाएं ज्यादा लोकप्रिय हैं।

प्रश्न 6. 'भारत गौरव ट्रेन' के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. भारत गौरव योजना के तहत 'भारत गौरव ट्रेन' नाम से देश की पहली प्राइवेट ट्रेन का सबसे पहला सफर कोयंबटूर से साईं नगर शिरडी के बीच रहा।
2. मार्च 2022 में, सरकार द्वारा भारत गौरव योजना की घोषणा थीम-आधारित टूरिस्ट सर्किट ट्रेन चलाने के लिए किया गया था।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: भारत गौरव योजना के तहत 'भारत गौरव ट्रेन' नाम से देश की पहली प्राइवेट ट्रेन शुरू हो चुकी है। इसका सबसे पहला सफर कोयंबटूर से साईं नगर शिरडी के बीच रहा। ये ट्रेन कोयंबटूर उत्तर से साईं नगर शिरडी के लिए 14 जून 2022 को शाम 6 बजे शुरू होकर 16 जून 2022 को सुबह 07:25 बजे साईं नगर शिरडी पहुंची। यह ट्रेन पूरी तरह से धुआं मुक्त है। आपात समय के लिए इस ट्रेन में डॉक्टर्स भी उपलब्ध रहेंगे। भारत गौरव योजना के बारे में आपको बताएं तो 23 नवंबर 2021 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने थीम-आधारित टूरिस्ट सर्किट ट्रेन भारत गौरव ट्रेन का ऐलान किया था। इस योजना का लक्ष्य भारत के ऐतिहासिक स्थानों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को रेल रूट से जोड़ना है।

प्रश्न 7. भारत-आसियान संबंधों के बारे में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. भारत आसियान का संस्थापक सदस्य है।
2. साल 2022 में भारत अभियान संबंधों के 30 साल पूरे हो रहे हैं।
3. आसियान, भारत की ‘‘एक्ट ईस्ट’’ नीति और व्यापक हिंद-प्रशांत की दृष्टि के केंद्र में है।

A. केवल 3
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (C)

व्याख्या: आसियान (ASEAN) का पूरा नाम Association of Southeast Asian Nations है। यह दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है। इस संगठन को बनाने का उद्देश्य एशिया-प्रशांत के उपनिवेशी राष्ट्रों के बढ़ते तनाव के बीच राजनीतिक और सामाजिक स्थिरता को बढ़ावा देना है। वर्तमान में ब्रूनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्याँमा, फिलिपीन, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम इसके दस सदस्य हैं। आसियान-भारत वार्ता संबंध की शुरुआत 1992 में हुई थी, जब भारत आसियान का क्षेत्रीय वार्ता भागीदार बना। दिसंबर 1995 में भारत पूर्ण वार्ता भागीदार बन गया। वर्ष 2002 से, भारत और आसियान के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित होता आ रहा है। वर्ष 2012 में संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का स्वरूप दिया गया। आसियान, भारत की ‘‘एक्ट ईस्ट’’ नीति और व्यापक हिंद-प्रशांत की दृष्टि के केंद्र में है। बीते 15-17 जून 2022 के दौरान भारत की मेजबानी में आसियान देशों के विदेश मंत्रियों का एक सम्मलेन नई दिल्ली में आयोजित किया गया। भारत-आसियान संबंधों 30 साल पूरे होने के अवसर पर यह विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें