होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 01 Jan 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ 01 Jan 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams

Date: 02 January 2024


1. भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन है।
2. INCOIS भारत में सुनामी के संबंध में भविष्यवाणी और प्रारंभिक चेतावनी के लिए नोडल एजेंसी है।
3. इसकी स्थापना 1999 में हुई थी तथा इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं/हैं?

(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं

Answer: (A)

व्याख्या:हाल ही में, भारतीय सुनामी प्रारंभिक चेतावनी केंद्र, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) शामिल है, ने कहा कि जापान के पश्चिमी तट पर आए 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद भारत में सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) के तहत एक स्वतंत्र संगठन है। इसकी स्थापना 1999 में हुई थी और इसका मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है।
INCOIS का कार्य समाज, उद्योग, सरकारी एजेंसियों और वैज्ञानिक समुदाय को समुद्री जानकारी और सलाहकार सेवाएँ प्रदान करना है।
INCOIS भारत में सुनामी के संबंध में भविष्यवाणी और प्रारंभिक चेतावनी देने वाली नोडल एजेंसी है। अतः केवल कथन 2 सही है।


2. वारली चित्रकला के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इन चित्रों में मुख्य रूप से वृत्त, त्रिकोण और वर्ग जैसी बुनियादी ज्यामितीय आकृतियों का प्रभुत्व है।
2. यह ओडिशा की सौरा जनजातियों द्वारा प्रचलित है।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

Answer: (A)

व्याख्या:वारली चित्रकला महाराष्ट्र की एक पारंपरिक कला है। ये चित्रकलाएं अपनी विविध व बहुआयामी अभिव्यक्तियों के कारण विशिष्ट हैं। इन चित्रों में मुख्य रूप से वृत्त, त्रिकोण और वर्ग जैसी बुनियादी ज्यामितीय आकृतियों का प्रभुत्व है। ये ज्यामितीय आकृतियाँ हमारे पर्यावरण में प्राकृतिक तत्वों का प्रतीक हैं। उदाहरण के लिए, वृत्त सूर्य और चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करते हैं, त्रिकोण पहाड़ों का प्रतिनिधित्व करते हैं और वर्गों को चित्रकला का केंद्रीय रूप माना जाता है। यह महाराष्ट्र के सह्याद्रि की वार्ली जनजातियों के बीच प्रचलित है। यह भीमबेटका के भित्तिचित्रों से मिलते जुलते हैं। वारली जनजाति पश्चिमी भारत की एक स्वदेशी जनजाति है। वे गुजरात और महाराष्ट्र के पहाड़ी और तटीय क्षेत्रों में रहते हैं और कोंकणी एवं मराठी लोगों से संबंधित हैं। यह जनजाति अपनी चित्रकला के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं, जिन्हें वारली पेंटिंग्स कहा जाता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।


3. हाल ही में खबरों में रहा K-SMART ऐप निम्नलिखित में से किस राज्य द्वारा लॉन्च किया गया है?

(a) उत्तर प्रदेश
(b) केरल
(c) तमिलनाडु
(d) महाराष्ट्र

Answer: (B)

व्याख्या:हाल ही में, केरल सरकार ने K-SMART ऐप लॉन्च किया है जो त्रि-स्तरीय स्थानीय स्वशासित संस्थानों की सभी सेवाओं को एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाएगा। K-SMART (केरल सॉल्यूशंस फॉर मैनेजिंग एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्मेशन एंड ट्रांसफॉर्मेशन) ऐप त्रि-स्तरीय स्थानीय स्वशासित संस्थानों द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं को एकीकृत करने और प्रदान करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह देश में पहली ऐसी पहल है जो किसी विभाग द्वारा प्रदान कि जाने वाली सभी सेवाओं को जनता को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगी। इससे उन प्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी जो कार्यालयों में आए बिना स्थानीय निकायों की विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं। यह पहल समाज में डिजिटल विभाजन को कम करेगी। प्रारंभ में, इसे केरल राज्य के आईटी विभाग के सूचना मिशन द्वारा विकसित किया गया था, यह निगमों और नगर पालिकाओं में शुरू किया जाएगा। इसमें ब्लॉकचेन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जीआईएस/स्थानिक डेटा, चैटबॉट, संदेश एकीकरण, विभिन्न सॉफ्टवेयरों का एपीआई एकीकरण, मशीन लर्निंग, डेटा साइन्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, आभासी और संवर्धित वास्तविकता, इंटरनेट ऑफ थिंग्स आदि शामिल हैं।


4. वित्त आयोग के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह केंद्र और राज्यों के बीच वित्तीय संबंधों को परिभाषित करने के लिए भारतीय संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत हर पांच साल में भारत के राष्ट्रपति द्वारा स्थापित एक संवैधानिक निकाय है।
2. इसमें राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त एक अध्यक्ष और चार अन्य सदस्य होते हैं।
3. नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और कोलंबिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डॉ. अरविंद पनगढ़िया को भारत सरकार ने सोलहवें वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं/हैं?

(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं

Answer: (C)

व्याख्या:भारत के सोलहवें वित्त आयोग की स्थापना संविधान के अनुच्छेद 280(1) के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति की मंजूरी से की गई है। यह एक संवैधानिक निकाय है, जिसका गठन केंद्र और राज्यों के बीच वित्तीय संबंधों को परिभाषित करने के लिए भारतीय संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत भारत के राष्ट्रपति द्वारा हर पांच साल में किया जाता है।
इसमें राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त एक अध्यक्ष और चार अन्य सदस्य होते हैं। नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और कोलंबिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डॉ. अरविंद पनगढ़िया को भारत सरकार ने सोलहवें वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आयोग को 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाली पांच साल की अवधि को शामिल करते हुए 31 अक्टूबर 2025 तक अपनी रिपोर्ट सौंपने का काम सौंपा गया है। अतः सभी कथन सही हैं।

5. एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. XPoSat नासा द्वारा लॉन्च किया गया दुनिया का दूसरा उपग्रह-आधारित मिशन है जो एक्स-रे पोलारिमेट्री माप के लिए समर्पित है।
2. यह मिशन पांच साल की अवधि के लिए पृथ्वी की निचली कक्षा में संचालित होगा।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

Answer: (B)

व्याख्या:इसरो ने 1 जनवरी को अपने पहले पोलारिमेट्री मिशन, एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) को 21 मिनट की उड़ान के बाद 650 किमी की सटीक गोलाकार कक्षा में स्थापित करके सफलता हासिल की। XPoSat दुनिया का दूसरा उपग्रह-आधारित मिशन है जो एक्स-रे पोलारिमेट्री मापन के लिए समर्पित है। इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा लॉन्च किया गया है। यह मिशन पृथ्वी की निचली कक्षा में संचालित होगा और इसका जीवन काल पांच वर्ष अनुमानित है। अतः कथन 1 सही नहीं है।




Aliganj Gomti Nagar Prayagraj