होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 16 Feb 2023

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 17, फरवरी 2023 16 Feb 2023

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 17, फरवरी 2023


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC, BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 17, फरवरी 2023


प्रश्न 1. केंद्रीय बजट 2023-24 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. 2022-23 के संशोधित अनुमान (आरई) की तुलना में 2023-24 में मनरेगा पर खर्च में वृद्धि हुई है।
2. सड़क परिवहन और राजमार्गों का पूंजीगत परिव्यय 2023-24 में 2.70 लाख करोड़ रुपये है, जबकि 2022-23 (संशोधित अनुमान) में यह 2.17 लाख करोड़ रुपये था।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • 2022-23 के संशोधित अनुमान (आरई) की तुलना में 2023-24 में मनरेगा पर खर्च में कमी आई है। अतः कथन 1 सही नहीं है
  • सड़क परिवहन और राजमार्गों का पूंजी परिव्यय 2023-24 में 2.70 लाख करोड़ रुपये है, जबकि 2022-23 (संशोधित अनुमान) में यह 2.17 लाख करोड़ रुपये था। अतः कथन 2 सही है।

प्रश्न 2. भारत में कपड़ा क्षेत्र के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. यह क्षेत्र भारत में कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता है।
2. भारत दुनिया में कपास का सबसे बड़ा उत्पादक है और कपास की खेती के तहत उच्चतम क्षेत्र भी है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • कपड़ा क्षेत्र का कुल सकल घरेलू उत्पाद में दो प्रतिशत से अधिक और विनिर्माण क्षेत्र के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 12 प्रतिशत से अधिक का योगदान है। कथन 1 सही है।
  • यह क्षेत्र कृषि के बाद भारत में रोजगार का दूसरा सबसे बड़ा प्रदाता भी है।
  • भारत दुनिया में कपास का सबसे बड़ा उत्पादक (23%) है और कपास की खेती के तहत उच्चतम क्षेत्र (विश्व क्षेत्र का 39%) है। कथन 2 सही है।

अतः विकल्प (d) सही है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. रूस ने पिछले पांच वर्षों में भारत की रक्षा जरूरतों का 46% से अधिक पूरा किया है।
2. अमेरिका उन कुछ देशों में से एक है जिनके साथ भारत का व्यापार अधिशेष है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • अमेरिका उन कुछ देशों में से एक है जिनके साथ भारत का व्यापार अधिशेष है। कथन 1 सही है
  • 2021-22 में, भारत का अमेरिका के साथ 32.8 बिलियन अमरीकी डालर का व्यापार अधिशेष था।
  • रूस कम से कम 2000 के दशक से भारत की रक्षा खरीद के लिए सबसे पसंदीदा स्रोत रहा है।
  • अपवाद 2021 था जब फ्रांस ने रूस को भारत के प्राथमिक स्रोत के रूप में प्रतिस्थापित किया।
  • इस विचलन के बावजूद, रूस ने पिछले पांच वर्षों में भारत की रक्षा जरूरतों का 46% से अधिक पूरा किया है। कथन 2 सही है। अतः विकल्प D सही है।

प्रश्न 4. सूर्य का अवलोकन करने वाला पहला भारतीय अंतरिक्ष मिशन कौन सा है?

A. भास्कर प्रथम
B. दिवाकर निहारिका
C. दिनकर प्रथम
D. आदित्य-L1

उत्तर: (D)

व्याख्या: आदित्य L-1 सोलर मिशन भारत का पहला सोलर मिशन है। इसका मकसद सूर्य के बारे में अध्ययन करना है। इस मिशन के जरिए सूर्य के वायुमंडल का अध्ययन करने के लिए पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर उपग्रह भेजे जाएंगे। उपग्रह को पृथ्वी और सूर्य के बीच स्थित L1 बिंदु यानी Lagrangian बिंदु पर भेजा जाएगा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA), बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को सबसे चुनौतीपूर्ण वैज्ञानिक पेलोड में से एक सौंपा।

प्रश्न 5. हाल ही में सेन्ना स्पेक्टाबिलिस के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है?

1. ये एक पर्णपाती वृक्ष है।
2. ये केरल के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की स्थानीय वनस्पति है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: केरल ने सेन्ना स्पेक्टाबिलिस नामक विदेशी आक्रामक पौधे को खत्म करने के लिये एक प्रबंधन योजना विकसित की है। ये पौधा राज्य के वन्यजीव आवासों को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। बता दें कि सेन्ना स्पेक्टाबिलिस एक पर्णपाती वृक्ष है जो अमेरिका के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की स्थानीय वनस्पति है। यह बेहद ही कम समय में 15 से 20 मीटर तक बढ़ जाता है और इसमें फूल आने के बाद इसके हज़ारों बीज क्षेत्र में फैल जाते हैं। अब समस्या ये है कि इस पेड़ के घने पत्ते अन्य स्थानीय पेड़ों और घास की प्रजातियों को बुरी तरह से प्रभावित करते हैं।

प्रश्न 6. साल 2023 का कुष्ठ रोग दिवस किस दिन मनाया गया?

A. 28 जनवरी
B. 29 जनवरी
C. 30 जनवरी
D. 31 जनवरी

उत्तर: (B)

व्याख्या: हर साल जनवरी के आखिरी रविवार को कुष्ठ दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार ये 29 जनवरी को मनाया गया। यह दिन दुनिया भर में कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों को अपनी आवाज़ उठाने का मौक़ा देने के लिये मनाया जाता है। साल 2023 के लिए इसकी थीम 'एक्ट नाउ एंड लेप्रोसी' है। बता दें कि कुष्ठ रोग एक ऐसी बीमारी है जो हवा के जरिए फैलती है। इसे हैनसेन रोग भी कहा जाता है। यह माइक्रोबैक्टीरियम लेप्रै नामक बैक्टीरिया के कारण होता है।

प्रश्न 7. चर्चा में रहे ग्रीन कॉमेट C/2022 E3 (ZTF) के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

1. यह 50,000 वर्षों में सूर्य की परिक्रमा पूरी करता है।
2. ऊर्ट बादल (Oort Cloud) इसका स्रोत होते हैं।
3. सूर्य की पराबैंगनी किरणों के कारण यह हरे रंग का प्रतीत होता है।

A. केवल कथन 1 और 2 सही हैं
B. केवल कथन 2 और 3 सही हैं
C. सभी कथन सही हैं
D. सभी कथन गलत हैं

उत्तर: (C)

व्याख्या: हाल ही में खोजा गया एक धूमकेतु, C/2022 E3 (ZTF), हमारे सौर मंडल से होकर गुजरा है। इसकी तस्वीरें नासा और इसरो ने नहीं बल्कि वाराणसी में कक्षा 10 के एक विद्यार्थी वेदांत ने ली है। इस धूमकेतु को दुर्लभ इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि इसे लगभग 50,000 वर्ष बाद देखा गया है और अब दोबारा इसे कब देखा जायेगा इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। इस धूमकेतु को ग्रीन कॉमेट कहा जा रहा है, क्योंकि यह हरे रंग का है और इसकी पूंछ बहुत लम्बी है। लम्बी अवधि वाले इन धूमकेतुओं का स्रोत ऊर्ट बादलों को माना हैं। ऊर्ट बादल, सूर्य से एक प्रकाश वर्ष की दूरी पर घेरा बनाये बर्फीले पिण्डों का एक अनुमानित संग्रह होते हैं। इसका इमेज आप अपनी स्क्रीन पर देख सकते हैं।


Aliganj Gomti Nagar Prayagraj