होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 18 Apr 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ 18 Apr 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़

Q1:

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह एक सर्वोच्च निकाय के रूप में कार्य करता है तथा प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय निकायों से संबद्ध है।

2. यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन की देख-रेख करता है।

3. यह अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के माध्यम से एथलेटिक्स को सक्रिय रूप से बढ़ावा देता है।

4. यह जमीनी स्तर के विकास को पहल के माध्यम से समर्थन देता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

हाल ही में, यह घोषणा की गई थी कि 27वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप 12 से 15 मई तक भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित की जाएगी और इसे एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की देख-रेख में ओडिशा सरकार और ओडिशा एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जाएगा। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) भारत में एथलेटिक्स के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार शीर्ष निकाय के रूप में कार्य करता है और इसकी स्थापना वर्ष 1946 में हुई थी। यह विश्व एथलेटिक्स, एशियाई एथलेटिक्स एसोसिएशन (एएए) और भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन जैसे प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय निकायों से संबद्ध है। अतः कथन 1 सही है।


32 संबद्ध राज्य इकाइयों और संस्थागत इकाइयों को शामिल करते हुए, एएफआई राष्ट्रीय चैंपियनशिप के संगठन और ओलंपिक, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व चैंपियनशिप जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय टीमों के चयन और प्रशिक्षण की देख-रेख करता है। अतः कथन 2 सही है।


अपने नियामक कार्यों के अलावा, एएफआई अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के माध्यम से एथलेटिक्स को सक्रिय रूप से बढ़ावा देता है, जिसका लक्ष्य खेल को लोकप्रिय बनाना और इसके विकास को बढ़ावा देना है। अतः कथन 3 सही है।


यह भारत भर में कोचिंग शिविरों, कोच प्रशिक्षण कार्यक्रमों और विकासात्मक परियोजनाओं जैसी पहलों के माध्यम से जमीनी स्तर के विकास का समर्थन करता है। यह देश भर में युवा प्रतिभाओं की पहचान करने और उनका पोषण/विकास करने के लिए राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट (एनआईडी-जेएएम) और आईएएएफ-एएफआई किड्स एथलेटिक्स जैसे कार्यक्रम आयोजित करता है। अतः कथन 4 सही है।


Q2:

संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह एक स्थायी अंतरसरकारी निकाय है, जिसकी स्थापना वर्ष 1974 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी।

2. इसका उद्देश्य विकासशील देशों को न्यायसंगत एकीकरण में सहायता करना है।

3. यह व्यापार और विकास रिपोर्ट, विश्व निवेश रिपोर्ट आदि सहित रिपोर्ट प्रकाशित करता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) ने बताया कि भारत ने वर्ष 2023 में 67% की वृद्धि की तथा  वर्ष 2024 में 65% तक विस्तार करने का अनुमान है, जिससे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में इसकी स्थिति बरकरार रहेगी। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के अंतर्गत एक स्थायी अंतरसरकारी निकाय है। विश्व व्यापार में विकासशील देशों के हितों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1964 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसकी स्थापना की गई थी। अतः कथन 1 सही नहीं है।


इसका उद्देश्य विकासशील देशों को वैश्विक अर्थव्यवस्था में न्यायसंगत एकीकरण में सहायता करना, उनके विकास के अवसरों, निवेश और व्यापार को अधिकतम करना, विकास के लिए वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देना, वैश्विक आर्थिक नीति निर्धारण में सुसंगतता को बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना है कि विकास लाभ के संदर्भ में व्यापार से सभी को लाभ हो। अतः कथन 2 सही है।


संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में व्यापार और विकास रिपोर्ट, विश्व निवेश रिपोर्ट, सबसे कम विकसित देशों की रिपोर्ट, सूचना और अर्थव्यवस्था रिपोर्ट, प्रौद्योगिकी और नवाचार रिपोर्ट और कमोडिटीज और विकास रिपोर्ट शामिल हैं। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है। अतः कथन 3 सही है।


 


Q3:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. प्राथमिक प्लास्टिक पॉलिमर ठोस पदार्थ हैं, जो अधिकांश प्लास्टिक वस्तुओं के मूलभूत निर्माण खंडों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

2. प्लास्टिक उत्पादन और खपत को नियंत्रित करने के लिए नीति निर्माता और हितधारक प्राथमिक पॉलिमर को लक्षित करते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (यूएनईए) के भीतर चल रही बातचीत में, "प्राथमिक प्लास्टिक पॉलिमर" शब्द का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक प्लास्टिक पॉलिमर ठोस पदार्थ होते हैं, जिनमें एक या अधिक उच्च-आणविक-द्रव्यमान वाले पॉलिमर होते हैं, जो गर्मी और/या दबाव का उपयोग करके विनिर्माण या निर्माण के दौरान आकार के आवश्यक घटक बनाते हैं। वे आमतौर पर दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली अधिकांश प्लास्टिक वस्तुओं के मूलभूत निर्माण खंडों का प्रतिनिधित्व करते हैं। अतः कथन 1 सही है।


प्राथमिक प्लास्टिक पॉलिमर के आस-पास बातचीत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे प्लास्टिक प्रदूषण के मूल कारणों को लक्षित करते हैं। इन वार्ताओं का उद्देश्य विशिष्ट प्रकार के प्लास्टिक को संबोधित करना है, जो पर्यावरणीय गिरावट और समुद्री कूड़े में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। नीति निर्माता और हितधारक प्लास्टिक उत्पादन और खपत में लक्षित उपायों को लागू करने के लिए प्राथमिक पॉलिमर की पहचान और विनियमन पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अतः कथन 2 सही है।


 


Q4:

लीफ लिटर फ्रॉग के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह ब्राज़ील के अटलांटिक वर्षावन में पाया जाने वाला एक छोटा मेढक है जो रक्षा तंत्र के रूप में अल्ट्रासोनिक/पराध्वनिक चीख. आवाज़ का उपयोग करता है।

2. यह मेंढक तेज़ आवाज़ें निकालकर अपना बचाव करता है, जिसे इंसान नहीं सुन सकते।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

शोधकर्ताओं ने हाल ही में पता लगाया है कि ब्राज़ीलियाई अटलांटिक वर्षावन में एक छोटी मेंढक प्रजाति एक रक्षा तंत्र के रूप में अल्ट्रासोनिक ध्वनियाँ उत्सर्जित करती है। लीफ लिटर फ्रॉग को वैज्ञानिक रूप से हेडडस बिनोटाटस के नाम से जाना जाता है और यह ब्राजीलियाई अटलांटिक वर्षावन के लिए स्थानिक है। मेंढक की यह प्रजाति असाधारण रूप से छोटी है, इसका आकार एक इंच से भी छोटा है, जो इसे विश्व स्तर पर सबसे छोटी मेंढक प्रजातियों में से एक के रूप में प्रतिष्ठित करता है। शिकारियों से सामना होने पर यह अल्ट्रासोनिक चीखें/आवाज़े निकालकर एक दिलचस्प रक्षा तंत्र का उपयोग करता है। अतः कथन 1 सही है।


गौरतलब है कि लीफ लिटर फ्रॉग द्वारा उत्सर्जित अल्ट्रासोनिक चीखें मानवों की श्रव्य सीमा से परे हैं, जिनकी रेंज 20 kHz से 44 kHz तक होती है। ब्राज़ील के वैज्ञानिकों ने साओ पाउलो के जीव विज्ञान संस्थान और प्रोजेक्ट डैकनिस प्रिजर्व से जुड़े होकर इस मेंढक प्रजाति पर अध्ययन किए और वर्षावन वातावरण में इसकी अल्ट्रासोनिक चीखों को की गईं। अतः कथन 2 सही है।


Q5:

B वायरस के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह एक नया पहचाना गया वायरस है, जो पहली बार हांगकांग में रिपोर्ट किया गया है।

2. B वायरस संक्रमण से गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी एवं श्वसन विफलता हो सकती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

हाल ही में, हांगकांग में एक 37 वर्षीय व्यक्ति जंगली बंदर से B वायरस से संक्रमित हो गया है और उसकी हालत गंभीर है। आमतौर पर, इस वायरस के मामले प्रयोगशाला कर्मचारियों में पाए जाते हैं जो बंदी जानवरों या बंदर के ऊतकों को संभालते हैं। बी वायरस, जिसे हर्पीस वायरस बी के नाम से भी जाना जाता है, की पहचान सबसे पहले वर्ष 1932 में हुई थी, जब एक युवा डॉक्टर, डॉ विलियम ब्रेबनर, पोलियोवायरस पर शोध करते समय एक मैकाक बंदर के काटने से संक्रमित हो गए थे। अतः कथन 1 सही नहीं है।


यह वायरस मुख्य रूप से काटने, खरोंचने या संक्रमित बंदरों, विशेषकर मकाक के शारीरिक तरल पदार्थ के संपर्क से मनुष्यों को संक्रमित करता है। B वायरस संक्रमण के मामले दुनिया भर में दर्ज किए गए हैं, अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने इसकी खोज के बाद से 50 मामले दर्ज किए हैं। B वायरस संक्रमण गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी और श्वसन विफलता का कारण बन सकता है, अगर इलाज किया जाए तो मृत्यु दर 70% हो सकती है। अतः कथन 2 सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें