होम > Brain-booster

Brain-booster / 21 Jun 2023

यूपीएससी और राज्य पीसीएस परीक्षा के लिए ब्रेन बूस्टर (विषय: विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day)

image

चर्चा में क्यों?

  • 8 जून, 2023 को विश्व महासागर दिवस मनाया गया। 5 दिसंबर 2008 के संकल्प 63/111 द्वारा, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 8 जून को विश्व महासागर दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

थीम

  • विश्व महासागर दिवस 2023 की थीम "प्लैनेट ओशनः टाइड्स आर चेंजिंग" है।

‘विश्व महासागर दिवस’ क्यों मनाते हैं

  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य, जनता को महासागरों पर मानव कृत्यों के प्रभाव के बारे में सूचित करना, महासागर हेतु नागरिकों के विश्वव्यापी आंदोलन को विकसित करना और विश्व के महासागरों के सतत प्रबंधन के लिए एक परियोजना पर विश्व को एकजुट करना है।

महासागरों का महत्त्व

  • महासागर पृथ्वी के 70% से अधिक को कवर करते हैं। यह हमारा जीवन स्रोत है, जो मानवता और पृथ्वी पर हर दूसरे जीव के पोषण का स्रोत है।
  • महासागर पृथ्वी के कम से कम 50% ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं, यह पृथ्वी की अधिकांश जैव विविधता का घर है।
  • यह दुनिया भर के एक अरब से अधिक लोगों के लिए प्रोटीन का मुख्य स्रोत है।
  • 2030 तक महासागर आधारित उद्योगों द्वारा अनुमानित 40 मिलियन लोगों को रोजगार देने के साथ ही, महासागर हमारी अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं।

महासागर दिवस की घोषणा

  • महासागर दिवस को पहली बार 8 जून, 1992 को रियो डी जनेरियो में ग्लोबल फोरम में घोषित किया गया था, जो पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीईडी) में एक कार्यक्रम था, जिसने गैर-सरकारी संगठनों और नागरिक समाज को पर्यावरण के मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करने का एक अवसर प्रदान किया था।

सतत विकास के लिए महासागर विज्ञान का संयुक्त राष्ट्र दशक 2021-2030

इस पहल के निम्नलिखित लक्ष्य हैं:

  • एक स्वच्छ महासागरः जहां प्रदूषण के स्रोतों की पहचान की जाती है और उन्हें नियंत्रित किया जाता है।
  • एक स्वस्थ महासागरः यह समुद्री पारिस्थितिक तंत्र को समझने, संरक्षित करने, पुनर्स्थापित और प्रबंधित करने की पहल करता है।
  • एक उत्पादक महासागरः सतत खाद्य आपूर्ति और एक सतत महासागर अर्थव्यवस्था का समर्थन करना।
  • एक अनुमानित महासागरः जहां समाज समुद्र की बदलती परिस्थितियों को समझने के साथ ही उचित प्रतिक्रिया देने में समर्थ होता है।
  • एक सुरक्षित महासागरः जहां समुद्र से संबंधित खतरों से जीवन और आजीविका की रक्षा की जाती है।
  • एक सुलभ महासागरः डेटा, सूचना और प्रौद्योगिकी और नवाचार तक अबाध और न्यायसंगत पहुंच सुनिश्चित करना।
  • एक प्रेरक और आकर्षक महासागरः यहां समाज मानव कल्याण और सतत विकास के संबंध में महासागर के महत्व को समझता है और उसे संरक्षित करता है।

लक्ष्य 14

एसडीजी लक्ष्य 14 महासागरों, समुद्रों और समुद्री संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग से संबंधित हैं। इसका उद्देश्य हैः

  • 2025 तक सभी प्रकार के समुद्री प्रदूषण को रोकना और महत्त्वपूर्ण रूप से उसमें कमी करना, विशेष रूप से समुद्री मलबे और पोषक प्रदूषण में कमी करना।
  • समुद्र के अम्लीकरण के प्रभावों को कम करने के साथ ही सभी स्तरों पर वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देना शामिल है।
  • 2030 तक, मत्स्य पालन, जलीय कृषि और पर्यटन के सतत प्रबंधन सहित समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग से छोटे द्वीप विकासशील राष्टों और कम विकसित देशों के आर्थिक लाभ में वृद्धि करना।

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें