होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 13 Jan 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 14, जनवरी 2022 13 Jan 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 14, जनवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 14, जनवरी 2022


प्रश्न 1. जंगली / वन भैंसे ( Wild buffaloes) निम्नलिखित में किस राज्य का राजकीय पशु ( state animal) है?

A. बिहार
B. झारखंड
C. मध्यप्रदेश
D. छत्तीसगढ़

उत्तर: (D)

व्याख्या : हाल ही में छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु और वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम की अनुसूची एक के तहत संरक्षित वन भैंसों के छत्तीसगढ़ में विलुप्ति के कगार पर पहुंचने के उपरांत, असम से लाए गए 2 वन भैंसों को वापस असम भिजवाने की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है।

असम हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी और जस्टिस एनके चंद्रवंशी की डिवीजन बेंच ने केंद्र शासन, छत्तीसगढ़ शासन, मुख्य वन्यजीव संरक्षक छत्तीसगढ़, असम सरकार और वहां के मुख्य वन्यजीव संरक्षक को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में जवाब मांगा है।

याचिकाकर्ता नितिन सिंघवी की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि भारत सरकार ने 5 मादा वन भैंसों और एक नर भैंसा असम के मानस नेशनल पार्क से पकड़कर छत्तीसगढ़ के बारनवापारा के जंगल में पुनर्वासित करने की अनुमति दी थी। 2020 में मानस नेशनल पार्क असम से छत्तीसगढ़ वन विभाग, एक मादा और एक नर वन भैंसा को लाकर बारनवापारा अभ्यारण्य में रख रखा है।

प्रश्न 2. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ( नाल्सा) के बारे में कौन सा कथन असत्य है?

A. इसका गठन विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के अंतर्गत समाज के कमजोर वर्गों को नि:शुल्क कानूनी सेवाएँ प्रदान करने के लिये और विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिये किया गया था।
B. इसके नेतृत्व में लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है।
C. भारत का राष्ट्रपति इसका मुख्य संरक्षक होता है।
D. नालसा देश भर में कानूनी सहायता कार्यक्रम और योजनाएँ लागू करने के लिये राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण पर दिशानिर्देश जारी करता है।

उत्तर: (C)

व्याख्या: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नाल्सा) नागरिकों को त्वरित और कम खर्च पर न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में इसने वैकल्पिक विवाद प्रणाली के जरिए लंबित मामलों की संख्या को प्रभावी ढंग से कम करने में राष्ट्रीय लोक अदालत के योगदान को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

लोक अदालत वैकल्पिक विवाद समाधान के सबसे प्रभावशाली उपकरण के रूप में सामने आया है।

2021 में कुल 1,27,87,329 मामलों का निपटारा किया गया।

ई-लोक अदालत जैसी तकनीकी प्रगति के चलते लोक अदालतें पक्षों के दरवाजे तक पहुंच गई हैं। विधिक सेवा प्राधिकरणों ने जून, 2020 में विवाद निपटान के पारंपरिक तरीकों के साथ तकनीक को एकीकृत किया और वर्चुअल लोक अदालतों की शुरुआत की। इन्हें 'ई-लोक अदालत' भी कहा जाता है। उस समय से राष्ट्रीय लोक अदालतों सहित सभी लोक अदालतों का आयोजन वर्चुअल और हाइब्रिड मोड के जरिए किया जाता है।

भारत का मुख्य न्यायाधीश (न कि भारत का राष्ट्रपति ) इसका मुख्य संरक्षक होता है और भारत के सर्वोच्च न्यायालय का द्वितीय वरिष्ठ न्यायाधीश प्राधिकरण का कार्यकारी अध्यक्ष होता है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. गगनयान कार्यक्रम के लिए हाल ही में क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया गया है।
2. तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो के प्रोपल्शन काम्प्लेक्स में इस इंजन का परीक्षण किया गया है।

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं/ है?

A .केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या : इसरो ने मिशन गगनयान की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। इसरो ने 12 जनवरी को अपने गगनयान कार्यक्रम के लिए क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया। तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो के प्रोपल्शन काम्प्लेक्स में 720 सेकंड की अवधि के लिए इस इंजन का परीक्षण किया गया।

गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम ( human/manned spaceflight programme) है । इसके सफल होने पर अमेरिका , चीन और रूस के बाद भारत चौथा देश हो जाएगा जिसका अपना मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम हो जाएगा।

हाल ही में केंद्र सरकार ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान जानकारी दी है कि भारत की योजना 2030 तक एक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की है जो अपनी तरह का अनोखा अंतरिक्ष स्टेशन होगा। इसके साथ ही भारत का पहला वीनस मिशन जिसे शुक्रयान नाम दिया गया है , और सौर मिशन जिसे आदित्य मिशन नाम दिया गया है पर भी तैयारियां तेज गति से जारी हैं।

प्रश्न 4. भारत के विश्व धरोहर स्थलों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. वर्तमान में यूनेस्को के अमूर्त वैश्विक धरोहरों की सूची में कुल 14 धरोहर शामिल हैं।
2. यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में वर्तमान में भारत से वैश्विक धरोहर स्थलों की संख्या 40 हो गयी है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सत्य हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या: हाल ही में विश्व हिंदी दिवस पर यूनेस्को द्वारा भारत के विश्व धरोहर स्थलों के हिंदी विवरण को अपने वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर वेबसाइट पर प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया है जो हिंदी भाषा के गौरव की बात है।

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में धौलावीरा के शामिल होने के बाद भारत से वैश्विक धरोहर स्थलों की संख्या 40 हो गयी है। वर्तमान में कुल 32 सांस्कृतिक , 7 प्राकृतिक और 1 मिक्स्ड कैटेगरी वाला भारतीय धरोहर स्थल है।

सिक्किम स्थित कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान (Khangchendzonga National Park ) को प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के तौर नामांकन की तमाम योग्यताएं पूरी करने के लिए यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में मिश्रित वैश्विक धरोहर स्थल के रूप में वर्ष 2016 में शामिल किया गया था।

वर्तमान में भारत के यूनेस्को में अमूर्त वैश्विक धरोहरों की सूची में 14 धरोहर शामिल हैं । यूनेस्को ने 'कोलकाता में दुर्गा पूजा' को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया था ।

इसके अलावा वैदिक मंत्रोच्चार की परंपरा, रामलीला, रामायण का पारंपरिक प्रदर्शन , कुटियाट्टम, संस्कृत थिएटर , गढ़वाल हिमालय के धार्मिक त्योहार और धार्मिक अनुष्ठान रम्माण, मुदियेट्टू अनुष्ठान थियेटर और केरल का नृत्य नाटक, कालबेलिया लोक गीत और राजस्थान के नृत्य , छऊ नृत्य लद्दाख का बौद्ध जप: हिमालय के लद्दाख क्षेत्र, जम्मू और कश्मीर, भारत में पवित्र बौद्ध ग्रंथों का पाठ, मणिपुर का संकीर्तन, पारंपरिक गायन, नगाडे और नृत्य , पंजाब के ठठेरों द्वारा बनाए जाने वाले पीतल और तांबे के बर्तन , योग, पारसी नव वर्ष त्यौहार नवरोज़, कुंभ मेला शामिल हैं ।

भारत 2003 के यूनेस्को कन्वेंशन का एक हस्ताक्षरकर्ता है, जिसका उद्देश्य परंपराओं और सजीव अभिव्यक्ति के साथ-साथ अमूर्त विरासत की रक्षा करना है।

प्रश्न 5. हाल ही में पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पॉवरग्रिड) ने किस अफ़्रीकी देश के साथ पारेषण परियोजना विकसित करने के लिए अखिल-अफ्रीका अधोसंरचना निवेश मंच-अफ्रीका 50 के साथ एक संयुक्‍त विकास समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं ?

A. नाइजीरिया
B. दक्षिण अफ्रीका
C. तंजानिया
D. केन्या

उत्तर: (D)

व्याख्या: पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पॉवरग्रिड) ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर केन्‍या पारेषण परियोजना विकसित करने के लिए अखिल-अफ्रीका अधोसंरचना निवेश मंच-अफ्रीका 50 के साथ एक संयुक्‍त विकास समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं।

इस परियोजना के अंतर्गत 400 केवी लेसोस-लूसुक और 220 केवी किसुमु-मुसागा पारेषण लाइनों का सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) प्रारूप के अंतर्गत विकास, वित्‍त पोषण, निर्माण और परिचालन किया जाना है।

इस परियोजना के पूर्ण होने के साथ ही केन्‍या में प्रथम स्‍वतंत्र विद्युत पारेषण (आईपीटी) होगी और पहली बार पीपीपी आधार पर पारेषण लाइनों के वित्‍त पोषण के संबंध में अफ्रीका में संदर्भ बिंदु के रूप में उपयुक्‍त होगी।

इस परियोजना से पश्चिमी केन्‍या में विद्युत पारेषण की आपूर्ति और निरंतरता दोनों में सुधार होगा तथा इसके प्रत्‍यक्ष प्रभाव के कारण अफ्रीका के विद्युत पारेषण नेटवर्क्स के विस्‍तार की दिशा में निजी क्षेत्र का निवेश बढ़ाने में सहायता मिलेगी, जो इस महाद्वीप की विद्युत की उपलब्‍धता संबंधी कमियों को दूर करने में महत्‍वपूर्ण साबित होगा ।


Aliganj Gomti Nagar Prayagraj