होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 17 Jan 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 18, जनवरी 2022 17 Jan 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 18, जनवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 18, जनवरी 2022


प्रश्न 1: ‘मिशन अमानत’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. ये संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक पहल है।
2. इसके तहत लोगों को प्राचीन भारतीय मूल्यों एवं धरोहरों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (D)

व्याख्या : हाल ही में पश्चिमी रेलवे क्षेत्र के तहत ‘रेलवे सुरक्षा बल’ द्वारा एक मिशन अमानत पहल की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य रेल यात्रियों के लिये अपना खोया हुआ सामान वापस पाने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। इसके तहत ‘रेलवे सुरक्षा बल’ रेल यात्रियों के खोए हुए सामान का पता लगाकर उसका फोटो एवं विवरण एक वेबसाइट पर अपलोड कर देगा, ताकि यात्री आसानी से अपना सामान पहचान पाएं और इसे फिर से प्राप्त कर पाएं।

प्रश्न 2: निम्नलिखित में से भारतीय सेना दिवस कब मनाया जाता है?

A. 15 जनवरी
B. 3 फरवरी
C. 2 जनवरी
D. 17 जनवरी

उत्तर: (A)

व्याख्या: बीते 15 जनवरी को देशभर में 74वां भारतीय सेना दिवस मनाया गया। दरअसल आजाद भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख के तौर पर फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने 15 जनवरी 1949 को अपना कार्यभार सम्भाला था। उन्होंने ब्रिटिश राज के समय के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज शीर्ष कमांडर जनरल रॉय फ्रांसिस बुचर से यह पदभार ग्रहण किया था। इसलिए केएम करियप्पा के सम्मान एवं याद में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों व अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों के साथ नई दिल्ली व सभी सेना मुख्यालयों में मनाया जाता है।

प्रश्न 3: ‘हेनले पासपोर्ट सूचकांक’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. ‘हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2022’ में भारत को 90वां स्थान हासिल हुआ है।
2. साल 2022 के इस सूचकांक में अमेरिका को पहला स्थान मिला है।
3. यह रैंकिंग, इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष आंकड़ों के आधार पर तैयार की जाती है।

A. केवल 1 और 2
B. केवल 1
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (C)

व्याख्या : हाल ही में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रिपोर्ट ‘हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2022’ जारी किया गया। इसमें भारत को 83वां स्थान हासिल हुआ है, जोकि जो पिछले साल के 90वें स्थान के मुक़ाबले सात पायदान ऊपर है। इस सूचकांक में जापान और सिंगापुर को पहला स्थान मिला है। बता दें कि ‘हेनले पासपोर्ट इंडेक्स’ गंतव्यों की संख्या के मुताबिक़ दुनिया के सभी पासपोर्टों की एक रैंकिंग है। इसमें यह बताता जाता है कि किसी एक विशेष देश का पासपोर्ट धारक कितने देशों में बिना पूर्व वीज़ा के यात्रा कर सकता है। इसे साल 2005 में शुरू किया गया था। यह रैंकिंग, इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष आंकड़ों के आधार पर तैयार की जाती है। इस सूचकांक में 199 देशों के पासपोर्ट और 227 विभिन्न यात्रा गंतव्यों को शामिल किया गया है।

प्रश्न 4: हाल ही में इंदु मल्होत्रा समिति चर्चा में थी। यह किससे संबंधित है?

A. राष्ट्रपति के विशेषाधिकार की समीक्षा से
B. उच्च न्यायपालिका में इस्तेमाल होने वाली भाषा की समीक्षा से
C. कोविड-19 के दौरान चुनाव में आने वाली दिक्कतों की समीक्षा से
D. भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक मामले की जांच से

उत्तर: (D)

व्याख्या: हाल ही में पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का एक मामला प्रकाश में आया है। इसके जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अपने पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा के तहत एक जांच समिति नियुक्त की है। यह समिति इस बात की जांच करेगी कि सुरक्षा उल्लंघन के लिए कौन जिम्मेदार है। साथ ही, ये समिति प्रधानमंत्री एवं अन्य संवैधानिक पदाधिकारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों पर सुझाव देगी। बता दें कि एसपीजी एक्ट की धारा 14 के तहत पीएम के कार्यक्रम के दौरान एसपीजी के द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करवाने के लिए राज्य सरकार बाध्य है।

प्रश्न 5: लाल बहादुर शास्त्री के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. इन्होंने देश के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में काम किया था।
2. इन्होंने असहयोग आंदोलन एवं नमक सत्याग्रह में भी भाग लिया था।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या: बीते 11 जनवरी को पूर्व प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि थी। इस मौके पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उन्हें याद किया गया। शास्त्री जी का जन्म 2 अक्तूबर, 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने देश के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में काम किया था। इन्होंने असहयोग आंदोलन एवं नमक सत्याग्रह में भी भाग लिया। हरित क्रांति एवं श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने में शास्त्री जी की काफी अहम भूमिका थी। इनके द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे ने देश को काफी ऊर्जीकृत किया था। 11 जनवरी, 1966 को ताशकंद में संदिग्ध परिस्थितियों में उनका निधन हो गया था। मरणोपरांत साल 1966 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न 6. बेरोजगारी दर के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. बेरोजगारी दर की गणना "बेरोजगार व्यक्तियों की संख्या को अर्थव्यवस्था के कुल व्यक्तियों की संख्या के प्रतिशत के रूप में" व्यक्त करके की जाती है।
2. शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी अधिक है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • बेरोजगारी दर की गणना "बेरोजगार व्यक्तियों की संख्या को श्रम बल में कुल व्यक्तियों की संख्या के प्रतिशत के रूप में" व्यक्त करके की जाती है।
  • ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी अधिक है।

प्रश्न 7. मनरेगा के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. मनरेगा विश्व के सबसे बड़े रोजगार गारंटी कार्यक्रमों में से एक है।
2. योजना का प्राथमिक उद्देश्य प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों के रोजगार की गारंटी देना है।
3. योजना का उद्देश्य किसी भी ग्रामीण परिवार के सभी सदस्यों को रोजगार की गारंटी देना है जो सार्वजनिक कार्य से संबंधित अकुशल शारीरिक कार्य करने के इच्छुक हैं।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A.केवल1और 3
B. केवल 2और 3
C. केवल1 और 2
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • मनरेगा विश्व के सबसे बड़े कार्य गारंटी कार्यक्रमों में से एक है।
  • योजना का उद्देश्य किसी भी ग्रामीण परिवार के "वयस्क सदस्यों" को सार्वजनिक कार्य से संबंधित अकुशल शारीरिक श्रम करने के इच्छुक वयस्क सदस्यों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों के रोजगार की गारंटी देना है। इसका नोडल मंत्रालय वित्त मंत्रालय है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें