होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 14 Jun 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 15, जून 2022 14 Jun 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 15, जून 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 15, जून 2022


प्रश्न 1. उत्तर पूर्व क्षेत्र जिला एसडीजी इंडेक्स डैशबोर्ड के निर्माण के लिए नोडल एजेंसी कौन है?

a) नीति आयोग
b) पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय (डीओएनईआर)
c) प्रतिस्पर्धा संस्थान
d) आर्थिक खुफिया इकाई

उत्तर: (A)

व्याख्या: नीति आयोग एनईआर जिला एसडीजी इंडेक्स और डैशबोर्ड के लिए नोडल एजेंसी है; बेसलाइन रिपोर्ट 2021-22 का निर्माण भारत में एसडीजी के लिए नोडल एजेंसी, नीति आयोग द्वारा किया गया है, जिसमें 84 संकेतकों का उपयोग किया गया है, जो 50 लक्ष्यों में से 15 वैश्विक लक्ष्यों को कवर करते हैं।

प्रश्न 2. पीएम पोषण योजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. योजना का क्रियान्वयन शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
2. योजनान्तर्गत 11.20 लाख विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालयों के पूर्व विद्यालयों के बच्चों के लिए गर्म पका हुआ भोजन का प्रावधान है।

सही कथन चुनें:

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों 1 और 2
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या: प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण)

  • सरकार ने 2021-22 से 2025-26 तक सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में एक गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र प्रायोजित योजना 'प्रधान मंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण)' को मंजूरी दे दी है।
  • यह योजना शिक्षा मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित की जा रही है। अत: पहला कथन सही है।
  • योजना के तहत 11.2 लाख स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठवीं तक के 11.8 करोड़ बच्चों के अलावा प्राथमिक विद्यालयों में प्री-स्कूल या बाल वाटिका (कक्षा I से पहले) के बच्चों को गर्म पका हुआ भोजन का प्रावधान है।

प्रश्न 3. हाल ही में आकांक्षा व्यवहारे एक खिलाड़ी के तौर पर सुर्खियों में रहीं। वह निम्नलिखित में से किस खेल से संबंधित हैं?

A. तीरंदाजी
B. कबड्डी
C. शतरंज
D. भारोत्तोलन

उत्तर: (D)

व्याख्या: हाल ही में भारत की आकांक्षा व्यवहारे ने युवा भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीत लिया है। मैक्सिको में आकांक्षा ने महिलाओं के चालीस किलोग्राम वर्ग में कुल 127 किलोग्राम भार उठाकर यह पदक जीता। स्नैच में आकांक्षा 59 किलोग्राम वजन उठाकर पहले नंबर पर रहीं। क्लीन और जर्क में आकांक्षा ने 68 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आकांक्षा को रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। बता दें कि युवा भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (IWF) द्वारा किया जाता है। इसकी पहली प्रतियोगिता मई 2009 में आयोजित की गई थी।

प्रश्न 4. निशानेबाज अवनि लेखरा के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. हाल ही में अवनि ने पैरा निशानेबाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक हासिल किया।
2. अवनि लेखरा भारत की दूसरी महिला पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवनि लेखरा को फ्रांस के शातॉग़ में पैरा निशानेबाजी विश्वकप में, दूसरा स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। ग़ौरतलब है कि अवनि ने बीते 11 जून को आर-आठ (R-8) स्पर्धा में महिलाओं की पचास मीटर राइफल 3 पोजिशन एसएच-1 में स्वर्ण पदक हासिल किया। बता दें कि फ्रांस के चेटौरॉक्स शहर में पैराशूटिंग विश्वकप का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों में अवनि के अलावा श्रीहर्ष देवारेड्डी ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाया है। अवनि लेखरा भारत की पहली महिला पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता है, जिन्होंने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में पहली बार स्वर्ण पदक जीता था।

प्रश्न 5. हाल ही में चारभुजा नाथ की मूर्ति सुर्ख़ियों में थी। ये किस राज्य से संबंधित है?

A. उत्तर प्रदेश
B. राजस्थान
C. आंध्र प्रदेश
D. ओडिशा

उत्तर: (B)

व्याख्या: हाल ही में राजस्थान में बूंदी के डोबरा महादेव मंदिर से चोरी हुई चारभुजा नाथ की मूर्ति बरामद हो गई है। यह मूर्ति छह जून से मंदिर से गायब थी। बता दें कि चारभुजा जी एक ऐतिहासिक एवं प्राचीन हिन्दू मन्दिर है जो भारतीय राज्य राजस्थान के राजसमंद ज़िले की कुम्भलगढ़ तहसील के गढ़बोर गांव में स्थित है। इस मन्दिर का निर्माण राजपूत शासक गंगदेव ने करवाया था। चारभुजा के शिलालेख के अनुसार सन् 1444 में खरवड़ शाखा के ठाकुर महिपाल व उसके पुत्र रावत लक्ष्मण ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था। एक मन्दिर में मिले शिलालेख के अनुसार यहां इस क्षेत्र का नाम "बद्री" था जो कि बद्रीनाथ से मेल खाता है।

प्रश्न 6. निम्नलिखित में से किस तिथि को रूस दिवस मनाया जाता है?

A. 10 जून
B. 2 जनवरी
C. 8 जून
D. 12 जून

उत्तर: (D)

व्याख्या: बीते 12 जून को रूस दिवस मनाया गया। इसी दिन 1991 में रूसी संघ की संप्रभुता की घोषणा को स्वीकार किया गया था और तभी से इस दिन को रूस दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 12 जून 1990 को सोवियत संघ के नेताओं ने रूस राज्य की संप्रभुता की घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे। यह रूस में लोकतांत्रिक सुधारों की शुरुआत का प्रतीक और सोवियत संघ के आधिकारिक विघटन की दिशा में पहला कदम था। विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने आज रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रूस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस पर बधाई दी। एक ट्वीट में, उन्होंने कहा कि भारत और रूस इस अवसर पर अपनी विशेष रणनीतिक साझेदारी को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रश्न 7. भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. कपिलवस्तु शाक्य गण की राजधानी थी।
2. ज्यादातर विद्वानों का मानना है कि भगवान बुद्ध का जन्म यहीं पर लुंबिनी वन में हुआ था जिसे अब रुम्मिनदेई कहते हैं।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या: भगवान बुद्ध के चार पवित्र अवशेष बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर मंगोलिया भेजे जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की अध्यक्षता में 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पवित्र अवशेषों को 11 दिवसीय प्रदर्शनी के लिए भारत से मंगोलिया लेकर जाएगा। दरअसल, 14 जून को मंगोलियाई बौद्ध पूर्णिमा उत्सव के मौके पर भगवान बुद्ध के चार पवित्र अवशेषों को गंदन मठ के परिसर के बत्सागान मंदिर में प्रदर्शित किया जाएगा। पवित्र बुद्ध अवशेष वर्तमान में राष्ट्रीय संग्रहालय में रखा गया है, जिन्हें ‘कपिलवस्तु अवशेष’ के रूप में जाना जाता है। इन अवशेषों को बिहार में 1898 में कपिलवस्तु से खोजा गया था। बता दें कि कपिलवस्तु शाक्य गण की राजधानी थी। गौतम बुद्ध के जीवन के प्रारम्भिक काल खण्ड यहीं पर बीते थे। भगवान बुद्ध का जन्म इस स्थान से 10 किमी पूर्व में लुंबिनी वन में हुआ था जिसे अब रुम्मिनदेई कहते हैं। आर्कियोलजिक खुदाइ और प्राचीन यात्रियों के विवरण अनुसार अधिकतर विद्वान् कपिलवस्तु नेपाल के तिलौराकोट को मानते हैं जो नेपाल की तराई के नगर तौलिहवा से दो मील उत्तर की ओर हैं। जबकि विंसेंट स्मिथ मानते हैं कि ये उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले का पिपरहवा नामक स्थान है जहाँ एक स्तूप पाया गया है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें