होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 07 Nov 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 08, नवंबर 2022 07 Nov 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 08, नवंबर 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC, BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 08, नवंबर 2022


प्रश्न 1. भारत के सांस्कृतिक, सामाजिक और पारंपरिक इतिहास के संदर्भ में विरदास, मदका, खादिन, अपातानी किसके नाम हैं

1. आदिवासी समूह जो पूर्वी भारत में प्रबल हैं
2. प्राचीन कवि और लेखक
3. वर्षा जल संचयन और सिंचाई प्रणाली।
4. कृत्रिम रूप से निर्मित लवणीय झीलें।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

a) केवल 1
b) केवल 2
c) केवल 3
d) केवल 4

उत्तर: (D)

व्याख्या:

विरदास, मदका, खादिन, अपतानी पारंपरिक वर्षा जल संचयन और सिंचाई प्रणाली के नाम हैं।

अत: विकल्प-3 सही है।

  • अपातानी - अरुणाचल प्रदेश में इनलेट और आउटलेट चैनलों से जुड़े सीढ़ीदार भूखंड।
  • विरदास - विरदास उथले कुएँ हैं जिन्हें झेल (टैंक) कहा जाता है, वे गुजरात के कच्छ क्षेत्र के रन में पाए जाते हैं।
  • मदका - यह लहरदार स्थलाकृति की ऊपरी पहुंच पर निर्मित एक अनूठी संरचना है
  • खादिन - एक बहुत लंबा (100-300 मीटर) मिट्टी का तटबंध, जो निचली पहाड़ी ढलानों पर बना है, जो बजरी से ऊपर की ओर स्थित है।

प्रश्न 2. 'मिशन शक्ति' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. 'मिशन शक्ति' की दो उप-योजनाएं हैं - 'संबल' और 'समर्थ'।
2. "समर्थ" उप-योजना महिलाओं की सुरक्षा के लिए है।
3. "संबल" उप-योजना महिला सशक्तिकरण के लिए है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3
d) 1, 2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या: 'मिशन शक्ति' की दो उप-योजनाएं हैं - 'संबल' और 'समर्थ'। अत: कथन 1 सही है।

जहां "संबल" उप-योजना महिलाओं की सुरक्षा के लिए है, वहीं "समर्थ" उप-योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है। अतः कथन 2 और 3 गलत हैं।

प्रश्न 3. भारत के विधि आयोग ने अपनी 262वीं रिपोर्ट में निम्नलिखित में से किसके अलावा अन्य सभी अपराधों के लिए मृत्युदंड को समाप्त करने की सिफारिश की थी?

1) आतंकवाद से संबंधित अपराध
2) भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना
3) हत्या
4) बलात्कार

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

a) केवल 1 और 2
b) 1, 2, और 3 केवल
c) केवल 1, 2, 3, और 4
d) केवल 1, 2 और 4

उत्तर: (A)

व्याख्या: भारत के विधि आयोग ने अपनी 262वीं रिपोर्ट में सिफारिश की कि आतंकवाद से संबंधित अपराधों और युद्ध छेड़ने के अलावा अन्य सभी अपराधों के लिए मृत्युदंड को समाप्त किया जा सकता है। तो, विकल्प (क) सही है।

प्रश्न 4. विश्व ऊर्जा एनर्जी आउटलुक रिपोर्ट किसके द्वारा प्रकाशित की जाती है:

a) अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी
b) आर्थिक सहयोग और विकास संगठन
c) अंतर्राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा एजेंसी
d) अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • विश्व ऊर्जा आउटलुक रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा प्रकाशित की जाती है।
  • रिपोर्ट ने हाल ही में भविष्यवाणी की है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से गहरा और दीर्घकालिक परिवर्तन हो रहा है जो एक अधिक टिकाऊ और सुरक्षित ऊर्जा प्रणाली में संक्रमण को तेज करने की क्षमता रखता है।

प्रश्न 5. निक्षय मित्र" पहल किस रोग से संबंधित है ?

A. ट्यूबरक्लोसिस से
B. डायबिटीज से
C. कोरोना वायरस से
D. मंकी फीवर से

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2025 तक भारत से टीबी उन्मूलन का एक बार फिर आह्वाहन किया है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (पीएमटीबीएमबीए) के तहत सामुदायिक जुड़ाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है, व्यक्तियों व संगठनों को पोषण और नैदानिक सहायता के लिए रोगियों को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
  • इस बारे में कैबिनेट सचिव ने 7 अक्टूबर, 2022 को सभी सचिवों को पत्र लिखा था। उन्होंने इसमें "निक्षय मित्र" पहल के तहत टीबी रोगियों को गोद लेने के लिए अधिकारियों को प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया है।
  • इस पहल में कैबिनेट सचिव सहित कैबिनेट सचिवालय के सभी अधिकारी शामिल हुए हैं। कैबिनेट सचिव ने झारखंड के जामताड़ा स्थित टीबी क्लिनिक में अपना उपचार करा रहे सभी 15 टीबी रोगियों को गोद लिया है, जहां 1984 में उनकी पहली तैनाती हुई थी। अब तक कैबिनेट सचिवालय के अधिकारियों ने कुल 54 टीबी रोगियों को गोद लिया है।

प्रश्न 6. हाल ही में संपूर्णानंद टेलीस्कोप (एसटी) सुर्खियों में था। इससे जुड़ा राज्य कौन सा है ?

A. उत्तर प्रदेश
B. बिहार
C. हिमाचल प्रदेश
D. उत्तराखंड

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • हाल ही में उत्तराखंड के राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने नैनीताल के पास स्थित एक विश्व स्तरीय वेधशाला में स्थापित 104 सेमी की दूरबीन - संपूर्णानंद टेलीस्कोप (एसटी) के सफल संचालन के 50 वर्ष के पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यशाला में भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालाI
  • मनोरा चोटी पर इस दूरबीन की स्थापना वर्ष 1972 में तब हुई थी जब आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान, ऐरीज (आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज – एआरआईईएस) को उत्तर प्रदेश राज्य वेधशाला के रूप में जाना जाता था।
  • इसका व्यापक रूप से उपयोग धूमकेतुओं के प्रकाशिक अवलोकन, ग्रहों और क्षुद्रग्रहों (एस्टरोइड्स) द्वारा तारकीय प्रच्छादन (औकल्टेशन), तारा निर्मित करने वाले क्षेत्रों और तारक संकुल (स्टार क्लस्टर्स), क्षणिक परिवर्तनीय सितारे (ट्रांसिएंट वैरिएबल स्टार्स), सक्रिय गैलेक्टिक नाभिक (एक्टिव गैलेक्टिक न्यूक्लियस) इत्यादि के लिए किया गया हैI
  • इस टेलीस्कोप द्वारा किए गए कुछ सफल विज्ञान परिणामों में शनि (सैटर्न) के चारों ओर नए वलय (रिंग्स) और यूरेनस के वलयों की खोज शामिल है। संपूर्णानंद टेलिस्कोप (एसटी) के उपकरणों और विज्ञान क्षमताओं ने एआरआईईएस द्वारा देवस्थल में 3.6 मीटर डॉट (डीओटी) एवं 4 मीटर इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप जैसी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुविधाओं की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया है।

Aliganj Gomti Nagar Prayagraj