होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 10 Mar 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 11, मार्च 2022 10 Mar 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 11, मार्च 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 11, मार्च 2022


प्रश्न 1. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के तहत निम्नलिखित पंक्ति दी गई है, "यह भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होगा, जो माता-पिता या अभिभावक है, कि वह अपने बच्चे को शिक्षा के अवसर प्रदान करे या, जैसा भी मामला हो, छह और चौदह वर्ष की आयु के बीच देखभाल करें"।

a) अनुच्छेद 21-A
b) अनुच्छेद 51A
c) अनुच्छेद 45
d) अनुच्छेद 46

उत्तर: (B)

व्याख्या: मौलिक कर्तव्य 51A: यह भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होगा जो माता-पिता या अभिभावक है, अपने बच्चे को शिक्षा के अवसर प्रदान करे

प्रश्न 2. हाल ही में पारित जीएनसीटीडी संशोधन अधिनियम के संदर्भ में निम्नलिखित वाक्यों पर विचार करें :

1. कानून दिल्ली सरकार के लिए उपराज्यपाल की राय प्राप्त करना आवश्यक बनाता है।
2. अधिनियम में उल्लेख किया गया है कि विधान सभा द्वारा बनाए गए किसी भी कानून में "सरकार" शब्द का अर्थ कैबिनेट होगा।
3. प्रश्नगत अधिनियम दिल्ली के उपराज्यपाल को "दिल्ली सरकार" घोषित करके व्यापक शक्तियां प्रदान करता है।
4. अधिनियम दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के रास्ते पर है।

उपरोक्त विकल्पों में से कौन सा/से विकल्प सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 1 और 2
c) केवल 1 और 3
d) उपरोक्त सभी

उत्तर: (C)

प्रश्न 3. कवच के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. यह एक ऐसी तकनीक है जिसे एक ट्रेन को स्वचालित रूप से रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है जब यह एक निर्धारित दूरी के भीतर एक ही लाइन पर किसी अन्य ट्रेन को नोटिस करता है।
2. यह लोकोमोटिव में स्थापित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और लेजर फ्रीक्वेंसी पहचान उपकरणों का एक सेट है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) इनमें से कोई भी नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • यह एक ऐसी तकनीक है जिसे एक ट्रेन को स्वचालित रूप से रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है जब यह एक निर्धारित दूरी के भीतर एक ही लाइन पर किसी अन्य ट्रेन को नोटिस करता है।
  • यह लोकोमोटिव में स्थापित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान उपकरणों का एक सेट है।

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र देश स्टैक ई-पोर्टल से संबंधित है ?

a) रक्षा
b) शिक्षा
c) स्किलिंग
d) स्वास्थ्य

उत्तर: (C)

व्याख्या: देश स्टैक ई पोर्टल का मुख्य उद्देश्य एपीआई आधारित प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्किलिंग, अपस्किलिंग और रीस्किलिंग के अवसर प्रदान करना है।

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से किस संगठन द्वारा 'UPI123Pay' और 'डिजीसाथी' नामक पहल किया गया है?

A. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
B. भारतीय रिज़र्व बैंक
C. वित्त मंत्रालय
D. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

उत्तर: (B)

व्याख्या: भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी TRAI के अक्टूबर 2021 के आंकड़ों के अनुसार देश में 118 करोड़ मोबाइल फोन यूजर्स हैं। इसमें 74 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स हैं, जबकि बाकी बचे लोग फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। अब अगर इन फीचर फोन वालों को गूगलपे, फोनपे या फिर पेटीएम की तरह पेमेंट करना हो तो वे नहीं कर पाते थे। लेकिन बीते 8 मार्च को आरबीआई ने इस समस्या का समाधान प्रस्तुत करते हुए फीचर फोन के लिए “UPI123Pay” नामक एक यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लॉन्च किया। इसकी मदद से यूजर्स फीचर फोन के जरिए UPI पेमेंट कर सकेंगे। स्कैन एंड पे विकल्प छोड़कर सभी तरह के ट्रांजेक्शन इससे किए जा सकेंगे। पेमेंट के लिए इंटरनेट भी जरूरी नहीं होगा। इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट को लिंक करना होगा। बता दें कि UPI ‘123PAY’ लॉन्च करने के साथ ही, आरबीआई गवर्नर ने डिजिटल पेमेंट्स के लिए एक 24x7 हेल्पलाइन भी लॉन्च की, जिसका नाम डिजिसाथी (DigiSaathi) है। RBI का मानना है कि इस UPI फैसिलिटी के शुरू होने से गांवों में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल बढ़ेगा। इससे लोगों तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी।

प्रश्न 6. ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. ये महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली व्यक्तियों अथवा संस्थाओं को द्विवार्षिक तौर पर दिया जाता है।
2. इसके तहत 2 लाख रुपए की नकद पुरस्कार राशि और इसके प्राप्तकर्ता व्यक्ति अथवा संस्थान को एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या: बीते 8 मार्च को भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने कुल 29 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। बता दें कि नारी शक्ति पुरस्कार भारत में महिलाओं के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है। ये महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा व्यक्तिगत महिलाओं या महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली संस्थाओं को वार्षिक तौर पर दिया जाता है। इनकी शुरुआत साल 1999 में हुई थी। उस समय इसे स्त्री शक्ति पुरस्कार के नाम से जाना जाता था। बाद में साल 2015 में इसका नाम बदलकर नारी शक्ति पुरस्कार कर दिया गया। इसके तहत 2 लाख रुपए की नकद पुरस्कार राशि और इसके प्राप्तकर्ता व्यक्ति अथवा संस्थान को एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। ये पुरस्कार कुल 6 संस्थागत श्रेणियों और दो व्यक्तिगत श्रेणियों में दिया जाता है।

प्रश्न 7. हाल ही में शुरू किए गए ‘समर्थ’ अभियान का क्या उद्देश्य है?

A. महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना
B. विकलांगों के लिए आजीविका की व्यवस्था करना
C. शहरी गरीबों के लिए निम्न दर पर ऋण उपलब्ध कराना
D. शहीद सैनिकों के बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा एवं आवास की व्यवस्था करना

उत्तर: (A)

व्याख्या: हाल ही में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम मंत्रालय ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक 'समर्थ' अभियान शुरू किया है। यह अभियान महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बनाने में मदद करेगा। MSME मंत्रालय के अनुसार, समर्थ अभियान के तहत मुफ्त कौशल विकास कार्यक्रमों में 20 प्रतिशत सीटें इच्छुक और मौजूदा महिला उद्यमियों के लिए आवंटित की जाएंगी। इससे सात हजार पांच सौ से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी। 


Aliganj Gomti Nagar Prayagraj