होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 13 Apr 2023

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 14, अप्रैल 2023 13 Apr 2023

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 14, अप्रैल 2023


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC, BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 14, अप्रैल 2023


प्रश्न 1. जीएसटी के तहत रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म क्या है?

a) यह एक ऐसा तंत्र है जहां खरीदार विक्रेता के बजाय सीधे सरकार को कर का भुगतान करता है।
b) यह एक ऐसा तंत्र है जहां विक्रेता खरीदार के बजाय सीधे सरकार को कर का भुगतान करता है।
c) यह एक ऐसा तंत्र है जहां खरीदार और विक्रेता दोनों सरकार को कर का भुगतान करते हैं।
d) यह एक ऐसा तंत्र है जहां खरीदार और विक्रेता दोनों के लिए कर में छूट है।

उत्तर: (A)

व्याख्या: जीएसटी के तहत रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म (आरसीएम) एक ऐसा तंत्र है जिसके तहत जीएसटी का भुगतान किया जाता है और माल/सेवाओं के प्राप्तकर्ता द्वारा सरकार के पास जमा किया जाता है, न कि माल/सेवाओं के आपूर्तिकर्ता द्वारा। इस प्रकार, विकल्प (a) सही उत्तर है।

प्रश्न 2. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. वर्तमान में भारत विश्व में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक देश है।
2. पिछले आठ वर्षों के दौरान भारत में दुग्ध उत्पादन में पचास प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • भारत वर्ष 2021-22 में वैश्विक दूध उत्पादन में चौबीस प्रतिशत योगदान के साथ विश्व में सबसे अधिक दुग्ध उत्पादक यानी रैंक प्रथम स्थान पर है। कथन 1 सही है।
  • भारत में दुग्ध उत्पादन में पिछले आठ वर्षों के दौरान यानी वर्ष 2014-15 और 2021-22 के दौरान इक्यावन प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कथन 2 सही है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. डोकलाम भारत के साथ उनके ट्राई-जंक्शन के पास स्थित चीन और भूटान के बीच विवादित क्षेत्र है।
2. भारत 1890 की एंग्लो-चीनी संधि के आधार पर डोकलाम क्षेत्र को भारतीय क्षेत्र के रूप में भी दावा करता है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • डोकलाम भारत के साथ उनके ट्राई-जंक्शन के पास स्थित चीन और भूटान के बीच विवादित क्षेत्र है। इस प्रकार, कथन 1 सही है।
  • चीन 1890 की एंग्लो-चीनी संधि के आधार पर डोकलाम क्षेत्र को चीनी क्षेत्र के रूप में दावा करता है, भारत में ब्रिटिश साम्राज्य और तिब्बत में चीनी निवासी के बीच बातचीत हुई। चीन और भूटान के विपरीत, भारत डोकलाम पर दावा नहीं करता है लेकिन भूटान के दावे का समर्थन करता है। अत: कथन 2 गलत है।

प्रश्न 4. हाल ही में सलीम अज़ीज़ दुर्रानी का नाम सुर्खियों में था। यह निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से संबंधित थे?

A. पकिस्तान के एक रेसलर
B. स्पेन के कार्डियोलॉजिस्ट
C. पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
D. बांग्लादेश के फुटबॉल खिलाड़ी

उत्तर: (C)

व्याख्या: बीते 2 अप्रैल 2023 को पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम अज़ीज़ दुर्रानी का गुजरात के जामनगर में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार थे। श्री दुर्रानी ने भारत के लिए 29 टैस्ट मैच में 25.04 की औसत से 1202 रन बनाए और 75 विकेट लिये। 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की शानदार जीत में श्री दुर्रानी ने 23 विकेट लिए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री दुर्रानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री दुर्रानी ने 1969 की हिंदी फिल्म एक मासूम और 1973 की फिल्म चरित्र में अभिनय भी किया था।

प्रश्न 5. राज्यसभा दिवस कब मनाया जाता है?

A. 3 अप्रैल
B. 4 अप्रैल
C. 1 अप्रैल
D. 2 अप्रैल

उत्तर: (A)

व्याख्या: 3 अप्रैल को राज्यसभा दिवस मनाया जाता है। 1952 में राज्यों की परिषद को राज्यसभा का नाम दिया गया था। 1952 में तत्कालीन राज्यों की परिषद के अध्यक्ष डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने घोषणा की थी कि परिषद को हिन्दी में राज्यसभा के नाम से जाना जाएगा। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के ऊपरी सदन के सभी वर्तमान और पूर्व सदस्यों को बधाई दी है।

प्रश्न 6. रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल के सम्बन्ध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. RLV एक स्वदेशी स्पेस शटल है।
2. इससे स्पेस लॉन्चिंग की लागत तो बढ़ेगी, लेकिन इसके जरिये दुश्मनों के सैटेलाइट को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट करने का काम किया जा सकेगा।

A. केवल 1
B. 1 और 2 दोनों
C. केवल 2
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: 2 अप्रैल 2023 को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में ISRO, डीआरडीओ और वायुसेना ने मिलकर RLV का एक लैंडिंग टेस्ट किया। RLV यानी रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल। RLV एक स्वदेशी स्पेस शटल है जिसे ऑर्बिटल री-एंट्री व्हीकल (ORV) के नाम से भी जाना जाता है। इसरो ने इस तरह की तकनीक पर काम किया है जिससे अंतरिक्ष यान धरती पर वापस आ सकेंगे और उन्हें हवाई जहाज के जैसे लैंड किया जा सकेगा। इसे ही रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल कहा जा रहा है। इससे अंतरिक्ष प्रक्षेपण की लागत बहुत कम हो जाएगी। इसके जरिये सैटेलाइट लॉन्च करने और दुश्मनों के सैटेलाइट को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट करने का काम किया जा सकेगा।

प्रश्न 7. सीबीआई के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से सत्य है/हैं?

1. सीबीआई का गठन संथानम समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया था।
2. 1997 का विनीत नारायण मामला सीबीआई निदेशक के कार्यकाल से जुड़ा है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 3 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया। बता दें कि सीबीआई की स्थापना 1 अप्रैल 1963 को गृह मंत्रालय के एक संकल्प के द्वारा भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए गठित संथानम आयोग की सिफ़ारिश पर हुयी थी। सीबीआई को अपनी शक्तियाँ दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम (DPSEA), 1946 द्वारा प्राप्त होती हैं। सीबीआई का प्रमुख एक निदेशक होता है, जिसके सहयोग के लिए विशेष निदेशक या अतिरिक्त निदेशकों की नियुक्ति की जाती है। एक वक्त ऐसा था जब सरकार अपनी मर्जी से कभी भी सीबीआई निदेशक को हटा सकती थी। यह नियम 1997 तक था जब सरकार ऐसा कर सकती थी। 1997 में विनीत नारायण मामले के बाद सुप्रीम कोर्ट की ओर से कार्यकाल को कम से कम दो साल का कर दिया गया। इसके पीछे मकसद था कि सीबीआई चीफ बिना किसी दबाव के अपना कार्य कर सके।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें