होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 15 Feb 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 16, फरवरी 2022 15 Feb 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 16, फरवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 16, फरवरी 2022


प्रश्न 1. सरोगेसी (विनियमन) अधिनियम, 2021 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. अधिनियम के अधिनियमन के बाद, भारत में वाणिज्यिक सरोगेसी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
2. अधिनियम जोड़ों के साथ-साथ सरोगेट मां के लिए एक आयु प्रतिबंध प्रदान नहीं करता है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) इनमें से कोई भी नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • सरोगेसी (विनियमन) अधिनियम 2021 के साथ, भारत में वाणिज्यिक सरोगेसी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह केवल 'परोपकारी सरोगेसी' की अनुमति देता है, जहां चिकित्सा व्यय और बीमा के अलावा सरोगेट मां को कोई मौद्रिक मुआवजा नहीं देने की अनुमति है।
  • इसके अनुसार जोड़े को 26 से 55 वर्ष की आयु के बीच के एक पुरुष और 25 से 50 वर्ष की आयु की महिला को ही शामिल करना होगा।

प्रश्न 2. भारत में वित्तीय साक्षरता के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. नीति आयोग देश भर में एक विशेष विषय पर वित्तीय शिक्षा संदेशों का प्रचार करने के लिए हर साल वित्तीय साक्षरता सप्ताह (FLW) आयोजित करता है।
2. BRICS अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में, भारत की वित्तीय साक्षरता दर सबसे कम है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) इनमें से कोई भी नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) देश भर में एक विशेष विषय पर वित्तीय शिक्षा संदेशों का प्रचार करने के लिए 2016 से हर साल वित्तीय साक्षरता सप्ताह (FLW) आयोजित करता है।
  • BRICS अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में, भारत की वित्तीय साक्षरता दर सबसे कम है।

प्रश्न 3. 'समान नागरिक संहिता' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1. विधि आयोग ने यूसीसी को लागू करने की सख्त सिफारिश की है।
2. इसे अनुच्छेद 32 के तहत न्यायिक रिट के माध्यम से लागू किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • विधि आयोग ने 2018 की एक रिपोर्ट में कहा कि एक यूसीसी "इस स्तर पर न तो आवश्यक है और न ही वांछनीय है।
  • अनुच्छेद 37 कहता है कि "इस भाग (भाग IV) में निहित प्रावधान किसी भी अदालत द्वारा प्रवर्तनीय नहीं होंगे ..."

प्रश्न 4. हाल ही में चर्चा में रहा सोलोमन द्वीप कहां स्थित है?

A. अटलांटिक महासागर
B. प्रशांत महासागर
C. आर्कटिक महासागर
D. अंटार्कटिक महासागर

उत्तर: (B)

व्याख्या: सोलोमन द्वीप पापुआ न्यू गिनी के पूर्व में मेलानेशिया में स्थित एक राष्ट्र है, जिसमें 990 से अधिक द्वीप शामिल हैं। इसकी राजधानी होनियारा है, जो कि ग्वाडलकैनाल द्वीप पर स्थित है। मेलानेशिया दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में ओशिनिया का एक उपक्षेत्र है। अभी हाल ही में इस देश ने ताइवान को छोड़ चीन से अपनी नजदीकी बढ़ानी शुरू कर दी। इस पर अमेरिका को लगा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का दबदबा और भी बढ़ रहा है। इसीलिए अभी हाल ही में अमेरिका ने घोषणा की कि वो सोलोमन द्वीप पर अपना एक दूतावास खुलेगा। दक्षिण प्रशांत देशों के बीच चीन के बढ़ते प्रभाव का जवाब देने की दिशा में इसे अहम कदम बताया जा रहा है। बता दें कि सोलोमन द्वीप में संवैधानिक राजतंत्र की व्यवस्था है, जिसमें ब्रिटिश सम्राट का एक गवर्नर-जनरल द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाता है। यह गवर्नर-जनरल राज्य के औपचारिक प्रमुख के रूप में काम करता है।

प्रश्न 5. ऑस्ट्रेलियाई जीव ‘कोआला’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा कथन असत्य है?

A. यह यूकेलिप्टस पेड़ों पर रहने वाला एक शाकाहारी शिशुधानीस्तनी प्राणी (Marsupials) होता है।
B. यह फास्कोलार्क्टिडे (Phascolarctidae) परिवार का एकमात्र मौजूदा प्रतिनिधि है।
C. इसकी IUCN स्थिति सुभेद्य यानी Vulnerable है।
D. यह ऑस्ट्रेलिया का मूल निवासी जीव नहीं है।

उत्तर: (D)

व्याख्या: हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने ‘कोआला’ (Koala) के आवासों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए इसे एक लुप्तप्राय प्रजाति जीव के रूप में नामित किया है। बता दें कि ‘कोआला’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी राज्यों में यूकेलिप्टस पेड़ों पर रहने वाला एक शाकाहारी शिशुधानीस्तनी प्राणी (Marsupials) होता है। शिशुधानी प्राणी का मतलब ऐसे जीव जो अपने बच्चों को अपने पेट से चिपकाए हुए रखते हैं। ‘कोआला’ ऑस्ट्रेलिया का मूल निवासी जीव है। यह फास्कोलार्क्टिडे (Phascolarctidae) परिवार का एकमात्र मौजूदा प्रतिनिधि है। इसकी IUCN स्थिति सुभेद्य यानी Vulnerable है। ऑस्ट्रेलिया में ‘कोआला’ को संकटग्रस्त प्रजाति का दर्जा दिए जाने का मतलब यह हुआ कि अब इसे और इसके आवास को ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय पर्यावरण कानून के अनुसार अधिक से अधिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इससे न केवल ‘कोआला’ बल्कि उनके साथ रहने वाली कई अन्य प्रजातियों की सुरक्षा होगी।

प्रश्न 6. हाल ही में ‘हिप्पोक्रेटिक शपथ’ सुर्खियों में रहा है। यह क्या है?

A. नए मेडिकल स्नातकों के लिए एक नैतिक संहिता
B. ब्रिटेन की महारानी द्वारा पद ग्रहण के समय लिया जाने वाला शपथ
C. कनाडा में लोक सेवकों की नियुक्ति के समय लिया जाने वाला शपथ
D. अमेरिकी सेना द्वारा युद्ध के दौरान अपनाई जाने वाली एक नैतिक संहिता

उत्तर: (A)

व्याख्या: हाल ही में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने सुझाव दिया था कि दीक्षांत समारोह के दौरान डॉक्टर्स जो ‘हिप्पोक्रेटिक शपथ’ लेते हैं उसकी जगह चरक शपथ दिलाया जाना चाहिए। इस पर इडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अपना विरोध जताया है और कहा कि ‘चरक शपथ’ आधुनिक चिकित्सा को ध्यान में रखकर नहीं बनाई गई है। अगर हम इसे अपनाते हैं तो वैश्विक समुदाय हमारी आधुनिक चिकित्सा से दूर होने लगेगी जो चिकित्सा क्षेत्र के विकास में एक बाधक साबित हो सकती है। बता दें कि हिप्पोक्रेटिक शपथ नए मेडिकल स्नातकों के लिए एक नैतिक संहिता है। इसे प्राचीन यूनानी चिकित्सक हिप्पोक्रेट्स द्वारा लिखा गया था। इसमें डॉक्टरों का प्रोफेशनल कर्तव्य क्या होना चाहिए और उनके लिए नैतिक दृष्टि से क्या सही होगा …. इन सब बातों की एक रूपरेखा तैयार की गई है।

प्रश्न 7. हाल ही में फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर को किस देश के राष्ट्रपति के तौर पर चुना गया है?

A. स्पेन
B. रोमानिया
C. जर्मनी
D. बेलारूस

उत्तर: (C)

व्याख्या: हाल ही में फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर को दूसरी बार जर्मनी के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। बता दें कि जर्मनी के राष्ट्रपति के पास कार्यकारी शक्तियां बहुत ज्यादा नहीं होती है और जो होती भी हैं वह रोजमर्रा की राजनीति से इतर नैतिक अधिकार होते हैं। यह एक तरह का औपचारिक राष्ट्र प्रमुख का पद होता है जो वहां के विधेयक पर हस्ताक्षर करने और देश के बाहर या तमाम अन्य समारोहों में जर्मनी का प्रतिनिधित्व करता है। जर्मन राष्ट्रपति लगातार दो पांच साल के कार्यकाल के लिए चुने जा सकते हैं।


Aliganj Gomti Nagar Prayagraj