होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 17 Jul 2023

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 18, जुलाई 2023 17 Jul 2023

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 18, जुलाई 2023


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC, BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 18, जुलाई 2023


1. वीर दामोदर सावरकर के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. उन्होंने जाति व्यवस्था के उन्मूलन की वकालत की और सामाजिक समानता को बढ़ावा दिया।
2. उन्होंने कई प्रभावशाली किताबें और पुस्तिकाएं लिखीं, जिनमें "द फर्स्ट वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस" भी शामिल है।

उपर्युक्त दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • सावरकर जाति व्यवस्था के मुखर आलोचक थे। उनका मानना था कि यह एक सामाजिक बुराई है जिसे ख़त्म करना ज़रूरी है। उन्होंने तर्क दिया कि जाति व्यवस्था असमानता और भेदभाव पर आधारित थी और यह एकजुट और मजबूत भारत के विकास को रोकती थी। अतः कथन 1 सही है।
  • सावरकर एक प्रखर लेखक थे। उन्होंने राजनीति, इतिहास और सामाजिक सुधार सहित विभिन्न विषयों पर कई किताबें और पुस्तिकाएं लिखीं। उनकी सबसे प्रसिद्ध पुस्तक "द फर्स्ट वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस" है, जिसमें तर्क दिया गया है कि 1857 का भारतीय विद्रोह ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता का युद्ध था। अतः कथन 2 सही है।

2. हूलॉक गिबन्स के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. हूलॉक गिबन्स भारत, म्यांमार और बांग्लादेश में पाए जाते हैं।
2. ये जानवर उष्णकटिबंधीय सदाबहार जंगलों में रहने के लिए जाने जाते हैं और आमतौर पर नदियों के पास पाए जाते हैं।
3. गिबन्स सभी वानरों में सबसे छोटा और तेज़ है।

उपर्युक्त दिए गए कथनों में से कितने सही हैं?

(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या: हाल ही में ग्लोबल गिब्बन नेटवर्क (GGN) ने वनों की कटाई के कारण गिब्बन की घटती संख्या को संबोधित करने के लिए चीन में एक कार्यक्रम आयोजित किया। हूलॉक गिबन्स भारत का एकमात्र वानर है जो उत्तर पूर्व भारत में पाया जाता है। हूलॉक गिब्बन म्यांमार (बर्मा) से लेकर साल्विन नदी के पश्चिम में असम, भारत और बांग्लादेश तक पाया जाता है। ये जानवर उष्णकटिबंधीय सदाबहार जंगलों में रहने के लिए जाने जाते हैं और आमतौर पर नदियों के पास पाए जाते हैं। गिबन्स सभी वानरों में सबसे छोटे और तेज़ हैं। सभी वानरों की तरह, गिब्बन भी बेहद बुद्धिमान, विशिष्ट व्यक्तित्व और मजबूत पारिवारिक बंधन वाले हैं। वे सर्वाहारी हैं और फल, कीड़े और पत्ते खाकर जीवित रहते हैं। गिबन्स की सभी 20 प्रजातियाँ विलुप्त होने के उच्च जोखिम में हैं। इसे IUCN रेड लिस्ट के तहत 'लुप्तप्राय' के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। अतः सभी कथन सही हैं।

3. निम्नलिखित युग्मों पर विचार किजिए:

जलडमरूमध्य जल निकायों को जोड़ने वाली
1. बाब-अल-मन्देब लाल सागर और अदन की खाड़ी
2. केर्च जलडमरूमध्य काला सागर और मर्मारा सागर
3. जिब्राल्टर जलडमरूमध्य भूमध्य सागर एवं अटलांटिक महासागर

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं/हैं?

(a) केवल एक युग्म
(b) केवल दो युग्म
(c) सभी तीन युग्म
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या: युग्मों का सही मिलान नीचे दिया गया है:

जलडमरूमध्य जल निकायों को जोड़ने वाली
1. बाब-अल-मन्देब लाल सागर और अदन की खाड़ी
2. केर्च जलडमरूमध्य काला सागर और आज़ोव सागर
3. जिब्राल्टर जलडमरूमध्य भूमध्य सागर एवं अटलांटिक महासागर

हाल ही में रूस को कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप से जोड़ने वाले केर्च ब्रिज पर दो विस्फोटों से हमला किया गया था। केर्च ब्रिज केर्च क्षेत्र में स्थित है, जो रूस को क्रीमिया प्रायद्वीप से जोड़ता है। यह केर्च जलडमरूमध्य तक फैला है, जो काला सागर और आज़ोव सागर को अलग करता है। अतः विकल्प (b) सही है।

4. हाल ही में खबरों में रहा बुरा चापोरी वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?

(a) असम
(b) मेघालय
(c) झारखंड
(d) मिजोरम

उत्तर: (A)

व्याख्या: बुरा चापोरी वन्यजीव अभयारण्य भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में स्थित है। यह अभयारण्य ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित है। अभयारण्य विशेष रूप से अपनी महत्वपूर्ण पक्षी आबादी के लिए पहचाना जाता है, जिसमें कई प्रवासी प्रजातियों सहित पक्षियों की 220 से अधिक प्रजातियाँ दर्ज हैं। बुरा चपोरी विभिन्न स्तनधारी प्रजातियों का घर है, जिनमें गंगा डॉल्फिन, जल भैंस, कैप्ड लंगूर, बंगाल लोमड़ी और हिरण की विभिन्न प्रजातियां शामिल हैं। अतः विकल्प (a) सही है।

5. 'ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव' समझौता किन दो देशों के बीच है?

1. यूक्रेन
2. रूस
3. यूएसए
4. फ़्रांस

नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए:

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 4
(d) केवल 2 और 4

उत्तर: (A)

व्याख्या: ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव: यह यूक्रेनी बंदरगाहों से अनाज और खाद्य पदार्थों के सुरक्षित परिवहन पर एक पहल है, जिसे ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव भी कहा जाता है, यह रूस और यूक्रेन के बीच 2022 में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के दौरान तुर्की और संयुक्त राष्ट्र के साथ हुआ एक समझौता है। अतः विकल्प (a) सही है।


Aliganj Gomti Nagar Prayagraj