होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 09 Jun 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 10, जून 2022 09 Jun 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 10, जून 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 10, जून 2022


प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रशांत देशों को उत्तर से दक्षिण की ओर व्यवस्थित करें:

1. तुवालु
2. मार्शल द्वीप
3. किरिबाती
4. कुक द्वीप

सही कोड चुनें:

a) 4-1-2-3
b) 3-2-4-1
c) 2-3-1-4
d) 3-2-1-4

उत्तर: (C)

प्रश्न 2. यूरोपीय संघ (EU) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. यूरोपीय संघ (ईयू) 27 सदस्य राज्यों का एक राजनीतिक और आर्थिक संघ है जो मुख्य रूप से यूरोप में स्थित हैं।
2. सतह क्षेत्र के अनुसार, जर्मनी सबसे बड़ा यूरोपीय संघ का देश है और माल्टा सबसे छोटा है।
3. यूरोपीय संघ में मुख्य मुद्रा यूरो है, लेकिन सभी देशों ने इसे नहीं अपनाया है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 3
(c) 1,2 और 3
(d) केवल 3

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • यूरोपीय संघ (ईयू) 27 सदस्य राज्यों का एक राजनीतिक और आर्थिक संघ है जो मुख्य रूप से यूरोप में स्थित हैं, कथन 1 सही है
  • यूरोपीय संघ में 24 आधिकारिक भाषाएं हैं।
  • यूरोपीय संघ में मुख्य मुद्रा यूरो है, लेकिन हर देश ने इसे नहीं अपनाया है। कथन 3 सही है
  • सदस्य देशों को यूरोपीय संघ में बने रहने के लिए मजबूर नहीं किया जाता है। किसी भी देश को छोड़ने की अनुमति है यदि वे ऐसा चुनते हैं, लेकिन उन्हें स्पष्ट रूप से उस निर्णय के बारे में यूरोपीय संघ को सूचित करना होगा।
  • सतह क्षेत्र के अनुसार, फ्रांस यूरोपीय संघ का सबसे बड़ा देश है और माल्टा सबसे छोटा है। कथन 2 गलत है।

प्रश्न 3. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली माताएं कम से कम 6,000 रुपये का मातृत्व लाभ प्राप्त करने की हकदार होंगी।
2. 14 वर्ष तक की आयु के बच्चे निर्धारित पोषण मानकों के अनुसार पौष्टिक भोजन के हकदार होंगे।
3. हकदार खाद्यान्नों या भोजन की आपूर्ति न होने की स्थिति में, लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा भत्ता प्राप्त होगा।

उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • अधिनियम में महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण संबंधी सहायता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।
  • इसके अलावा, गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के छह महीने बाद गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को भोजन, ऐसी महिलाएं भी कम से कम 6,000 रुपये का मातृत्व लाभ प्राप्त करने की हकदार होंगी।
  • 14 वर्ष तक की आयु के बच्चे निर्धारित पोषण मानकों के अनुसार पौष्टिक भोजन के हकदार होंगे।
  • हकदार खाद्यान्नों या भोजन की आपूर्ति न होने की स्थिति में, लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा भत्ता प्राप्त होगा।
  • इस अधिनियम में जिला और राज्य स्तरों पर शिकायत निवारण तंत्र की स्थापना के लिए भी प्रावधान शामिल हैं।
  • अतः, सभी कथन सही हैं।

प्रश्न 4. निम्न कथनों पर ध्यान दें:

1. उपभोक्ता सुरक्षा (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनियों को अपने उद्गम या मूल देश को डिस्प्ले करना अनिवार्य है।
2. उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के नियमानुसार रूपये 5 लाख तक के केस दायर करने पर कोई शुल्क देय नहीं होगा।

उपरोक्त कथनों में कौन सही हैं ?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 न ही 2

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • उपभोक्ता सुरक्षा (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 जोकि उपभोक्ता मंत्रालय द्वारा नोटिफाई किया गया है, ई-कॉमर्स कंपनियों को यह निर्देशित करता है कि उत्पादों के लिस्टिंग के साथ उद्गम या मूल देश का उल्लेख जरूर करें।
  • उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के नियमानुसार, रूपये 5 लाख तक केस दायर करने की कोई फ़ीस नहीं होगी।

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की 59वीं आमसभा कहां आयोजित की गई?

A. श्रीनगर
B. हैदराबाद
C. देहरादून
D. उज्जैन

उत्तर: (D)

व्याख्या: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बीते 29 मई को उज्जैन की कालीदास संस्कृत अकादमी में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की 59वीं आमसभा के आरंभिक सत्र को संबोधित किया। बता दें कि वैकल्पिक चिकित्सा एक ऐसी प्रणाली है, जिसका मकसद चिकित्सा के बाद के प्रभाव को हासिल करना है यानी रोगी ठीक कैसे होगा, इसी पर सारा ध्यान केंद्रित करना होता है। भारत में इसे भारतीय चिकित्सा पद्धति कहा जाता है। इसके तहत मुख्य रूप से आयुर्वेद, यूनानी, योग, नेचुरोपैथी, सिद्ध और होम्योपैथी शामिल होते हैं। इनमें से कुछ पद्धतियां भारतीय मूल की मानी जाती हैं, तो कुछ भारत में बाहर से आई और भारतीय संस्कृति में पूरी तरह घुल मिल गईं। इन पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार ने साल 2014 में एक आयुष मंत्रालय की स्थापना की थी। इसके अलावा, सरकार द्वारा इस संबंध में कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं जिनमें राष्ट्रीय आयुष मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और विभिन्न देशों के साथ समझौता करना आदि शामिल हैं।

प्रश्न 6. अंतरराष्ट्रीय शांति रक्षक दिवस के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. बीते 29 मई को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय शांति रक्षक दिवस मनाया गया।
2. इस वर्ष (2022) की थीम है - जनता, शांति और प्रगति : मुस्कराते लोग।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: बीते 29 मई को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय शांति रक्षक दिवस मनाया गया। पूरा विश्व इस दिवस पर सुरक्षा, शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में शांति रक्षकों की भूमिका के प्रति आभार व्यक्त करता है। 1948 के बाद से 72 संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा अभियानों में दस लाख से अधिक शांति रक्षकों ने भाग लिया है। इस वर्ष की थीम है - जनता, शांति और प्रगति : साझीदारी की शक्ति। ग़ौरतलब है कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा अभियानों में हमेशा से ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 1960 में भारत ने कॉंगो में डॉक्टर और नर्सों की टीम भेजी थी। इसके बाद 2008 में लाइबेरिया के लिए महिला शांति रक्षकों की टीम भेजी गई। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र वैश्विक शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के एक सशक्त माध्यम के रूप में शांति रक्षा सेना का उपयोग करता है।

प्रश्न 7. भारतीय संस्कृति संबंध परिषद के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. भारतीय संस्कृति संबंध परिषद की स्थापना 9 अप्रैल 1950 को की गई थी।
2. ये संस्कृति मंत्रालय के तहत काम करता है और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
3. इसका उद्द्येश्य विभिन्न देशों के नागरिकों एवं भारतीय नागरिकों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

A. केवल 3
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (B)

व्याख्या: बीते 29 मई को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद का दस दिन का 'जेन नेक्स्ट डेमोक्रेसी नेटवर्क' कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन समारोह में छह देशों- घाना, बांग्लादेश, पेरू, नेपाल, ब्रुनेई और नॉर्वे से 27 सदस्यों के शिष्टमंडल ने भारत की यात्रा के अपने-अपने अनुभव साझा किए। बता दें कि भारत के प्रथम शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वारा 9 अप्रैल 1950 को भारतीय संस्कृति संबंध परिषद की स्थापना की गयी, जो एक स्वायत्त संगठन है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसका उद्द्येश्य भारत के अन्य देशों के साथ सांस्कृतिक संबंधों से संबंधित नीतियों एवं कार्यक्रमों के निर्माण तथा कार्यान्वयन में सक्रिय रूप से भाग लेना है और विभिन्न देशों के नागरिकों एवं भारतीय नागरिकों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। बात इसके महत्व की करें तो ICCR सांस्कृतिक कूटनीति के माध्यम से सॉफ्ट पॉवर में वृद्धि कर भारत की विदेशी नीति को सुदृढ़ आधार प्रदान करती है। नागरिक के नागरिक से बने सांस्कृतिक संबंध कूटनीतिक-राजनीतिक संबंधों की तुलना में स्थायी एवं दीर्घकालिक हितों की पूर्ति में सहायक सिद्ध होते हैं।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें