होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 09 Mar 2023

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 10, मार्च 2023 09 Mar 2023

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 10, मार्च 2023


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC, BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 10, मार्च 2023


प्रश्न 1. भारत में सौर ऊर्जा उत्पादन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2018]

1. फोटोवोल्टिक इकाइयों में उपयोग किए जाने वाले सिलिकॉन वेफर्स के निर्माण में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है।
2. सौर ऊर्जा प्रशुल्क भारतीय सौर ऊर्जा निगम द्वारा निर्धारित किए जाते हैं।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • भारत में बनने वाला प्रत्येक सोलर पैनल असेम्ब्ल किया जाता है, जबकि सभी सामग्री अन्य देशों, मुख्य रूप से चीन से आती है। इस प्रकार कथन 1 सही नहीं है।
  • केन्द्रीय विद्युत विनियामक आयोग केन्द्र सरकार के स्वामित्व या नियंत्रण वाली उत्पादक कंपनियों के प्रशुल्क को विनियमित करता है ।इसलिए, कथन 2 भी सही नहीं है।

प्रश्न 2. लाइफ़ अभियान के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. लाइफ़ की कल्पना प्रचलित 'उपयोग और निपटान' की विनाशकारी संस्कृति को एक चक्रीय अर्थव्यवस्था में रूपांतरित करने के दृष्टिकोण पर आधारित है।
2. यह मिशन पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली को अपनाने और बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के साथ पी-3 'प्रो-प्लैनेट पीपल' का एक वैश्विक नेटवर्क बनाने और विकसित करने की योजना बना रहा है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • 2021 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी कॉप 26) में, भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वैश्विक जलवायु कार्रवाई को एक कदम आगे बढाकर, व्यक्तिगत व्यवहार में अपनाने को लेकर मिशन लाइफ की घोषणा की।
  • लाइफ़ की कल्पना प्रचलित 'उपयोग और निपटान' की विनाशकारी संस्कृति को एक चक्रीय अर्थव्यवस्था में रूपांतरित करने के दृष्टिकोण पर आधारित है। मिशन का उद्देश्य व्यक्तियों को अपने दैनिक जीवन में सरल कार्य करने के लिए प्रेरित करना है जो दुनिया भर में अपनाए जाने पर जलवायु परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इसलिए विकल्प 1 सत्य है।
  • लाइफ़ अभियान ने जलवायु से संबंधित सामाजिक मानदंडों को प्रभावित करने के लिए सामाजिक नेटवर्क की शक्ति का लाभ उठाने की योजना बनाई है। इस मिशन की योजना पी-3 'प्रो-प्लैनेट पीपल' (P3 ) नामक एक वैश्विक नेटवर्क बनाने और विकसित करने की है, जिनकी पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली को अपनाने और बढ़ावा देने के लिए साझा प्रतिबद्धता होगी। पी3 समुदाय के माध्यम से, मिशन एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने का प्रयास करता है जो पर्यावरण के अनुकूल व्यवहारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुदृढ़ और सक्षम करेगा। इसलिए विकल्प 2 सही है।

प्रश्न 3. 74 वें संशोधन अधिनियम के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. इसने यूएलबी को भारतीय संविधान की 12 वीं अनुसूची में सूचीबद्ध 29 कार्यों का उपयोग करने की शक्ति दी।
2. यह 1992 में पेश किया गया था और अनुच्छेद 243 पी से 243 जेडजी इसके साथ संबंधित है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • इसने यूएलबी को भारतीय संविधान की 12 वीं अनुसूची में सूचीबद्ध 18 कार्यों का उपयोग करने की शक्ति दी। कथन 1 सही नहीं है।
  • यह 1992 में पेश किया गया था और लेख अनुच्छेद 243 पी से 243 जेडजी इसके बारे में बताता है। कथन 2 सही है

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से किस आधार पर, संविधान के अनुच्छेद 15 के तहत राज्य भेदभाव निषिद्ध नहीं है?

(a) धर्म और जन्म स्थान
(b) जाति और जन्म स्थान
(c) रेस और सेक्स
(d) सामाजिक-आर्थिक पिछड़ापन

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • अनुच्छेद 15 में प्रावधान है कि राज्य किसी भी नागरिक के खिलाफ केवल धर्म, नस्ल, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव नहीं करेगा।
  • यहाँ 'केवल' शब्द के प्रयोग का अर्थ है कि अन्य आधारों पर भेदभाव निषिद्ध नहीं है। हालाँकि, जब ये स्थितियाँ कुछ अन्य शर्तों के साथ होती हैं तो राज्य भेदभाव कर सकता है।
  • राज्य को किसी भी सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के नागरिकों की उन्नति के लिए या अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए कोई विशेष प्रावधान करने की अनुमति है।

प्रश्न 5. हाल ही में ASI ने किस राज्य में 1300 वर्ष पुराने स्तूप की खोज की है?

A. ओडिशा
B. तमिलनाडु
C. गुजरात
D. केरल

उत्तर: (A)

व्याख्या: हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ओडिशा में 1300 साल पुराने स्तूप की खोज की है। यह स्तूप ओडिशा के जाजपुर जिले में खोंडालाइट खनन स्थल पर पाया गया है। स्तूप का आकलन करने के बाद पुरातत्वविदों का कहना है कि यह स्तूप लगभग 4 से 5 मीटर की ऊँचाई का रहा होगा जिसका निर्माण 7वीं से 8वीं शताब्दी के बीच किया गया होगा। आपको बता दें कि यह खनन स्थल ललितगिरि के पास स्थित है, जोकि प्रमुख बौद्ध तीर्थ-स्थल है। यहाँ पर बड़ी संख्या में बौद्ध मठ और स्तूप हैं।

प्रश्न 6. हाल ही में फिक्की (FICCI) का नया महासचिव किसे नियुक्त किया गया है?

A. शैलेंद्र उपाध्याय
B. अरुण कुमार
C. अजय परमार
D. शैलेश पाठक

उत्तर: (D)

व्याख्या: पूर्व आईएएस अधिकारी शैलेश पाठक को फिक्की का नया महासचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी शैलेश पाठक निजी क्षेत्र की कई कंपनियों में प्रमुख पदों पर कार्य कर चुके हैं। बता दें कि FICCI भारत के व्यापारिक संगठनों का एक यूनियन है जिसका पूरा नाम है फेडरेशन ऑफ़ इंडियन चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री। इसकी स्थापना साल 1927 में की गयी थी।

प्रश्न 7. साल 2022 के लिए फीफा फ़ुटबॉल अवॉर्ड में किस खिलाड़ी को "बेस्ट मेंस फुटबॉलर" का अवार्ड प्रदान किया गया है?

A. एमबापे
B. लियोनेल मेसी
C. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
D. नेमार

उत्तर: (B)

व्याख्या: फीफा ने साल 2022 के लिए फुटबॉल अवार्ड्स की घोषणा कर दी है। अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी को फीफा का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया है। जबकि स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस को लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का अवार्ड मिला है। हाल ही में क़तर में आयोजित हुए फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना टीम विजयी हुई थी, जिसके कप्तान लियोनेल मेसी थे। लियोनल मेसी को फीफा वर्ल्ड कप के दौरान गोल्डन बॉल अवार्ड भी प्रदान किया गया था।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें