होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 17 Dec 2021

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 18, दिसंबर 2021 17 Dec 2021

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 18, दिसंबर 2021


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 18, दिसंबर 2021


प्रश्न 1. भारत रत्न के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।

1. कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल से जुड़े क्षेत्रों में देश के लिए असाधारण कार्य करने वाले लोगों को यह पुरस्कार दिया जाता है।
2.  एक वर्ष में अधिकतम तीन लोगों को ही इस सम्मान के लिए चुना जा सकता है। 
3. इस पुरस्कार को नाम के साथ उपाधि के रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकता।

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य है / हैं ?

A. 1 और 2 
B. 2 और 3
C. 1 और 3
D. 1 , 2 और 3

उत्तर: (D)

व्याख्या : तीनों ही कथन सत्य हैं । भारत रत्न का संदर्भ सुर्खियों में इसलिए है कि हाल ही में भाजपा सांसद सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने एक ट्विट कर साफ तौर पर लिखा कि अगर सचिन तेंदुलकर को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया  है तो फिर वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी और वीवीएस लक्ष्मण को भी भारत रत्न से सम्‍मानित किया जाना चाहिए। 

किस व्‍यक्ति को भारत रत्‍न दिया जाए, इसकी सिफारिश प्रधानमंत्री की तरफ से राष्‍ट्रपति को भेजी जाती है। फिर राष्‍ट्रपति की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद उस व्‍यक्ति को भारत रत्‍न सम्‍मान से नवाजा जाता है।

इस पुरस्‍कार को देने की शुरुआत सन् 1954 में की गई थी। वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेकंटरमण पहले भारतीय थे जिन्‍हें यह सम्‍मान दिया गया था।

प्रश्न 2. देश के अत‍ि विशिष्ट लोगों की सुरक्षा में तैनात किस सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स ने नई बटाल‍ियन को मंजूरी देने की मांग केंद्र सरकार से की है ?

A. असम राइफल्स 
B. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ( CISF)
C. केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ( CRPF)
D. इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस

उत्तर: (C)

व्याख्या: देश के अत‍ि व‍िशिष्‍ट  लोगों की सुरक्षा में तैनात केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने नई बटाल‍ियन को मंजूरी देने की मांग की है। सीआरपीएफ ने केंद्र सरकार को इस संबंध में एक प्रस्‍ताव भेजा है। 

CRPF  ने सरकार से मांग की है क‍ि वीआईपी लोगों की सुरक्षा का कार्य बढ़ गया है। इसल‍िए करीब 1000 सुरक्षाकर्म‍ियों की नई बटाल‍ियन को मंजूरी दी जाए।

मौजूदा समय में वीआईपी सुरक्षा के कार्य के ल‍िए 5 बटाल‍ियन तय की हुई हैं। इसकी यून‍िट्स देश भर में स्‍थाप‍ित की हुई हैं। यह यून‍िट्स वीआईपी लोगों के साथ उनकी घरेलू यात्रा के दौरान साथ रहती हैं।

हर सीआरपीएफ बटालियन में 1,000 से अधिक कर्मी होते हैं और इसकी वीआईपी सुरक्षा यून‍िट्स बैलिस्टिक सुरक्षा बख्तरबंदों और एमपी5 जैसी अत्याधुनिक बंदूकों से लैस होती हैं।

प्रश्न 3. पार्कर सोलर प्रोब का संबंध निम्नलिखित में से किससे है ?

A. यूरोपीय स्पेस एजेंसी
B. इसरो
C. जाक्सा
D. नासा

उत्तर: (D)

व्याख्या : हाल ही में पार्कर सोलर प्रोब ने पहली बार सूर्य के कोरोना क्षेत्र में प्रवेश किया है जिसे नासा ने अपनी एक बड़ी उपलब्धि कहा है। 

इससे पूर्व नासा ने अपना पार्कर सोलर प्रोब अंतरिक्ष यान 12 अगस्त 2018 को लॉन्च किया था। यह नासा के 'लिविंग विद अ स्टार' कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके जरिए नासा  ने सूर्य-पृथ्वी के बीच के सिस्टम के अलग-अलग पहलुओं को समझने और इससे जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा । 

नासा का कहना है कि पार्कर प्रोब से जो भी जानकारी मिलेगी, उससे सूर्य के बारे में हमारी समझ और विकसित होगी।

सूर्य के वायुमंडल जिसे कोरोना भी कहा जाता है का तापमान लगभग 11 लाख डिग्री सेल्सियस (करीब 20 लाख डिग्री फारहेनहाइट) है। 

इतनी गर्मी कुछ ही सेकंड्स में पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी पदार्थों को पिघला सकती है। इसलिए वैज्ञानिकों ने स्पेसक्राफ्ट में खास तकनीक वाली हीट शील्ड्स लगाई हैं, जो कि लाखों डिग्री के तापमान में भी अंतरिक्ष यान को सूर्य के ताप से बचाने का काम करती हैं।

प्रश्न 4. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।

1. ब्राजील के बाद भारत चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। 
2.  भारत हाल ही में WTO में गन्ना और चीनी उत्पादक देशों को सब्सिडी देने से जुड़े केस को जीत गया है।

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य है / हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (A)

व्याख्या: हाल ही में विश्व व्यापार संगठन (WTO) के एक पैनल ने ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया और ग्वाटेमाला के पक्ष में फैसला सुनाते हुए भारत से कहा है कि अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करे।

विश्व व्यापार संगठन में भारत को इससे जोरदार झटका लगा है। चीनी पर आयात-निर्यात कर के एक मामले में डब्ल्यूटीओ के पैनल ने ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया और ग्वाटेमाला के पक्ष में फैसला सुनाते हुए भारत को अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। 

विश्व व्यापार संगठन में यह मामला 2019 से चल रहा है जब चीनी उत्पादक देशों ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया और ग्वाटेमाला ने भारत की शिकायत की थी। इन देशों का कहना है कि अपने गन्ना और चीनी उत्पादको को सब्सिडी देकर भारत डब्ल्यूटीओ के नियमों का उल्लंघन कर रहा है। 

पैनल ने कहा, "हमारी सिफारिश है कि भारत कृषि समझौते और सब्सिडियों पर एससीएम (सब्सिडीजी ऐंड काउंटरवेलिंग मैजर्स) नियमों के अनुकूल डब्ल्यूटीओ के उपायों के तहत नियम बनाए। गौरतलब है कि  ब्राजील के बाद भारत चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।

डब्ल्यूटीओ की रिपोर्ट कहती है कि 2014-15 से 2018-19 के बीच चीनी के पांच मौसमों के दौरान भारत ने अपने गन्ना उत्पादकों को तय सीमा 10 प्रतिशत से अधिक सब्सिडी दी। 

10 प्रतिशत की यह सीमा कृषि समझौते के तहत तय की गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत ने चीनी निर्यात पर सब्सिडी के बारे में डब्ल्यूटीओ की कमिटी को सूचित नहीं किया जो एक अन्य समझौता का उल्लंघन है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया द्वारा लगाए गए एक आरोप को पैनल ने सही नहीं माना।

प्रश्न 5. चाबहार बंदरगाह के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।

1. भारत ने चाबहार बन्दरगाह के बारे में ईरान के साथ 2003 के आसपास बातचीत शुरू की थी।
2. चाबहार बंदरगाह के विकास के लिए मई 2015 में भारत ईरान के बीच एमओयू पर हस्‍ताक्षर हुए थे।

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं ?

A. केवल 1 
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या: चाबहार पोर्ट को लेकर भारत, ईरान और उज्बेकिस्तान के बीच एक अहम बैठक हुई है। इस बैठक में पोर्ट के और ज्यादा विकास को लेकर चर्चा की गई। तीनों देशों के बीच चाबहार पोर्ट को लेकर यह दूसरी वर्चुअल मीटिंग थी। 

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस बैठक में शामिल तीनों पक्षों के बीच पोर्ट के आसपास ट्रांसपोर्ट गलियारे को और ज्यादा विकसित करने पर चर्चा हुई है। 

तीनों देशों के बीच बैठक हुई उसमें शाहिद बहिश्ती टर्मिनल के जरिए मध्य एशिया और दक्षिण एशिया के बीच आवाजाही बढ़ने पर भी जोर दिया गया। दरअसल, चाबहार में  में दो पोर्ट हैं। 

एक है शाहिद कलंतरी और दूसरा है शाहिद बहिश्ती। भारत शाहिद बहिश्ती बंदरगाह के पहले चरण का विकास कर रहा है। इससे भारत को रूस और यूरोप तक का रास्ता मिलेगा। 

चाबहार बंदरगाह ओमान की खाड़ी पर स्थित है तथा ईरान का एकमात्र समुद्री बंदरगाह है। चाबहार बंदरगाह के माध्यम से भारत, अफगानिस्तान तक माल परिवहन करने में पाकिस्तान को बाईपास कर सकता है।

इसके माध्यम से भारत की ईरान तक पहुँच में वृद्धि होगी। ईरान, भारत के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (International North-South Transport Corridor) के लिए प्रवेश मार्ग प्रदान करेगा, जिससे भारत, रूस ईरान, यूरोप तथा मध्य एशिया से समुद्री, रेल और सड़क मार्गों से जुड़ सकेगा।

इसके माध्यम से भारत को अरब सागर में चीनी मौजूदगी का मुकाबला करने में भी सहायता मिलेगी। चीन, पाकिस्तान में ग्वादर बंदरगाह के माध्यम से अरब सागर में अपनी स्थिति को मजबूत करने के प्रयास कर रहा है। ग्वादर बंदरगाह, चाबहार से सड़क मार्ग से 400 किमी तथा समुद्री मार्ग से 100 किमी से कम दूरी पर स्थित है।


Aliganj Gomti Nagar Prayagraj